बड़ी खबरें
बी.एल. स्कूल कुनिहार के खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में लहराया परचम, 17 में से 12 ने जीते पदक* 2 सितंबर 2026 Gold Price: सोने के दाम में तेज गिरावट, 24K, 22K और 18K गोल्ड के रेट जानें नेपाल में फिर मंडराया बाढ़ का खतरा, भोटेकोशी नदी का जलस्तर बढ़ने से अलर्ट बिजली बोर्ड पेंशनर्स ने 1 सितंबर के शिमला धरना-प्रदर्शन को दिया समर्थन बिजली बोर्ड पेंशनर्स ने 1 सितंबर के शिमला धरना-प्रदर्शन को दिया समर्थन बिजली बोर्ड पेंशनर्स ने 1 सितंबर के शिमला धरना-प्रदर्शन को दिया समर्थन सोने में बड़ी गिरावट के बाद अब क्या होगा? Goldman Sachs की भविष्यवाणी ने बाजार को चौंकाया Bank Holidays September 2026: सितंबर में 15 दिन बंद रहेंगे बैंक! SBI-HDFC जाने से पहले देखें पूरी लिस्ट पश्चिम बंगाल सरकार लौटाएगी मेसी के कोलकाता इवेंट का पैसा, मुख्यमंत्री का बड़ा ऐलान; 33 हजार लोगों को मिलेगा रिफंड पश्चिम बंगाल सरकार लौटाएगी मेसी के कोलकाता इवेंट का पैसा, मुख्यमंत्री का बड़ा ऐलान; 33 हजार लोगों को मिलेगा रिफंड बी.एल. स्कूल कुनिहार के खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में लहराया परचम, 17 में से 12 ने जीते पदक* 2 सितंबर 2026 Gold Price: सोने के दाम में तेज गिरावट, 24K, 22K और 18K गोल्ड के रेट जानें नेपाल में फिर मंडराया बाढ़ का खतरा, भोटेकोशी नदी का जलस्तर बढ़ने से अलर्ट बिजली बोर्ड पेंशनर्स ने 1 सितंबर के शिमला धरना-प्रदर्शन को दिया समर्थन बिजली बोर्ड पेंशनर्स ने 1 सितंबर के शिमला धरना-प्रदर्शन को दिया समर्थन बिजली बोर्ड पेंशनर्स ने 1 सितंबर के शिमला धरना-प्रदर्शन को दिया समर्थन सोने में बड़ी गिरावट के बाद अब क्या होगा? Goldman Sachs की भविष्यवाणी ने बाजार को चौंकाया Bank Holidays September 2026: सितंबर में 15 दिन बंद रहेंगे बैंक! SBI-HDFC जाने से पहले देखें पूरी लिस्ट पश्चिम बंगाल सरकार लौटाएगी मेसी के कोलकाता इवेंट का पैसा, मुख्यमंत्री का बड़ा ऐलान; 33 हजार लोगों को मिलेगा रिफंड पश्चिम बंगाल सरकार लौटाएगी मेसी के कोलकाता इवेंट का पैसा, मुख्यमंत्री का बड़ा ऐलान; 33 हजार लोगों को मिलेगा रिफंड
13वीं इंडियन ओपन रेस वाकिंग चैंपियनशिप में हरियाणा ने जीते 4 पदक
खेल

13वीं इंडियन ओपन रेस वाकिंग चैंपियनशिप में हरियाणा ने जीते 4 पदक

ब्यूरो रिपोर्ट | अपडेटेड: 22 Feb, 2026
इस लेख में

    ये भी पढ़ें

    13वीं इंडियन ओपन रेस वाकिंग चैंपियनशिप में हरियाणा ने जीते 4 पदक। रवीना जींद ने स्वर्ण पदक और संदीप कुमार महेंद्रगढ,योगिता ने रजत एवं हरदीप भिवानी ने कांस्य पद
    विज्ञापन Website development Agency

    13वीं इंडियन ओपन रेस वाकिंग चैंपियनशिप में हरियाणा ने जीते 4 पदक


    रवीना जींद ने स्वर्ण पदक और संदीप कुमार महेंद्रगढ,योगिता ने रजत एवं हरदीप भिवानी ने कांस्य पदक जीता।


