हिमाचल के बिलासपुर मां ने पहले दो साल के बेटे को दिया कीटनाशक, फिर खुद खाया
उपमंडल सदर के कोट गांव की एक महिला ने अपने दो साल के बेटे को खरपतवार नाशक दवा खिलाई और खुद भी खा ली। दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है। उनका एम्स बिलासपुर में उपचार चल रहा है।
पुलिस कर रही मामले की जांच।
हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले के उपमंडल सदर के कोट गांव की एक महिला ने अपने दो साल के बेटे को खरपतवार नाशक दवा खिलाई और खुद भी खा ली। दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है। उनका एम्स बिलासपुर में उपचार चल रहा है। महिला के भाई ने एक शिकायत महिला थाना बिलासपुर में दी है। शिकायत में बहन के सास-ससुर और पति पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की दी है