एथलेटिक्स हरियाणा अध्यक्ष दिलबाग सिंह भिवानी संग शिष्टाचार मुलाकात करते हुए भविष्य में खेल प्रतियोगिताओं पर की चर्चा।
एथलेटिक्स हरियाणा अध्यक्ष दिलबाग सिंह भिवानी संग शिष्टाचार मुलाकात करते हुए भविष्य में खेल प्रतियोगिताओं पर की चर्चा।
मीडिया प्रभारी खेल सत्यवीर धनखड ने जानकारी देते हुए बताया कि एथलेटिक्स हरियाणा के अध्यक्ष दिलबाग सिंह भिवानी के निज आवास पर शिष्टाचार मुलाकात करते हुए भविष्य में होने वाली खेल गतिविधियों पर गंभीर विषयों पर चर्चा करते हुए कहा कि आज एथलेटिक्स हरियाणा के एथलीट खिलाडी ओलम्पिक खेलों में भी ज्यादा संख्या में भाग ले रहे हैं और पदक विजेता बनकर भारतवर्ष का नाम विश्व स्तर पर रौशन कर रहे हैं।
एथलेटिक्स हरियाणा अध्यक्ष दिलबाग सिंह भिवानी ने बताया कि एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया ग्रीवेंस कमेटी सदस्य राजकुमार मिटान के नेतृत्व में एथलेटिक्स हरियाणा के एथलीट खिलाडी अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय खेलों में पदक विजेता बनकर हरियाणा एवं भारत देश का नाम रोशन कर रहे हैं,2020 ओलम्पिक खेलों में एथलेटिक्स हरियाणा के एथलीट खिलाडी नीरज चोपड़ा पानीपत ने जेवलिन थ्रो इवेंट में स्वर्ण पदक जीतकर ब्रह्माण्ड में स्वर्णिम अक्षरों में इतिहास रचा और 2024 ओलम्पिक खेलों में रजत पदक जीतकर भारत देश को दिया।
टोक्यो जापान में हो रही विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भारतीय एथलेटिक्स महासंघ का 19 सदस्यीय दल भारतीय एथलेटिक्स महासंघ के प्लानिंग कमेटी के चेयरमैन डाक्टर ललित के भनोट के निर्देशन में और ओलम्पिक स्वर्ण पदक विजेता नीरज चोपड़ा की अगुवाई में 13 सितंबर से 21 सितंबर तक भाग ले रहा है एवं इस भारतीय दल में नीरज चोपड़ा पानीपत जेवलिन थ्रो,भीम अवार्डी संदीप कुमार महेंद्रगढ 35 किलोमीटर रेस वाक इवेंट में और पूजा फतेहाबाद 800 एवं 1500 मीटर दौड़ में हरियाणा राज्य की तरफ से शामिल हैं।
दिलबाग सिंह ने कहा कि हरियाणा राज्य के खिलाडी अपनी अथक खेल मेहनत और पूर्ण अनुशासन में खेल प्रतिभा का प्रदर्शन कर ओलम्पिक, विश्व,राष्ट्रमंडल, एशियाई और यूथ एशियाई खेलों में पदक विजेता बनकर भारतवर्ष को विश्व खेल के क्षेत्र में अमिट पहचान बनाने का कार्य कर रहे हैं।
अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय खेलों पर चर्चा करते समय जिला एथलेटिक्स संघ सचिव राम मेहर बूरा, राजेंद्र मास्टर उर्फ गोली एथलेटिक्स कोच मुंढाल, पृथ्वी डिफेंस एवं स्पोर्ट्स अकेडमी के संचालक संजय कुमार हालुवास और एथलेटिक्स कोच अमित सांगवान चरखी दादरी मुख्य रूप से उपस्थित रहे।