पंजाब में कल चक्का जाम पनबस और पीआरटीसी की 2500 बसों के थम जाएंगे पहिए यात्रियों की बढ़ेगी टेंशन
पंजाब में बस यात्रियों की परेशानी बढ़ने वाली है। क्योंकि कल यानी वीरवार को पनबस और पीआरटीसी की 2500 बसें नहीं चलेंगी। कर्मचारियों ने हड़ताल का एलान किया है।
पंजाब में एकबार फिर से पनबस और पीआरटीसी बसों के पहिए थम जाएंगे। वीरवार को पनबस और पीआरटीसी मुलाजिमों ने हड़ताल का एलान कर दिया है। बसों की हड़ताल पूरे पंजाब में की जाएगी। इससे बस यात्रियों की टेंशन बढ़ गई है।