28.4 C
New York
July 26, 2025
NationNews
Home » J&K समेत 4 राज्यों में चुनावी तारीखों का ऐलान आज:3 बजे EC की प्रेस कॉन्फ्रेंस, जम्मू-कश्मीर में 30 सितंबर से पहले वोटिंग संभव
Latest News

J&K समेत 4 राज्यों में चुनावी तारीखों का ऐलान आज:3 बजे EC की प्रेस कॉन्फ्रेंस, जम्मू-कश्मीर में 30 सितंबर से पहले वोटिंग संभव

जम्मू-कश्मीर सहित 4 राज्यों में आज विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान होगा। चुनाव आयोग दोपहर 3 बजे प्रेस कांफ्रेंस करेगा। जम्मू-कश्मीर में धारा 370 हटने के बाद ये पहला विधानसभा चुनाव होगा। वहीं हरियाणा, महाराष्ट्र और झारखंड में भी चुनाव होने हैं।

जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा स्थिति की समीक्षा के लिए चुनाव आयोग ने 14 अगस्त को केंद्रीय गृह सचिव अजय भल्ला के साथ बैठक की थी। 9 अगस्त को मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने अपनी टीम के साथ जम्मू-कश्मीर का दौरा किया था।

सुप्रीम कोर्ट ने दिया था जम्मू-कश्मीर में चुनाव कराने का निर्देश
11 दिसंबर 2023 को सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग को जम्मू-कश्मीर में 30 सितंबर 2024 तक विधानसभा चुनाव कराने का निर्देश दिया था। कोर्ट का ये निर्देश जम्मू-कश्मीर का विशेष दर्जा खत्म करने को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर फैसले का हिस्सा था।

सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि जम्मू कश्मीर को राज्य का दर्जा जितना जल्दी हो सके दिया जाए और वहां पर चुनाव कराए जाएं। जम्मू-कश्मीर को जल्द से जल्द स्टेटहुड वापस किया जाए। लद्दाख को केंद्र शासित प्रदेश (UT) बनाने का फैसला सुप्रीम कोर्ट ने बरकरार रखा था।

उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा था- पहले परिसीमन फिर विधानसभा चुनाव
जम्मू-कश्मीर के LG मनोज सिन्हा ने 11 अगस्त को कहा था- केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने संसद में जो कहा था कि पहले परिसीमन होगा, फिर विधानसभा चुनाव और फिर उचित समय पर राज्य का दर्जा मिलेगा। सारी चीजें उसी क्रम में चल रही हैं।

उन्होंने कहा था कि पीएम मोदी 20 जून को श्रीनगर आए थे। तब उन्होंने जल्द चुनाव होने की घोषणा की थी। चुनाव आयोग की एक टीम ने यहां का दौरा किया है। लोगों से मुलाकात की है।

महाराष्ट्र, झारखंड और हरियाणा में भी होने हैं विधानसभा चुनाव…

1. राज्य : महाराष्ट्र
सरकार : बीजेपी-शिवसेना (शिंदे गुट) सरकार
कार्यकाल खत्म : 8 नवंबर 2024
2019 विधानसभा में NDA 201, महाविकास अघाड़ी को 67 सीटें

महाराष्ट्र की 288 विधानसभा सीटों पर 2019 में चुनाव हुए थे। बीजेपी 106 विधायकों के साथ राज्य की सबसे बड़ी पार्टी बनी। मुख्यमंत्री पद को लेकर शिवसेना और बीजेपी गठबंधन में बात नहीं बन पाई।

56 विधायकों वाली शिवसेना ने 44 विधायकों वाली कांग्रेस और 53 विधायकों वाली NCP के साथ मिलकर महाविकास अघाड़ी बनाकर सरकार बनाई। शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे मुख्यमंत्री बने।

मई 2022 महाराष्ट्र सरकार में नगर विकास मंत्री और शिवसेना नेता एकनाथ शिंदे ने 39 विधायकों के साथ बगावत कर दी। वह बीजेपी के साथ मिल गए। 30 जून 2022 को एकनाथ शिंदे ने महाराष्ट्र के 20वें मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली। इसके साथ ही शिवसेना पार्टी दो गुटों में बंट गई। एक धड़ा शिंदे गुट और दूसरा उद्धव गुट का बना।

17 फरवरी, 2023 को चुनाव आयोग ने आदेश दिया कि पार्टी का नाम ‘शिवसेना’ और पार्टी का चुनाव चिह्न ‘धनुष और तीर’ एकनाथ शिंदे गुट के पास रहेगा। 2 जुलाई 2023 को अजित पवार NCP के 8 विधायकों के साथ महाराष्ट्र की शिंदे सरकार ​में ​​​​​शामिल हुए थे। गठबंधन सरकार में अजित को डिप्टी CM बनाया गया था।

2. राज्य : हरियाणा
सरकार : बीजेपी सरकार
कार्यकाल खत्म : 3 नवंबर 2024
संभावित चुनाव : अक्टूबर 2024

2019 हरियाणा विधानसभा चुनाव में NDA को बहुमत मिला था

हरियाणा में 2019 में पिछले विधानसभा चुनाव हुए थे। जिसमें भाजपा को 41 और जजपा को 10 सीट मिली थीं। 6 निर्दलीय और एक हलोपा विधायक के साथ भाजपा ने सरकार बनाई। मनोहर लाल खट्टर को मुख्यमंत्री बनाया गया। हालांकि वह पांच साल कार्यकाल पूरा नहीं कर पाए।

