27.2 C
New York
June 5, 2025
NationNews
Home » आज का राशिफल
Astrology

आज का राशिफल

आज का राशिफल
09 दिसम्बर 2024 , सोमवार

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज आपको मान-सम्मान मिलेगा। कामकाज, व्यवहार, सौदेबाजी हर चीज में ईमानदारी रखें। सब आपके अनुकूल होगा। पुराने दोस्त ओर रिश्तेदारों से बातचीत हो सकती है। कोई चिंता भी परेशान कर सकती है। कोई भी फैसला करने से पहले सावधानी रखें व उस पर गौर फरमाएँ। आपकी यात्रा सफल रहेगी। पति-पत्नी के संबंधों में मधुरता आएगी। स्वास्थ्य सही रहेगा।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी , वु , वे, वो)
आज आपका दिन सामान्य रहेगा । कोई व्यक्ति आपके करियर की समस्या का सही समाधान निकाल सकता है। रास्ता साफ होते ही आप उस दिशा में कोशिशें शुरू कर दें। सफलता मिलेगी। काम में मन लगेगा। काम करना चाहेंगे तो परिस्थितियां आपके साथ हो सकती हैं। धैर्य रखें और समय बीत जाने दें। कुसंगति से बचें।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज आपको शुभ समाचार मिलेंगे। आपका स्वाभिमान बना रहेगा। किसी मजबूर व्यक्ति की मदद भी कर सकते हैं। किसी धार्मिक काम में भी आपका पैसा लग सकता है। सुबह व्यायाम करें, अतिरिक्त लाभ मिलेगा। आज आपके किसी काम की वजह से बहुत झुंझलाहट महसूस करेगा। आज आपका मन रोमांस की चाह रखेगा।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
दिन के शुरुआती समय में बड़े फायदे का कोई काम या सौदा आपके सामने आ सकता है। किसी भी बड़ी जरूरत पर कोई न कोई मदद मिल जाएगी। पैसों के संबंध में बड़े फैसले के लिए किसी से सलाह लेनी पड़ सकती है। किसी पुराने प्रोजेक्ट या काम को शुरु करने के लिए आज का दिन शुभ है।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज आपकी यात्रा आरामदेह रहेगी। आपको नवीन वस्त्राभूषण की प्राप्ति होगी। किस्मत का साथ मिलेगा। आत्मविश्वास बढ़ सकता है। दिमाग में कई तरह की बातें भी रहेंगी। कुछ कर दिखाने की इ’छा तेज हो सकती है। कोई अज्ञात भय सताएगा। आमदनी बढऩे के आसार हैं, कार्य क्षेत्र में लाभ होगा।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज फालतू खर्च होगा। आपका पुराना रोग उभर सकता है। सोचे हुए काम भी समय पर पूरे होंगे। बिजनेस, प्यार और परिवार के बारे में आपको कुछ बातें पता चलेंगी, जो आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहेगी। अचानक यात्रा के कारण आप आपाधापी और तनाव का शिकार हो सकते हैं।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। आपको शुभ समाचार मिलेंगे। वरिष्ठजनों का सहयोग मिलेगा बेचैनी से मुक्ति पाने के लिए आने वाले दिनों में कुछ बदलाव करने पड़ सकते हैं। जिनसे आपको फायदा भी होगा। रुका हुआ धन मिलेगा और आर्थिक हालात में सुधार आएगा। संतान और शिक्षा से जुड़े काम पूरे होंगे।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आपके रचनात्मक कार्य लाभदायक रहेंगे। आज भागदौड़ रहेगी। कोई शोक समाचार मिल सकता है। आज आप परिवार के लिए समय निकाल सकते हैं, बाहर जाने का कार्यक्रम बनाएं तो बेहतर रहेगा। ब’चे आपके दिन को बहुत मुश्किल बना सकते हैं। गलतफहमियां दूर होंगी।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज नई योजना बनेगी। आपके कार्यप्रणाली में सुधार होगा। किसी काम के लिए सीमा तय करें और खुद पर कंट्रोल करें। अलग-अलग नज़रिए के चलते आपके और आपके जीवनसाथी के बीच वाद-विवाद हो सकता है। कई मामलों में प्रगति होगी। पैसों के मामलों में कोई कदम बढ़ाने के पहले अ’छी तरह जांच लें।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज आपकी यात्रा मनोरंजक रहेगी। शारीरिक कष्ट संभव है। आप धैर्य और संयम रखें। कोई बड़ी योजनाओं और विचारों के जरिए आपका ध्यान आकर्षित कर सकता है। किसी भी तरह का निवेश करने से पहले उस व्यक्ति के बारे में भली-भांति जाँच-पड़ताल कर लें। आपके प्रेम-प्रसंग अनुकूल रहेंगे।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज वैवाहिक प्रस्ताव मिल सकता है। चोट, चोरी व विवाद आदि से हानि संभव है। आपके आसपास के कुछ लोग तनाव से बाहर आने में आपकी मदद कर सकते हैं। आपके लिए अ’छा रहेगा। घर वालों के साथ मिलकर कुछ अलग और रोमांचक किया जाना चाहिए। एकतरफ़ा प्यार आपको निराश कर सकता है।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज जल्दबाजी न करें। किसी विवाद से बचें। भूमि व भवन संबंधी योजना बनेगी। रोजमर्रा की समस्याएं आसानी से सुलझ सकती हैं। अपना व्यवहार सकारात्मक बनाए रखें। अपनी व्यक्तिगत भावनाएँ और गोपनीय बातें अपने प्रिय से बाँटने का सही समय नहीं है। कार्यक्षेत्र में आपके कामकाज की सराहना होगी।

