रोहडू में भीषण अग्निकांड; दो मकान राख, लाखों का नुकसान
मस्तोट में दोमंजिला मकान में शार्ट सर्किट से भडक़ी लपटों ने बरपाया कहर
उपमंडल रोहडू की कलोटी पंचायत के मस्तोट गांव में गुरुवार रात भीषण अग्निकांड में लकड़ी से बना दो मंजिला मकान जलकर राख हो गया है। पुलिस के अनुसार कलम सिंह पुत्र दीप राज मस्ताना गांव मस्तोट के दो मंजिला मकान में चार कमरे, रसोईघर व बाथरूम राख के ढेर में तबदील हो गए। कलम सिंह अपने दो बेटों के साथ गांव में ही अपने किसी रिश्तेदार के घर में रह रहा है। अग्निकांड की सूचना मिलते ही पुलिस व दमकल विभाग की टीम भी मौके पर पहुंच गई थी। स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से दमकल व पुलिस कर्मचारियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। अग्निकांड की घटना में किसी भी तरह का जानी नुकसान नहीं हुआ है। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा हैं।
राजस्व विभाग द्वारा 25 से 28 लाख रुपए तक के नुकसान का आकलन किया गया है। अग्निकांड पीडि़त परिवार के सदस्यों ने किसी तरह से भागकर जान बचाई और वे पहने हुए कपड़ों के सिवाय कुछ भी नहीं बचा पाए है। अग्निकांड की भीषण घटना में पीडि़त परिवार के सोने-चांदी के आभूषण, पुश्तैनी बरतन और कपड़े जलकर राख हो गए है। कार्यकारी एसडीएम रोहडू धर्मेश रमोत्रा ने बताया कि पीडि़त परिवार को प्रशासन की ओर से दस हजार रुपए की फौरी राहत, तिरपाल, कंबल, खाना बनाने के बरतन व राशन इत्यादि दिया हैं। उन्होंने बताया कि प्रभावित परिवार के सदस्यों को किसी अन्य व्यक्ति के घर में रहने की व्यवस्था की गई है।
भौलाड़ के कलेच में आग से तबाही
उपमंडल जुब्बल की भौलाड़ पंचायत के कलेच में शुक्रवार शाम छह बजे भीषण अग्निकांड में एक मकान राख हो गया। पुलिस के अनुसार शमशेर सिंह पुत्र निरम सिंह,