प्यार के लिए लांघ दी सरहद: पादरी से ऑनलाइन इश्क, नागपुर की महिला करगिल के रास्ते पहुंची पाकिस्तान
सीमा हैदर की तरह भारत की एक महिला भी अपने प्यार के लिए पाकिस्तान पहुंच गई। महिला ने प्यार के लिए सरहदें लांघ दी। नागपुर की महिला को पाकिस्तान के पादरी से ऑनलाइन इश्क हो गया है
कहावत है कि प्यार में लोग अंधे हो जाते हैं। क्योंकि उन्हें अपने प्रेमी या प्रेमिका के अलावा कुछ और नजर नहीं आता। यहां तक कि कई बार तो आशिक अपने प्यार के लिए सरहदें भी लांघ देते हैं। जैसा कि बॉलीवुड फिल्म गद्दर में तारा सिंह सकीना के लिए पाकिस्तान चला गया था। वहीं हकीकत में तो सीमा हैदर और सचिन की कहानी भी बड़ा उदाहरण है। इसलिए कहा जाता है कि प्यार अंधा होता है, और यह आगे की परेशानियों को नहीं देखता, इसलिए ऐसे लोग सभी हदें-सरहदें लांघ जाते हैं।