तीन दिन में दो शहरों पर लहराया रूसी झंडा, लगातार जीत रही पुतिन की सेना, दोनों देशों में तीन साल से जारी है युद्ध
यूके्रन में लगातार जीत रही पुतिन की सेना, दोनों देशों में तीन साल से जारी है युद्ध
रूस और यूके्रन युद्ध को तीन साल पूरे होने वाले हैं। इस बीच अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप दोनों देशों के बीच शांतिदूत बनने का दावा कर रहे हैं, लेकिन रूसी सेना यूके्रन में रुकने का नाम नहीं ले रही है। रविवार को व्लादिमीर पुतिन की सरकार की तरफ से आधिकारिक बयान आया कि उसकी सेना ने पूर्वी यूके्रन के ओरिखोवो-वासिलिव्का शहर पर कब्जा कर लिया है। तीन दिन में रूसी सेना की तरफ से यह दूसरी कामयाबी है। रूस के लिए इस शहर पर कब्जा महत्त्वपूर्ण इसलिए है, क्योंकि यह रणनीतिक सैन्य केंद्र चासिव यार के पास स्थित है, जिसे मास्को लंबे समय से कब्जे में लेने की कोशिश कर रहा है। रूसी सैन्य ब्लॉगर्स के अनुसार, फ्रंटलाइन शहर चासिव यार में भीषण लड़ाई जारी है।
यह शहर डोनेत्स्क क्षेत्र में रूस की आगे बढ़ती सेना को रोकने वाले अंतिम शहरी इलाकों में से एक है। रूसी रक्षा मंत्रालय ने अपने दैनिक ब्रीफिंग में कहा कि निर्णायक हमलावर कार्रवाई के परिणामस्वरूप, दक्षिणी सेना समूह ने डोनेत्स्क क्षेत्र में ओरिखोवो-वासिलिव्का (रूसी नाम ओरेखोवो-वासिलिव्का) शहर को मुक्त करा लिया। ओरिखोवो-वासिलिव्का चासिव यार से लगभग 10 किलोमीटर (छह मील) उत्तर में स्थित है और यूके्रन के नियंत्रण वाले स्लोवियांस्क शहर की सडक़ के पास है।
दो दिन पहले एक और शहर पर कब्जा
यह हालिया बढ़त तब देखने को मिल रही है जब रूसी सेना डोनेत्स्क क्षेत्र में और आगे बढ़ रही है। शुक्रवार को उन्होंने महत्वपूर्ण खनन शहर तोरेत्स्क पर कब्जा करने का दावा किया था, हालांकि यूक्रेन ने इस दावे को खारिज कर दिया