भूस्खलन से राज्य में 601 सड़कें बंद, हमीरपुर में मकान जमींदोज, मां-बेटी घायल
भूस्खलन से राज्य में 601 सड़कें बंद, हमीरपुर में मकान जमींदोज, मां-बेटी घायल
राज्य में जगह-जगह भूस्खलन से सैकड़ों सड़कें ठप हैं। इसके अतिरिक्त सैकड़ों बिजली ट्रांसफार्मर बंद होने से कई ग्रामीण इलाकों में लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं।
कांगड़ा में गोशाला गिरी
हिमाचल प्रदेश में बरसात से दुश्वारियां जारी हैं। राज्य में जगह-जगह भूस्खलन से सैकड़ों सड़कें ठप हैं। इसके अतिरिक्त सैकड़ों बिजली ट्रांसफार्मर बंद होने से कई ग्रामीण इलाकों में लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। राज्य में सोमवार सुबह 10:00 बजे तक तीन नेशनल हाईवे सहित 601 सड़कें बंद रहीं। 500 बिजली ट्रांसफार्मर व 184 जल आपूर्ति स्कीमें भी प्रभावित हैं। कुल्लू जिले में – 172, मंडी 201 व शिमला में 57 सड़कें बंद हैं। वहीं, नगर परिषद कांगड़ा के तहत वार्ड-1 में गोशाला गिरने से लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। गोशाला गिरने से एक स्कूटी, कार और दो गाय भी मलबे में दब गईं। सूचना मिलते ही प्रशासन की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान शुरू किया। हमीरपुर में स्लेटपोश मकान जमींदोज हो गया और मां-बेटी मलबे में दब गईं।
बारिश ने किसानों की मेहनत पर फेरा पानी, लाहौल में चंद्रा नदी में फेंक दिया गोभी से भरा ट्रैक्टर
बाढ़, बारिश और भूस्खलन ने लाहौल-स्पीति घाटी के किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया है।