12 मार्च 2024 को जजपा और भाजपा का गठबंधन टूट गया। मनोहर लाल खट्टर की जगह सैनी को विधायक दल की बैठक में नेता चुना गया। इसके बाद मुख्यमंत्री नायब सैनी ने दावा किया कि उनके पास 48 विधायकों का समर्थन है। मीटिंग में भाजपा के 41 और 7 निर्दलीय विधायक शामिल हुए थे यानी 48। विधानसभा में बहुमत साबित करने के लिए 46 विधायकों का सपोर्ट चाहिए था।

लोकसभा चुनाव 2024 में मनोहर लाल खट्टर करनाल सीट से चुनाव लड़े। उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार दिव्यांशु बुद्धिराजा को 2,32,577 वोटों से हराया। मोदी 3.0 सरकार में खट्टर को शहरी विकास मंत्रालय और ऊर्जा मंत्रालय की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

3. राज्य : झारखंड
सरकार : जेएमएम-कांग्रेस सरकार
कार्यकाल खत्म : 4 जनवरी 2025
संभावित चुनाव : अक्टूबर 2024

2019 झारखंड विधानसभा चुनाव में JMM और कांग्रेस गठबंधन की सरकार

राज्य की 81 सदस्यों वाली विधानसभा में 2019 में चुनाव हुए थे। झारखंड मुक्ति मोर्चा ने गठबंधन के साथ सरकार बनाई। 81 सदस्यों वाली झारखंड विधानसभा में बहुमत के लिए 43 विधायकों की जरूरत होती है।

गठबंधन के पास 48 विधायक हैं। झामुमो के 29, कांग्रेस के 17, राजद का एक और CPI(ML) का एक MLA है। हेमंत सोरेन राज्य के मुख्यमंत्री बने।

31 जनवरी को झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन जमीन घोटाले में गिरफ्तार हुए। गिरफ्तारी से पहले उन्होंने सीएम पद से इस्तीफा दे दिया था। उनकी जगह चंपई सोरेन को मुख्यमंत्री बनाया गया।

28 जून को झारखंड हाईकोर्ट ने हेमंत सोरेन को जमानत दी थी। इसके बाद चंपई सोरेन ने सीएम पद से इस्तीफा दिया था। 4 जुलाई को हेमंत ने तीसरी बार झारखंड के सीएम पद की शपथ ली थी।

Related posts

हिमाचली सांसदों के सम्मान में समारोह आयोजित

Nation News Desk

हिमाचल सरकार के काम काज में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के मार्गदर्शन से मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना नई ऊर्जा से दम भरेंगे।

Nation News Desk

हिमाचल वन अकादमी सुंदरनगर में चली वानिकी परियोजना की पाठशाला-14 वन मंडलों के एसएमएस व एफटीयू कॉ-ऑर्डिनेटर्स को सिखाई जीआईएस की बारीकियां

Nation News Desk

हिमाचल में महंगी नहीं होगी बिजली

Nation News Desk

हिमाचल में पानी घोटाला, टैंकरों की जगह दिए मोटरसाइकिल व कारों के नंबर; RTI में हुआ खुलासा

Nation News Desk

हिमाचल में जल क्रीड़ा गतिविधियों को दिया जा रहा व्यापक प्रोत्साहन: मुख्यमंत्री

Nation News Desk

हिमाचल में चिट्टे के साथ पुलिस का जवान गिरफ्तार, शिमला में दे रहा था सेवाएं

Nation News Desk

हिमाचल में इसी माह से शुरू होगी 6297 प्री प्राइमरी शिक्षकों की भर्ती, इन्हें मिलेगी प्राथमिकता

Nation News Desk

हिमाचल प्रदेश सरकार के सीपीएस रामकुमार चौधरी अपने जिले के एसपी से ही परेशान विधायक रामकुमार चौधरी बोले , लोग, फोर्स अन्य लोग भी परेशान है एसपी बद्दी से

Nation News (Haryana)

हिमाचल प्रदेश वोकेशनल स्टेट कोऑर्डिनेटर के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू से की शिष्टाचार भेंट

Nation News Desk

हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग विभिन्न श्रेणियों के 21 पोस्ट कोड के परिणाम घोषित करेगा

Nation News Desk

हिमाचल प्रदेश में आज रविवार को साफ रहेगा मौसम, 16 अप्रैल से फिर बारिश और बर्फबारी के आसार

Nation News Desk

हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड की निदेशक मंडल की बैठक आयोजित

Nation News Desk

हिमाचल प्रदेश के 20 शिक्षण संस्थानों को 3.90 लाख की ग्रांट

Nation News Desk

हिमाचल कैबिनेट का बड़ा फैसला, सीएम से लेकर सभी विधायकों के वेतन में कटौती

Nation News Desk

हिमाचल के हमीरपुर मे चलती कार में अचानक लगी आग, अंदर बैठे थे चार सवार

Nation News Desk

हिमाचल के डिपुओं में आज से मिलेगा राशन

Nation News Desk

हिमाचल के चंबा में तीमारदार ने पीट दिया डॉक्टर, वार्ड से बाहर जाने को कहा था; रॉड से किया हमला

Nation News Desk

हिमाचल के कांगड़ा में चिट्टे के साथ पकड़ा गया था पटवारी, राजस्व विभाग ने किया निलंबित

Nation News Desk

हिमाचल के कई भागों में पांच दिन भारी बारिश का येलो अलर्ट

Nation News Desk

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

error: Content is protected !!