पंजाब में एक और एनकाउंटर
पंजाब में बड़ी साजिश नाकाम
हरियाणा में पुलिस एनकाउंटर
पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग के भाई गिरफ्तार
पंजाब में पुलिस एनकाउंटर: पुलिस टीम पर बदमाशों ने चलाई गोलियां, जवाबी फायरिंग में दोनों घायल, हथियार बरामद
लुधियाना में पुलिस एनकाउंटर में गोली लगने से दो बदमाश गायल हुए हैं। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर फिलहाल इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया है। आरोपियों ने पहले पुलिस पर फायरिंग की और पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दोनों घायल हुए हैं।
पंजाब के लुधियाना में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई है। फायरिंग मामले में दो आरोपियों का पीछा कर रही थाना दुगरी पुलिस की टीम पर बदमाशों ने गोलियां चला दी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में दोनों आरोपियों की जांघ पर गोलियां लगी। पुलिस की गोली से घायल दोनों आरोपियों की घेराबंदी की गई और उन्हें काबू कर सिविल अस्पताल पहुंचाया। दोनों के कब्जे से पुलिस ने 32 बोर की पिस्तौल और 315 बोर का देसी कट्टा बरामद किया है। दोनों घायलों की पहचान सुमित और मनीष उर्फ टोनी के रूप में हुई है।