माता हुई कुमाता हैवान प्रेमी संग मिलकर मासूम बेटी को मार डाला, दर्दनाक वारदात ने चौंकाया सबको
उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले से एक ऐसी हृदयविदारक खबर सामने आई है, जिसने हर किसी की रूह कंपा दी। चार साल की मासूम दिव्यांशी की लाश गंगनहर में मिलने के बाद जब पुलिस ने जांच शुरू की, तो खुलासा हुआ कि उसकी हत्या किसी और ने नहीं बल्कि खुद उसकी मां ने की थी वो भी अपने प्रेमी के साथ मिलकर। इस निर्मम हत्या की कहानी जानकर हर किसी के रोंगटे खड़े हो गए।
कैसे हुआ खुलासा?
बुधवार सुबह नरौरा थाना क्षेत्र की गंगनहर में मछुआरों ने एक बच्ची का शव उतराता देखा। घबराकर उन्होंने शव को नहर किनारे रेत में दबा दिया और गांव वालों को सूचना दी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। जांच में पता चला कि मृतका का नाम दिव्यांशी (4) है, जो अहमदगढ़ कस्बे के मोहल्ला गढ़ीवाला की रहने वाली थी।
ये मां है या डायन
अपनी सगी 6 साल की बेटी को प्रेमी के साथ मिल कर मार डाला
बच्ची के पेट पर बैठ कर गला दबाया…नाक से बहने लगा खून, फिर भी न पसीजा दिल, जब मर गई तो प्रेमी के साथ पार्टी किया..
दस साल की शादी शुदा ज़िंदगी अवैध सम्बन्ध में जल कर खाक हो गई।
मां ने खुद दर्ज कराई थी झूठी रिपोर्ट
शुरुआती जांच में बच्ची की मां सीमा ने 1 अक्टूबर को थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि कुछ लोगों ने उसकी बेटी का अपहरण कर हत्या कर दी है।
