दिल्ली चुनाव: भाजपा को मिली जीत, हिमाचल प्रदेश में जश्न, पार्टी कार्यकर्ता फोड़ रहे पटाखे; बांट रहे लड्ड
दिल्ली चुनाव में भाजपा को मिले बहुमत से हिमाचल प्रदेश में भाजपा कार्यकर्ता जश्न मना रहे है
दिल्ली में भाजपा को मिली जीत पर हिमाचल प्रदेश में पार्टी कार्यकर्ता जगह-जगह जश्न मना रहे हैं। शनिवार को हमीरपुर जिले के गांधी चौक में भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया। भाजपा पदाधिकारियों ने पटाखे फोड़े और एक-दूसरे को भाजपा की जीत पर बधाई दी। इस दौरान जिला अध्यक्ष राकेश ठाकुर, देसराज शर्मा, नरेंद्र अत्री, रोबिन, अजय सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे
कुल्लू में जश्न
दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा को मिली बड़ी जीत को लेकर जिला कुल्लू भाजपा ने जश्न मनाया है। पूर्व सांसद महेश्वर सिंह की अगुवाई में जिला भाजपा के नेताओं ने जहां पटाखे व अतिशबाजी की। वहीं, खुशी में लड्डू भी बांटे गए। इस जीत के लिए पूर्व सांसद महेश्वर सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ सभी भाजपा कार्यकर्ताओं को बधाई दी है उन्होंने कहा कि यह सच्चाई की जीत है और केंद्र सरकार द्वारा दी गारंटियों को पूरा करने की जीत है। उन्होंने कहा कि केजरीवाल ने झूठ की राजनीति की है। इस मौके पर नरोत्तम ठाकुर और दानवेंद्र सिंह सहित के भाजपा पदाधिकारी मौजूद रहे।
बिलासपुर में जश्न
दिल्ली के विधानसभा चुनाव में भाजपा की शानदार जीत पर भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के गृह जिले में पाटी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जमकर जश्न मनाया।