फिर जेल से बाहर आया राम रहीम बलात्कारी बाबा सरकार ने दी 21 दिन की फरलो
रोहतक। रेप के जुर्म में सजा काट रहे सिरसा डेरा प्रमुख राम रहीम पर सरकार एक बार फिर मेहरबान हुई है। हरियाणा सरकार ने राम रहीम को एक बार फिर 21 दिन की फरलो दे दी है। बुधवार सुबह सिक्योरिटी के बीच राम रहीम सिरसा डेरा की तरफ गया। राम रहीम को लेकर खुत हनी प्रीत पहुंची थी। इस बार राम रहीम सिरसा डेरा में रहेगा। राम रहीम को यह राहत डेरा सच्चा सौदा के स्थापना दिवस से पहले मिली है। 29 अप्रैल को डेरा सच्चा सौदा का स्थापना दिवस है, जिसे लेकर एक बड़ा कार्यक्रम होने की संभावना है।
बता दें कि पिछले चार सालों में कुल 13वीं बार राम रहीम जेल से बाहर आया है। इससे पहले वह दिल्ली चुनाव के दौरान 30 दिन की पैरोल पर बाहर आया था। राम रहीम फिलहाल राज्य की राजधानी चंडीगढ़ से 250 किलोमीटर दूर रोहतक की उच्च सुरक्षा वाली सुनारिया जेल में बंद है। इससे पहले, हाईकोर्ट ने राम रहीम की अपनी दत्तक बेटियों की शादी समारोह में शामिल होने के लिए पैरोल की याचिका खारिज कर दी थी।
गौरतलब है कि राम रहीम को दो महिलाओं के साथ रेप के मामले में अगस्त 2017 में 20 साल जेल की सजा सुनाई गई थी। पंचकूला की एक विशेष सीबीआई अदालत ने 2019 में उन्हें और तीन अन्य को 16 साल पहले एक पत्रकार की हत्या के लिए आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी। 25 अगस्त 2017 को दोषी करार होने के बाद पंचकूला और सिरसा में हिंसा भड़क उठी थी, जिसमें 41 लोग मारे गए और 260 से अधिक घायल हो गए थे।