देश के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस बी.आर. गवई ने अदालतों में मुकदमों के बढ़ते बोझ पर चिंता जताई
देश के मुख्य न्यायाधीश (CJI) जस्टिस बी.आर. गवई ने बुधवार को अदालतों में लंबित मामलों की बढ़ती संख्या पर गंभीर चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि देश में पारंपरिक मुकदमेबाजी अकेले न्याय के बोझ को नहीं संभाल सकती और इसे तेजी से निपटाने के लिए नए उपायों की आवश्यकता है।
जस्टिस गवई ने कहा कि कानूनी सहायता और मध्यस्थता के माध्यम से हर नागरिक के लिए न्याय सुनिश्चित किया जा सकता है। उन्होंने यह भी जोर दिया कि न्याय केवल एक अमूर्त विचार नहीं होना चाहिए, बल्कि यह सभी नागरिकों तक सुलभ होना चाहिए।
मुख्य न्यायाधीश ने वकीलों और न्याय प्रणाली से जुड़े सभी पक्षकारों से अपील की कि वे हाशिए पर पड़े समुदायों को न्याय दिलाने में सक्रिय भूमिका निभाएं।
#CJIBRGavai
🔗 खबर का लिंक: Live Hindustan