नए वन बल मुखिया के स्वागत को उमड़ा अधिकारयों और कर्मचारियों का सैलाब
————————————————————————————————–
कई बर्षों बाद किसी मुखिया के स्वागत में दिखा कर्मचारयों और अधिकारियों में विशेष उत्साह
———————————————————————————————————–
हिमाचल प्रदेश वन विभाग के नए मुखिया के रूप में आई एफ एस अधिकारी संजय सूद ने आज कार्यकाल संभाल लिया है | उनके कार्यकाल संभालते ही हिमाचल प्रदेश वन विभाग के टालैंड स्थित मुख्यायालय में पूरा दिन प्रदेश भर से आए अनेक वरिष्ठ अधिकारियों और कर्मचारियों का तांता लगा रहा | वन विभाग के मुख्यालय में अधिकारयों और कर्मचारियों की भीड़ से परिसर में तिल धरने की जगह भी नहीं थी | संजय सूद के वन बल मुखिया बनते ही अधिकारयों और कर्मचारयों के चेहरे पर एक विशेष उत्साह था | हिमाचल प्रदेश वन विभाग कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष प्रकाश बादल एवं हिमाचल प्रदेश वन विभाग चतुर्थ श्रेणी के अध्यक्ष रमेश ठाकुर ने कर्मचारियों के एक बड़े दल के साथ संजय सूद से शिष्टाचार भेंट की और पुष्प गुन्छ देकर उन्हें बधाई दी | कर्मचारयों का दल जैसे ही उनके कार्यालय में दाखिल हुआ वैसे ही, संजय सूद अपनी सीट से उठ कर एक सेवादार से लेकर अधीक्षक तक सभी के पास गए और सभी से हाथ मिलाकर बधाई स्वीकार की | प्रदेश भर के अनेक वरिष्ठ अधिकारयों का हुजूम भी नए मुखिया से मिलने के लिए आज वन विभाग मुख्यालय में उपस्थित था | गौरतलब है कि सजय सूद वन विभाग में लम्बे अरसे से कार्य कर रहे हैं और उनकी विभाग के कार्यों में पकड़ के साथ-साथ छोटे कर्मचारयों से लेकर बड़े कर्मचारयों से मधुर सम्बन्ध रहे हैं | संजय सूद विभाग के कुशलतम अधिकारियों में गिने जाते रहे हैं | गौरतलब है कि हिमाचल प्रदेश में वन निगम और ईको टूरिज्म के कार्यों को नया गतिमान देने में संजय सूद की अहम भूमिका रही है | घाटे में चल रहे वन निगम में संजय सूद के सराहनीय कार्यों की हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू कई बार विभिन्न मंचों से प्रशंसा कर चुके हैं और संजय सूद के कार्यों की वन विभाग में भी प्रशंसा होती रही है | वन बल मुखिया के नाते उनके पहले दिन केवल कर्मचारी और अधिकारी ही नहीं अनेक जन प्रतिनिधि, रिटायार्ड कर्मचारी और अधिकारी भी उन्हें बधाई देने के लिए वन विभाग के मुख्यायालय में देखे गए | संजय सूद ने आज कर्मचारियों को अनौपचारिक रूप से सन्देश देते हुए कहा कि वो सभी को साथ लेकर विभाग में कार्य करेंगे और हिमाचल प्रदेश वन विभाग में वन और वन्यजीवों की सुरक्षा के साथ साथ आम आदमी को भी वन और पर्यावरण संतुलत के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से काम करेंगे | हिमाचल प्रदेश वन विभाग कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष प्रकाश बादल ने संजय सूद के वन बल मुखिया बनने पर खुशी ज़ाहिर की है और उन्होंने यह भी बताया कि संजय सूद हिमाचल से संबध रखने वाले वरिष्ठ अधिकारी हैं इसलिए हिमाचल प्रदेश की भौगोलिक परिस्थितियों का उन्हें विशेष अनुभव है| बादल ने बताया कि संजय सूद के कार्यकाल में वन विभाग में न केवल छोटे कर्मचारयों के हितों का ध्यान रखे जाने की उम्मीद है बल्कि हिमाचल प्रदेश के वनों के विकास और संवर्धन में भी गति मिलने की उम्मीद की जा सकती है |
Home » नए वन बल मुखिया के स्वागत को उमड़ा अधिकारयों और कर्मचारियों का सैलाब
Nation News Desk
Remember, each pitch sent is an opportunity to present your brand or business to a new audience, as well as build new relationships within the media.
So if you have any Pitch around you write us at : editor@nationnews.in