
नेशन न्यूज,नई दिल्ली । अगस्त बुधवार 2025 आज डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी राष्ट्रीय विचार मंच नई दिल्ली भारत ने राष्ट्रीय अध्यक्ष युवा शक्ति प्रकोष्ठ का श्री पवन जांघू जी को दायित्व निर्वाह हेतु नियुक्ति पत्र जारी किया है। हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ जयंती चौधरी को दायित्व निर्वाह हेतु नियुक्ति पत्र जारी किया गया है। हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष का दायित्व श्री मनोज शेरावत जी को दायित्व निर्वाह हेतु नियुक्ति पत्र जारी किया गया है। हरियाणा प्रदेश के सभी पदाधिकारियों की बैठक राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी राष्ट्रीय विचार मंच नई दिल्ली के साथ मैराथन बैठक हुई। बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष युवा शक्ति प्रकोष्ठ को पूरे देश में हर राज्य में एक प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति दस दिन में करने पर सहमति बनी।
हरियाणा प्रदेश युवा शक्ति प्रकोष्ठ का अध्यक्ष नियुक्त 2 रोज में विधिवद करने की घोषणा प्रदेश महामंत्री श्री नादर सिंह जी ने घोषणा की। हरियाणा प्रदेश का संगठन का दायित्व श्री नादर सिंह जी देखेंगे। बैठक में राहुल गोयल राष्ट्रीय महामंत्री ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में सभी का आभार जताया और नवनियुक्त अध्यक्ष युवा शक्ति प्रकोष्ठ श्री पवन जांघू जी को दायित्व निर्वाह हेतु नियुक्ति पत्र जारी किया। बैठक में हरियाणा प्रदेश में गुरुकुल विश्वविद्यालय निर्माण पर चर्चा हुई। देश भर में चल रहे शास्त्र और शस्त्र निपुण शिवर पर विस्तार से जानकारी दी गई। हरियाणा प्रदेश में संगठन मजबूत बनाने की दिशा मे आगामी सोमवार को राष्ट्रीय कार्यकारणी सदस्य श्री अनिल धीमान के नेतृत्व में दिल्ली में राष्ट्रीय अध्यक्ष के नेतृत्व में मैराथन बैठक सुनिश्चित हुई है। हरियाणा सरकार में मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सेनी से बाबूजी स्वयं मिल कर संगठन के हिन्दू रत्न को सरकार में अहम दायित्व निर्वाह हेतु अनुशंसा की जाएगी। और पंजाब प्रदेश में प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति प्रक्रिया शुरू की जाएगी। वर्तमान अध्यक्ष श्री रॉबिन जिंदल दायित्व निर्वाह नहीं कर सकते है। उनके स्थान पर श्री अनिल धीमान की अनुशंसा पर की जाएगी। यह जानकारी आज राहुल गोयल राष्ट्रीय महामंत्री ने बताई। राजेश कुमार यादव मीडिया प्रभारी ने विज्ञप्ति जारी कर बताई।