चिट्टा तस्करी में संलिप्त दो पुलिस कर्मचारी बर्खास्त, सीएम के निर्देशों के बाद की कार्रवाई
पुलिस वाले ही कानून का उल्लंघन करने लगे तो आम जनता का क्या हाल होगा प्रदेश में पहली बार नशा तस्करी में संलिप्त कर्मचारियों पर कड़ी कार्रवाई की गई है। नशा तस्करी में संलिप्त सरकारी कर्मियों पर सख्त कार्रवाई के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के निर्देशों के बाद पुलिस विभाग ने यह कदम उठाया है।
नशा तस्करी के मामलों में गिरफ्तार दो पुलिस कर्मचारियों को नौकरी से हाथ धोना पड़ा है। एसएसपी शिमला ने दोनों कर्मचारियों के बर्खास्तगी के आदेश जारी कर दिए हैं। इससे पहले दोनों कर्मचारियों को अपना पक्ष रखने के लिए नोटिस जारी किया था। प्रदेश में पहली बार नशा तस्करी में संलिप्त कर्मचारियों पर ऐसी कार्रवाई की गई है।