बड़ी खबरें
● प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत - संजय अवस्थी ● कॉरपोरेट नौकरी छोड़ शुरू किया अपना बिजनेस, ‘Love Light’ से हर महीने लाखों की कमाई, 50 परिवारों को मिला रोजगार ● डॉलर के मुकाबले रुपये को संभालने के लिए RBI के 5 बड़े कदम, क्या थमेगी गिरावट? जानिए आम लोगों पर असर ● India Retail Inflation: सितंबर में महंगाई बढ़कर 5.54% हुई, खाने-पीने की चीजों ने बढ़ाया आम आदमी का खर्च ● Jammu Kashmir News: श्रीनगर में NIA का बड़ा एक्शन, कथित आतंकियों को पनाह देने के मामले में संपत्ति जब्त ● CJP Protest: दिल्ली में इंटरनेट सेवाओं पर 24 घंटे की पाबंदी, सुरक्षा के कड़े इंतजाम; छावनी में तब्दील हुई राजधानी ● Gold-Silver Price Today: दिल्ली में सोना ₹1,900 महंगा, लगातार दूसरे दिन तेजी; चांदी में भी उछाल, जानें आगे क्या संकेत ● पटटा बरावरी में विद्यार्थियों को नशा मुक्ति और आध्यात्मिकता का संदेश ● त्योहारी सीजन में कुनिहार बाजार को लेकर बड़ी राहत, 10 नवंबर तक सोमवार को भी खुला रहेगा बाजार ● पट्टाबरावरी में अंतरराष्ट्रीय वरिष्ठ जन दिवस धूमधाम से मनाया, बुजुर्गों का हुआ सम्मान ● प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत - संजय अवस्थी ● कॉरपोरेट नौकरी छोड़ शुरू किया अपना बिजनेस, ‘Love Light’ से हर महीने लाखों की कमाई, 50 परिवारों को मिला रोजगार ● डॉलर के मुकाबले रुपये को संभालने के लिए RBI के 5 बड़े कदम, क्या थमेगी गिरावट? जानिए आम लोगों पर असर ● India Retail Inflation: सितंबर में महंगाई बढ़कर 5.54% हुई, खाने-पीने की चीजों ने बढ़ाया आम आदमी का खर्च ● Jammu Kashmir News: श्रीनगर में NIA का बड़ा एक्शन, कथित आतंकियों को पनाह देने के मामले में संपत्ति जब्त ● CJP Protest: दिल्ली में इंटरनेट सेवाओं पर 24 घंटे की पाबंदी, सुरक्षा के कड़े इंतजाम; छावनी में तब्दील हुई राजधानी ● Gold-Silver Price Today: दिल्ली में सोना ₹1,900 महंगा, लगातार दूसरे दिन तेजी; चांदी में भी उछाल, जानें आगे क्या संकेत ● पटटा बरावरी में विद्यार्थियों को नशा मुक्ति और आध्यात्मिकता का संदेश ● त्योहारी सीजन में कुनिहार बाजार को लेकर बड़ी राहत, 10 नवंबर तक सोमवार को भी खुला रहेगा बाजार ● पट्टाबरावरी में अंतरराष्ट्रीय वरिष्ठ जन दिवस धूमधाम से मनाया, बुजुर्गों का हुआ सम्मान
18 से 60 वर्ष की सभी महिलाओं को ₹1500 की गारंटी थी, अब केवल चुनिंदा महिलाओं तक क्यों सिमट रही सरकार : डेजी ठाकुर
भारत

18 से 60 वर्ष की सभी महिलाओं को ₹1500 की गारंटी थी, अब केवल चुनिंदा महिलाओं तक क्यों सिमट रही सरकार : डेजी ठाकुर

ब्यूरो रिपोर्ट | अपडेटेड: 15 Sep, 2026
इस लेख में

    ये भी पढ़ें

    18 से 60 वर्ष की सभी महिलाओं को ₹1500 की गारंटी थी, अब केवल चुनिंदा महिलाओं तक क्यों सिमट रही सरकार : डेजी ठाकुर *सरकार स्पष्ट करे लाभार्थियों का चयन किस आधार
    विज्ञापन Website development Agency

    18 से 60 वर्ष की सभी महिलाओं को ₹1500 की गारंटी थी, अब केवल चुनिंदा महिलाओं तक क्यों सिमट रही सरकार : डेजी ठाकुर


    *सरकार स्पष्ट करे लाभार्थियों का चयन किस आधार पर हो रहा है : डेजी ठाकुर*

    शिमला से नेशन न्यूज के लिए हरज़िन्दर ठाकुर की रिपोर्ट :-भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्षा डेजी ठाकुर ने कांग्रेस सरकार पर महिलाओं से वादाखिलाफी का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार ने ₹1500 की चुनावी गारंटी को नए नियमों में बांधकर महिलाओं को निराश किया है।

    डेजी ठाकुर ने कहा कि 2022 विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने घोषणा की थी कि सरकार बनने पर 18 से 60 वर्ष की सभी महिलाओं को ₹1500 प्रतिमाह दिया जाएगा। यह कांग्रेस के घोषणा पत्र की प्रमुख गारंटी थी।

    उन्होंने कहा कि सरकार को सत्ता में आए लगभग चार वर्ष होने वाले हैं, लेकिन मूल घोषणा के अनुरूप सभी पात्र महिलाओं तक लाभ नहीं पहुंचा है। सरकार के आर्थिक सर्वेक्षण 2025-26 के अनुसार प्यारी बहना सुख सम्मान निधि के तहत उस समय केवल 35,687 महिलाओं को ही लाभ मिल रहा था।

    अब सरकार करीब ढाई लाख महिलाओं तक योजना विस्तार की बात कर रही है। रिपोर्ट के अनुसार 1.80 लाख परिवारों की करीब 2.5 लाख महिलाओं को लाभ देने की तैयारी है और आठवें चरण तक करीब 2.41 लाख आवेदन प्राप्त हुए हैं।

    डेजी ठाकुर ने सवाल उठाया, “जब गारंटी सभी महिलाओं के लिए थी, तो सत्ता में आने के बाद पात्रता और संख्या क्यों बदली जा रही है? क्या यह अधिकार के तौर पर दिया जा रहा है या राजनीतिक सुविधा देखकर चयन हो रहा है?”

    उन्होंने कहा कि भाजपा महिला मोर्चा के संज्ञान में ऐसी चर्चाएं भी हैं कि लाभार्थियों के चयन को लेकर मुख्यमंत्री कार्यालय से सूचियां भेजी जा रही हैं। यदि इसमें सच्चाई नहीं है तो सरकार स्थिति स्पष्ट करे और चयन की पूरी प्रक्रिया व पात्रता मानदंड सार्वजनिक करे।

    डेजी ठाकुर ने कहा कि मई 2026 में मंजूर व्यवस्था में प्रथम चरण में दो लाख महिलाओं को लाभ और पारिवारिक वार्षिक आय ₹2 लाख से कम होने जैसी शर्तें सामने आईं। उन्होंने पूछा कि चुनाव के समय ये शर्तें जनता के सामने क्यों नहीं रखी गईं?

    उन्होंने मांग की कि सरकार ₹1500 की मूल गारंटी, वर्तमान पात्रता नियम, प्राप्त आवेदनों, स्वीकृत लाभार्थियों और वितरित राशि का पूरा ब्यौरा सार्वजनिक करे।

    ✕
    विज्ञापन web development agency