March 14, 2025
NationNews
Home » महाकुम्भ 2025 आज 10 घंटे से अधिक समय तक पावन स्नान करेंगे अखाड़े, महानिर्वाणी से होगी शुरुआत
Religionnews

महाकुम्भ 2025 आज 10 घंटे से अधिक समय तक पावन स्नान करेंगे अखाड़े, महानिर्वाणी से होगी शुरुआत

महाकुम्भ 2025 आज 10 घंटे से अधिक समय तक पावन स्नान करेंगे अखाड़े, महानिर्वाणी से होगी शुरुआत

मौनी अमावस्या पर्व परआज बुधवार को अखाड़ों के संत एवं नागा संन्यासी 10 घंटे से अधिक समय तक अमृत स्नान करेंगे। सबसे पहले संन्यासी परंपरा के महानिर्वाणी एवं शंभू पंचायती अटल अखाड़ा के संत सुबह 6.15 बजे स्नान करेंगे
मौनी अमावस्या पर्व पर बुधवार को अखाड़ों के संत एवं नागा संन्यासी 10 घंटे से अधिक समय तक अमृत स्नान करेंगे। सबसे पहले संन्यासी परंपरा के महानिर्वाणी एवं शंभू पंचायती अटल अखाड़ा के संत सुबह 5.00 बजे स्नान करेंगे। इसके लिए संत अपने शिविर से चार बजे प्रस्थान कर जाएंगे। वहीं, आखिरी में निर्मल अखाड़ा के संत दिन में 2.25 बजे से 2.45 बजे तक स्नान करेंगे।
अखाड़े का नाम शिविर से प्रस्थान (समय) संगम पहुंचने का समय स्नान की अवधि (मिनट)
महानिर्वाणी एवं अटल  4:00 5:00 40
निरंजनी एवं आनंद 4:50 5:50 40
जूना, आवाहन एवं पंचाग्नि 5:45 6:45 40
निर्वाणी 8:25 9:25 30
दिगंबर 9:05 10:05 50
निर्मोही 10:05 11:05 30
नया पंचायती 11:00 12:00 55
बड़ा पंचायती 12:05 1:05 60
निर्मल पंचायती 1:25 2:25 40
मौनी अमावस्या पर अमृत स्नान के लिए विशेष तैयारी की गई है। मकर संक्रांति अमृत स्नान के दौरान अखाड़ा मार्ग पर श्रद्धालु भी घुस गए थे। बैरिकेडिंग भी टूट गई थी। इसके अलावा अखाड़ों के स्नान घाट पर भी श्रद्धालु पहुंच गए थे। इसे देखते हुए मौनी के लिए अखाड़ा मार्ग पर मजबूत बैरिकेडिंग की गई है। जाली भी लगाई जा रही है। ताकि, लोग बैरिकेडिंग में घुस भी ना सकें। इसके अलावा अखाड़ों के स्नान घाट का विस्तार किया गया है। इसके लिए घाट को यमुनाजी की तरफ बढ़ाया गया है। इसके अलावा घाट पर भी बैरिकेडिंग की गई है।

Related posts

ये संकेत बताते हैं कि आपसे खुश हैं भगवान, हर समस्या का निकलने वाला है हल

Nation News Desk

मीन संक्रांति 2025: होली पर सूर्य का राशि परिवर्तन, इन राशियों का गोल्डन टाइम होगा शुरू – SUN TRANSIT IN PISCES 2025

Nation News Desk

महाशिवरात्रि पर कैसा है संयोग, बुध-शनि और सूर्य किस राशि में होंगे विराजमान, जानिए

Nation News Desk

मकर संक्रांति पूजा विधि और स्नान शुभ मुहूर्त, जानिए दान का महत्व

Nation News Desk

प्रभु परमात्मा से जुड़ कर भक्ति का विस्तार संभव

Nation News Desk

परमात्मा जानने योग्य है, इसे जानकर जब हम इसे अपने जीवन का आधार में बना लेते हैं तब सहज रूप में हमारे जीवन में मानवीय गुणों का विस्तार होता चला जाता है

Nation News Desk

देव दीपावली: मां गंगा पहनेंगी 17 लाख दीपों का चंद्रहार, देवों के स्वागत को काशी तैयार

Nation News Desk

MAHAKUMBH 2025: RAILWAYS REVOLUTIONIZING PILGRIMAGE TRAVEL

Nation News Desk

Diwali 2024: मां लक्ष्मी-गणेश पूजा का 2 शुभ मुहूर्त, देवघर के ज्योतिषी से जानें सब

Nation News Desk

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

error: Content is protected !!