🔅 कृपया ध्यान दें👉
यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं है

Related posts

संभल: मुस्लिम आबादी में 46 साल बाद खुले शिव मंदिर के कपाट, 1978 के दंगे के बाद हिंदुओं ने छोड़ा था इलाका

Nation News Desk

राहु के वर्तमान गोचर (कुंभ राशि में) से जिन राशियों को विशेष लाभ मिलेगा, वे हैं:

Nation News Desk

यहाँ 19 मई से 25 मई 2025 तक के लिए कुछ मुख्य राशियों का साप्ताहिक राशिफल संक्षेप में दिया गया है:

Nation News Desk

मीन संक्रांति 2025: होली पर सूर्य का राशि परिवर्तन, इन राशियों का गोल्डन टाइम होगा शुरू – SUN TRANSIT IN PISCES 2025

Nation News Desk

भुण्डा महा यज्ञ : दलगांव भुंडा महायज्ञ का देव मिलन के साथ आगाज

Nation News Desk

दुर्लभ संयोग में पौष पूर्णिमा की प्रथम डुबकी के साथ महाकुंभ का शुभारंभ, उठी आस्था की लहर

Nation News Desk

दिसं31 दिसंबर को आसमान में दिखेगा अद्भुत नजारा, नोट करें ब्लैक मून देखने का सही समयबर

Nation News Desk

ज्योतिष भविष्यवाणी वर्ष 2025 में यानि इस साल महामारी का खतरा, चीन से आ रही हैं खबरें, जानें क्या कहते हैं ज्योतिषी

Nation News Desk

इस सप्ताह (19 मई से 25 मई 2025) के लिए भाग्यशाली नंबर और रंग निम्नलिखित हैं

Nation News Desk

आज, रविवार, 1 जून 2025 का पंचांग इस प्रकार है:

Nation News Desk

आज, 11 मई 2025 के लिए राशिफल का सार

Nation News Desk

आज का राशिफलआज 23 मई 2025 का राशिफल इस प्रकार है:

Nation News Desk

आज का राशिफल23 नवम्बर 2024 , शनिवार

Nation News Desk

आज का राशिफल (25 मई 2025) के अनुसार

Nation News Desk

आज का राशिफल (17 मई 2025)

Nation News Desk

आज का राशिफल (13 मई 2025, मंगलवार)

Nation News Desk

आज का राशिफल

Nation News Desk

आज का राशिफल

Nation News Desk

आज का राशिफल

Nation News Desk

आज का राशिफल

Nation News Desk

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

error: Content is protected !!