मणिपुर के सीएम बीरेन सिंह ने दिया इस्तीफा
दिल्ली में अमित शाह से मुलाकात के बाद फैसला, राज्य में 21 महीने से जारी हिंसा से दबाव में थे
राज्य में 21 महीने से जारी हिंसा के बीच मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने रविवार शाम अपना इस्तीफा गवर्नर को सौंप दिया। नए मुख्यमंत्री पर फैसला एक-दो दिन के भीतर लिया जाएगा। बीरेन सिंह पर राज्य में 21 महीने से जारी हिंसा के चलते काफी दबाव था और वह इस मामले में काफी आलोचना भी झेल रहे थे। विपक्षी पार्टियां भी लगातार प्रधानमंत्री से इस मुद्दे पर सवाल पूछ रही थीं। सूत्रों के मुताबिक गवर्नर ने अभी बीरेन सिंह से कार्यवाहक मुख्यमंत्री के तौर पर पद संभालने के लिए कहा है। इस्तीफे का फैसला लेने से पहले बीरेन सिंह ने रविवार सुबह केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से दिल्ली में मुलाकात की थी। सूत्रों के अनुसार वहां पर चर्चा के बाद निर्देश मिलने के चलते उन्होंने गवर्नर को इस्तीफा सौंपा है। बताया जा रहा है कि पार्टी के कई विधायक भी उनसे नाराज चल रहे थे। भाजपा सूत्रों के अनुसार, करीब 12 विधायक नेतृत्व परिवर्तन के लिए जोर दे रहे थे। मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने राज्य में अपनी नेतृत्व क्षमता को लेकर भाजपा में बढ़ते असंतोष को शांत करने के लिए मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया।
उनकी सरकार को कांग्रेस द्वारा संभावित अविश्वास प्रस्ताव और फ्लोर टेस्ट का सामना करना पड़ सकता था। भले ही कॉनराड संगमा की नेशनल पीपल्स पार्टी (एनपीपी) ने समर्थन वापस ले लिया था, फिर भी भाजपा के पास बहुमत के लिए पर्याप्त संख्याबल था, लेकिन पार्टी के कुछ विधायकों ने नेतृत्व परिवर्तन की मांग उठाई थी। यदि फ्लोर टेस्ट होता, तो इन असंतुष्ट विधायकों द्वारा पार्टी व्हिप का उल्लंघन करने की आशंका थी, जिससे सरकार को संकट का सामना करना पड़ा