    रवीना जींद ने हाफ मैराथन रेस वाक इंवेंट में स्वर्ण पदक जीता तो योगिता 5 किलोमीटर रेस वाक इंवेंट में रजत पदक विजेता बनी और हरदीप भिवानी ने हाफ मैराथन रेस वाक इंवेंट में कांस्य पदक जीतकर हरियाणा राज्य का नाम रौशन किया एवं संदीप कुमार महेंद्रगढ ने फुल मैराथन रेस वाक इंवेंट में रजत पदक जीता।


    नेशनल ओपन रेस वाकिंग चैंपियनशिप में हरियाणा ने 1 स्वर्ण पदक और 2 रजत एवं 1 कांस्य पदक सहित कुल 4 पदक जीते।



    13वीं इंडियन ओपन रेस वाकिंग चैंपियनशिप चंडीगढ़ में हरियाणा के 36 रेस वाक एथलीट खिलाड़ियों ने भाग लिया।


    दिलबाग सिंह अध्यक्ष एथलेटिक्स हरियाणा ने बताया कि 13वीं इंडियन ओपन रेस वाकिंग चैंपियनशिप का आयोजन 21 फरवरी से 22 फरवरी तक सुखना लेक चंडीगढ़ में एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के द्वारा आयोजन चंडीगढ़ एथलेटिक्स के द्वारा संयुक्त तत्वावधान में किया गया।


    सत्यवीर धनखड फरीदाबाद मीडिया प्रभारी खेल ने जानकारी देते हुए बताया कि 13वीं इंडियन ओपन रेस वाक चैंपियनशिप में हरियाणा राज्य से रवीना जींद ने हाफ मैराथन रेस वाक इंवेंट में 1 घंटा 39 मिनट और 15 सेकेंड के समय के साथ स्वर्ण पदक जीतकर एथलेटिक्स हरियाणा को दिया और हरियाणा राज्य का गौरव राष्ट्रीय पटल पर बढ़ाया,इस इवेंट में दूसरा स्थान मुनीता प्रजापति उत्तरप्रदेश ने 1 घंटा 39 मिनट और 26 सेकेंड के साथ पाया और तीसरे स्थान पर मानशी नेगी उत्तराखंड ने 1 घंटा 42 मिनट और 58 सेकेंड के समय के साथ कांस्य पदक जीता।


    प्रदीप मलिक महासचिव एथलेटिक्स हरियाणा ने बताया कि पुरुष वर्ग हाफ मैराथन रेस वाक इंवेंट में हरदीप भिवानी ने 1 घंटा 26 मिनट और 03 सेकेंड के समय के साथ कांस्य जीता,इस इवेंट में साहिल पंजाब ने 1 घंटा 25 मिनट और 48 सेकेंड का समय देकर स्वर्ण पदक जीता एवं सेरविन तमिलनाडु ने 1 घंटा 25 मिनट और 50 सेकेंड के साथ रजत पदक जीता।

    योगिता हरियाणा ने 5 किलोमीटर रेस वाक इंवेंट में 23 मिनट और 49 सेकेंड का बेहतरीन समय देकर रजत पदक जीता और इस इवेंट में मनीषा राजस्थान ने 23 मिनट और 24 सेकेंड के समय के साथ स्वर्ण पदक जीता एवं कांस्य पदक सिमरन गुसेन उत्तराखंड ने 23 मिनट और 58 सेकेंड के समय के अपने नाम किया।संदीप कुमार भीम अवार्डी एवं ओलम्पियन ने पुरुष वर्ग फुल मैराथन रेस वाक इवेंट में 3 घंटा 11 मिनट 18 सेकेंड समय देकर रजत पदक जीतकर हरियाणा राज्य का गौरव बढाते हुए हरियाणा ध्वज फहराया।



    एथलेटिक्स हरियाणा के भीष्म पितामह एवं वरिष्ठ उपाध्यक्ष हनुमान सिंह भादू,निदेशक नरेंद्र मोर, राजकुमार मिटान सदस्य ग्रीवेंस कमेटी एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया एवं एथलेटिक्स हरियाणा के अन्य पदाधिकारियों ने जीत की शुभकामनाएं प्रदान की।

    विज्ञापन web development agency