बड़ी खबरें
● प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत - संजय अवस्थी ● कॉरपोरेट नौकरी छोड़ शुरू किया अपना बिजनेस, ‘Love Light’ से हर महीने लाखों की कमाई, 50 परिवारों को मिला रोजगार ● डॉलर के मुकाबले रुपये को संभालने के लिए RBI के 5 बड़े कदम, क्या थमेगी गिरावट? जानिए आम लोगों पर असर ● India Retail Inflation: सितंबर में महंगाई बढ़कर 5.54% हुई, खाने-पीने की चीजों ने बढ़ाया आम आदमी का खर्च ● Jammu Kashmir News: श्रीनगर में NIA का बड़ा एक्शन, कथित आतंकियों को पनाह देने के मामले में संपत्ति जब्त ● CJP Protest: दिल्ली में इंटरनेट सेवाओं पर 24 घंटे की पाबंदी, सुरक्षा के कड़े इंतजाम; छावनी में तब्दील हुई राजधानी ● Gold-Silver Price Today: दिल्ली में सोना ₹1,900 महंगा, लगातार दूसरे दिन तेजी; चांदी में भी उछाल, जानें आगे क्या संकेत ● पटटा बरावरी में विद्यार्थियों को नशा मुक्ति और आध्यात्मिकता का संदेश ● त्योहारी सीजन में कुनिहार बाजार को लेकर बड़ी राहत, 10 नवंबर तक सोमवार को भी खुला रहेगा बाजार ● पट्टाबरावरी में अंतरराष्ट्रीय वरिष्ठ जन दिवस धूमधाम से मनाया, बुजुर्गों का हुआ सम्मान ● प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत - संजय अवस्थी ● कॉरपोरेट नौकरी छोड़ शुरू किया अपना बिजनेस, ‘Love Light’ से हर महीने लाखों की कमाई, 50 परिवारों को मिला रोजगार ● डॉलर के मुकाबले रुपये को संभालने के लिए RBI के 5 बड़े कदम, क्या थमेगी गिरावट? जानिए आम लोगों पर असर ● India Retail Inflation: सितंबर में महंगाई बढ़कर 5.54% हुई, खाने-पीने की चीजों ने बढ़ाया आम आदमी का खर्च ● Jammu Kashmir News: श्रीनगर में NIA का बड़ा एक्शन, कथित आतंकियों को पनाह देने के मामले में संपत्ति जब्त ● CJP Protest: दिल्ली में इंटरनेट सेवाओं पर 24 घंटे की पाबंदी, सुरक्षा के कड़े इंतजाम; छावनी में तब्दील हुई राजधानी ● Gold-Silver Price Today: दिल्ली में सोना ₹1,900 महंगा, लगातार दूसरे दिन तेजी; चांदी में भी उछाल, जानें आगे क्या संकेत ● पटटा बरावरी में विद्यार्थियों को नशा मुक्ति और आध्यात्मिकता का संदेश ● त्योहारी सीजन में कुनिहार बाजार को लेकर बड़ी राहत, 10 नवंबर तक सोमवार को भी खुला रहेगा बाजार ● पट्टाबरावरी में अंतरराष्ट्रीय वरिष्ठ जन दिवस धूमधाम से मनाया, बुजुर्गों का हुआ सम्मान
64 वर्षों के सफल दाम्पत्य जीवन का प्रेरणादायक सफर
भारत

64 वर्षों के सफल दाम्पत्य जीवन का प्रेरणादायक सफर

ब्यूरो रिपोर्ट | अपडेटेड: 09 Jun, 2026
इस लेख में

    ये भी पढ़ें

    64 वर्षों के सफल दाम्पत्य जीवन का प्रेरणादायक सफर संघर्ष, समर्पण और अटूट प्रेम की मिसाल हैं श्री मनशराम पाठक एवं उनकी धर्मपत्नी कुनिहार से नेशन न्यूज के लिए हरज
    विज्ञापन Website development Agency

    64 वर्षों के सफल दाम्पत्य जीवन का प्रेरणादायक सफर

    संघर्ष, समर्पण और अटूट प्रेम की मिसाल हैं श्री मनशराम पाठक एवं उनकी धर्मपत्नी

    कुनिहार से नेशन न्यूज के लिए हरजिन्दर ठाकुर की रिपोर्ट:-

    आज के समय में, जब पारिवारिक और वैवाहिक संबंध अनेक चुनौतियों का सामना कर रहे हैं, ऐसे दौर में श्री मनशराम पाठक एवं उनकी धर्मपत्नी ने अपने वैवाहिक जीवन के 64 गौरवशाली वर्ष पूर्ण कर समाज के समक्ष प्रेम, विश्वास, त्याग और समर्पण की एक अनुपम मिसाल प्रस्तुत की है।

    10 जून 1962 को वैवाहिक बंधन में बंधे इस आदर्श दम्पति ने जीवन के हर सुख-दुःख, संघर्ष और सफलता का सामना कंधे से कंधा मिलाकर किया। परिवार के निर्माण, बच्चों के पालन-पोषण, उनकी शिक्षा, विवाह तथा सामाजिक उत्तरदायित्वों का निर्वहन करते हुए उन्होंने सदैव पारिवारिक मूल्यों, संस्कारों और सामाजिक मर्यादाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता दी।


    64 वर्षों की इस लंबी वैवाहिक यात्रा में दोनों ने जीवन के प्रत्येक उतार-चढ़ाव को साथ मिलकर पार किया और आपसी प्रेम, सम्मान, सहयोग तथा धैर्य को अपने दाम्पत्य जीवन की आधारशिला बनाया। यही कारण है कि उनका जीवन आज समाज और नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा का स्रोत बना हुआ है।

    वर्तमान समय में यह दम्पति एक और कठिन परीक्षा से गुजर रहा है। श्रीमती पाठक कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से संघर्ष कर रही हैं। इस चुनौतीपूर्ण दौर में श्री मनशराम पाठक ने अद्भुत साहस, समर्पण और सेवा-भाव का परिचय देते हुए अपनी धर्मपत्नी का हर कदम पर साथ निभाया है। उनके अथक प्रयासों, चिकित्सकों की देखरेख तथा ईश्वर की कृपा से स्वास्थ्य में उल्लेखनीय सुधार हुआ है और वे अस्पताल से अपने घर लौट आई हैं।

    परिवारजनों, मित्रों, रिश्तेदारों एवं समस्त ग्रामवासियों को विश्वास है कि ईश्वर की असीम कृपा, शुभचिंतकों की दुआओं तथा समाज के आशीर्वाद से शेष स्वास्थ्य चुनौतियाँ भी शीघ्र ही दूर होंगी और श्रीमती पाठक पूर्ण रूप से स्वस्थ होंगी।

    इस अवसर पर समस्त कुनिहार वासियों, परिवारजनों, मित्रों एवं शुभचिंतकों ने श्री मनशराम पाठक एवं उनकी धर्मपत्नी को वैवाहिक वर्षगांठ की हार्दिक शुभकामनाएँ देते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु, सुख, शांति और समृद्धि की मंगलकामना की।

    यह दम्पति केवल सफल वैवाहिक जीवन का ही नहीं, बल्कि विपरीत परिस्थितियों में साहस, सेवा, निष्ठा और अटूट प्रेम का भी जीवंत उदाहरण है

    ✕
    विज्ञापन web development agency