पंजाब के बठिंडा में बाप ने बेटे को गोली से उड़ाया, ऐसा क्या हुआ कि पिता ने कर दी इकलौते बेटे की हत्या
घोर कलयुग पंजाब में ऐसा कोई दिन नहीं जिस दिन हत्या न हुई हो कहते हैं कि क्रोध में सबसे ज्यादा नुकसान खुद का ही होता है क्रोध एक अग्नि के समान है सब कुछ जलाकर रख देता है ऐसी ही घटना पंजाब के बठिंडा में हुई है। जहां एक पिता ने तैश में आकर अपने इकलौते बेटे को गोली मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई।
पंजाब के बठिंडा में एक पिता ने अपने इकलौते बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना बठिंडा के गांव चक रुलदू सिंह वाला की है, जहां पिता ने आज रविवार को अपने बेटे अर्शप्रीत सिंह को गोली मार दी। आरोपी पिता सुखविंर सिंह ने बेटे पर 12 बोर की बंदूक से गोली दागी। मृतक अर्शप्रीत सिंह शादीशुदा था और बेटियों का पिता भी था
घटना की जानकारी मिलने के बाद थाना संगत पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है, जबकि उसकी लाइसेंसी बंदूक भी बरामद कर ली है। वहीं मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल के शव गृह में रखा गया है।
मृतक अर्शप्रीत सिंह की पत्नी के अनुसार पिता-पुत्र में नहीं बनती थी। शनिवार रात्रि और रविवार सुबह भी दोनों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था, जिसकी वजह से उसके पति अर्शप्रीत सिंह की हत्या हुई है।
थाना संगत के एसएचओ पारस चहल ने बताया कि रविवार सुबह पुलिस को सूचना मिली कि गांव चक रूलदू सिंह वाला निवासी सुखविंदर सिंह ने अपने पुत्र अर्शप्रीत सिंह (34) पर घर पर ही लाइसेंसी 12 बोर बंदूक से गोली चला दी और मौके से फरार हो गया। घायल अर्शप्रीत सिंह को उपचार के लिए शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई।
मृतक की पत्नी के अनुसार हत्या करने की वजह घरेलू झगड़ा है। अर्शप्रीत सिंह और सुखविंदर सिंह दोनों ही खेतीबाड़ी करते हैं।