ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी, चंबा में भूस्खलन, कुल्लू और लाहौल में हिमस्खलन का अलर्ट
प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में शुक्रवार रात से रुक-रुककर बर्फबारी का दौर जारी है। लाहौल-स्पीति में बर्फबारी के कारण पारा लुढ़क गया है।
हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में शुक्रवार रात से रुक-रुककर बर्फबारी का दौर जारी है। लाहौल-स्पीति में बर्फबारी के कारण पारा लुढ़क गया है। कई इलाकों में अभी भी बिजली गुल है। हालांकि, अटल टनल होकर मनाली-केलांग के बीच वाहनों की आवाजाही जारी है। वहीं चंबा जिले के उरेई-सांबरा मार्ग पर भारी भूस्खलन से मार्ग पर वाहनों की रफ्तार थम गई।