पंजाब में एक और आतंकी गिरफ्तार: गुरदासपुर थाने पर ग्रेनेड हमले का मुख्य आरोपी, पाक गैंगस्टर के संपर्क में था
पंजाब के गुरदासपुर पुलिस स्टेशन पर हुए ग्रेनेड हमले के मुख्य आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। अब तक इस मामले में कुल पांच आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है।
पंजाब पुलिस के हाथ बड़ी कामयाबी लगी है। पुलिस ने गुरदासपुर पुलिस स्टेशन ग्रेनेड हमले के मुख्य आरोपी आतंकी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गौरतलब है कि 25 नवंबर को गुरदासपुर सिटी पुलिस स्टेशन पर ग्रेनेड हमला किया गया था। गिरफ्तार आरोपी की पहचान मोहन सिंह, निवासी रमूवाल बठिंडा के रूप में हुई है। इस गिरफ्तारी के साथ ही इस मामले में पकड़े गए आरोपियों की कुल संख्या बढ़कर पांच हो गई है। यह जानकारी पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर साझा की।
पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मोहन सिंह पाकिस्तान-आधारित गैंगस्टर शहजाद भट्टी के संपर्क में था और उसके निर्देश पर पंजाब में दहशत फैलाने के मकसद से इस हमले को अंजाम दिया। डीजीपी यादव ने बताया कि जांच जारी है और पूरे नेटवर्क को ध्वस्त करने के लिए आगे की कड़ियों को खंगाला जा रहा है
इससे पहले एक दिसंबर को पुलिस ने इस हमले के मामले में दो अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया था। उनकी गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने एक पी-86 हैंड ग्रेनेड और दो पिस्तौलों सहित गिरफ्तार कर लिया है
