जीरकपुर के समाजसेवी सुखदेव चौधरी फिर आरोपों के घेरे में ,महिला से सेक्सुअल हरासमेंट जानिये क्या है पूरा मामला ।
-जीरकपुर के समाजसेवी सुखदेव चौधरी पर फिर लगा महिला से सेक्सुअल हरासमेंट के गंभीर आरोप
-जीरकपुर के समाजसेवी सुखदेव चौधरी पर फिर लगा महिला से सेक्सुअल हरासमेंट के गंभीर आरोप !
समाजसेवी सुखदेव चौधरी पर एक महिला ने सेक्सुअल हैरेसमेंट के गंभीर आरोप लगाए। आपको अवगत करा दे कि सुखदेव चौधरी पहले भी सेक्सुअल हैरेसमेंट और फिरौती मांगने के पहले भी अलग-अलग मामले दर्ज है। इस बार फिर से उनपर गंभीर आरोप लगे हैं। एक बिल्डर के यहां पर मार्केटिंग करने वाली पीड़ित महिला ने सुखदेव चौधरी पर गंभीर आरोप लगाया है। महिला ने सुखदेव चौधरी पर फ्लैट सेल करने पर महिला से अभद्र डिमांड रखी है।
फ्लैट सेल करने के बहाने महिला को अकेले आने तक पर जोर दिया है। महिला ने आरोप लगाया कि वह गलत तरीके से सेक्सुअल हैरेसमेंट करने की कोशिश करता है। उसकी हरकतें बर्दाश्त से बाहर हुई तो पीड़ित महिला ने अपने मालिक से बात कर आरोपी सुखदेव चौधरी के खिलाफ आवाज बुलंद कर पुलिस में 112 नंबर पर भी कॉल शिकायत दर्ज करवाई है।
पुलिस में दर्ज अनेकों मामलों के अनुसार आरोपी सुखदेव चौधरी पर पहले भी बहुत शिकायतें थानों में पेंडिंग पड़ी हैं।
बिल्डरों को सोशल मीडिया के माध्यम से बदनाम कर उनसे लाभ लेने की कई मामले सुखदेव चौधरी के खिलाफ थानों में पहुंचे हैं। पंजाब पुलिस विजिलेंस विभाग सुखदेव चौधरी के संदर्भ में गंभीर जांच में लगाए। वहीं दूसरी ओर हरियाणा विजिलेंस विभाग भी आए से अधिक संपत्ति के मामले में सुखदेव चौधरी की जांच कर रहा है।
क्या कहना है सुखदेव चौधरी का
सुखदेव चौधरी ने महिला द्वारा लगाए गए सभी आरोपी को झूठा बताया है। उनकी तरफ से भी मामला पुलिस में दिया गया है। पुलिस ने शिकायत मिलने पर जांच शुरू कर दी है। अब देखना यह है कि पुलिस कितनी जल्दी मामले की छानबीन कर आरोपी को सजा दिलाती है ?