मनाली में शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म
पुलिस ने मामला दर्ज कर शुरू की छानबीन
ओल्ड मनाली में शादी का झांसा देकर एक युवती से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पीडि़ता की शिकायत पर मनाली पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। थाना गुरुग्राम सेक्टर-14 में युवती ने मामला दर्ज करवाया है। इस केस को कुल्लू पुलिस अधीक्षक कार्यालय जांच के लिए भेजा गया। यहां से केस मनाली पुलिस थाना को जांच के लिए भेजा गया है। शिकायतकर्ता ने पुलिस ने दी शिकायत में कहा है कि आरोपी व्यक्ति का परिचय एक अन्य व्यक्ति के माध्यम से हुआ था। शिकायतकर्ता से पैसे ऐंठ कर होटल व्यवसाय चलाने के लिए परिचय करवाया गया था।
दोनों ओल्ड मनाली में होटल चला रहे हैं। शिकायतकर्ता का आरोप लगाया है कि शारीरिक संबंध बनाने वाले व्यक्ति ने शादी का झांसा देकर उसके साथ ओल्ड मनाली एक होटल में शारीरिक संबंध बनाए। अब वह शादी नहीं कर रहा है है। मामले की पुष्टि डीएसपी मनाली केडी शर्मा ने की है।