चम्बा मे दुष्कर्म के आरोप में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया
चम्बा मे दुष्कर्म के आरोप में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया
चंबा। पुलिस ने पोक्सो एक्ट में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। दो दिन पहले एक व्यक्ति अपनी पत्नी को प्रसव के लिए मेडिकल कॉलेज चम्बा पहुंचा। यहां पर उसका प्रसव करने वाले डॉक्टरों ने औपचारिकता पूरी करने के लिए आधार कार्ड मांगा। जब व्यक्ति ने उसका आधार कार्ड दिया तो उसमें लिखी जन्म तिथि के अनुसार प्रसव के लिए आई लड़की नाबालिग निकली। इसको लेकर अस्पताल स्टाफ ने पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस ने अस्पताल में इसको लेकर गहनता से जांच की। इसमें उन्हें पता लगा कि व्यक्ति लड़की को अपने साथ भगाकर ले गया था। उस दौरान उसने लड़की के साथ शारीरिक संबंध भी बनाए। जब वह गर्भवती हो गई तो उसे प्रसव करवाने के लिए चंबा मेडिकल कॉलेज ले गया। पुलिस ने व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही इस मामले को महिला थाने में दर्ज करते हुए अपनी जांच को आगे बढ़ाया। पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने बताया कि नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इस मामले में पुलिस आगामी कार्रवाई को अंजाम दे रही है।
खबरों को बेहतर बनाने में हमारी मदद करें