दिल्ली में नया अध्याय, रेखा गुप्ता ने ली CM पद की शपथ, चौथी महिला मुख्यमंत्री बनीं
भाजपा नेत्री ने गुरुवार को इतिहास रच दिया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी दिल्ली के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। रेखा गुप्ता दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री हैं। इससे पहले सुष्मा स्वराज, शीला दीक्षित, आतिशी मुख्यमंत्री रह चुकी हैं। रामलीला मैदान में भव्य शपथ समारोह के दौरान उन्होंने दिल्ली के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। इसके अलावा आम आदमी पार्टी के संजोजक एवं पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को हराने वाले प्रवेश वर्मा ने दिल्ली कैबिनेट मंत्री के तौर पर शपथ ली है। उन्होंने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के बाद पद की शपथ ली। इसके अलावा आशीष सूद, मनजिंदर सिंह सिरसा, रविंद्र इंद्राज सिंह, कपिल मिश्रा और पंकज कुमार सिंह नेे भी मंत्री पद की शपथ ग्रहण की। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, ग
हरियाणा में हुआ जन्म
Rekha Gupta का जन्म हरियाणा में जींद जिले के नंदगढ़ गांव में 1974 हुआ था। उनके पिता स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में अधिकारी थे। वर्ष 1976 में श्रीमती गुप्ता का परिवार दिल्ली आ गया। इसके बाद उन्होंने प्राथमिक से लेकर उच्च शिक्षा राष्ट्रीय राजधानी तथा उत्तर प्रदेश के मेरठ से पूरी की। उन्होंने बीकॉम की उपाधि दिल्ली विश्वविद्यालय के दौलत राम कॉलेज से हासिल की जबकि मेरठ के चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से 2022 में एलएलबी की पढ़ाई पूरी की।
एबीवीपी से की सियासी कैरियर की शुरूआत
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की सदस्य श्रीमती गुप्ता ने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के साथ एक छात्र नेत्री के रूप में अपनी राजनीतिक यात्रा शुरू की