बड़ी खबरें
● प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत - संजय अवस्थी ● कॉरपोरेट नौकरी छोड़ शुरू किया अपना बिजनेस, ‘Love Light’ से हर महीने लाखों की कमाई, 50 परिवारों को मिला रोजगार ● डॉलर के मुकाबले रुपये को संभालने के लिए RBI के 5 बड़े कदम, क्या थमेगी गिरावट? जानिए आम लोगों पर असर ● India Retail Inflation: सितंबर में महंगाई बढ़कर 5.54% हुई, खाने-पीने की चीजों ने बढ़ाया आम आदमी का खर्च ● Jammu Kashmir News: श्रीनगर में NIA का बड़ा एक्शन, कथित आतंकियों को पनाह देने के मामले में संपत्ति जब्त ● CJP Protest: दिल्ली में इंटरनेट सेवाओं पर 24 घंटे की पाबंदी, सुरक्षा के कड़े इंतजाम; छावनी में तब्दील हुई राजधानी ● Gold-Silver Price Today: दिल्ली में सोना ₹1,900 महंगा, लगातार दूसरे दिन तेजी; चांदी में भी उछाल, जानें आगे क्या संकेत ● पटटा बरावरी में विद्यार्थियों को नशा मुक्ति और आध्यात्मिकता का संदेश ● त्योहारी सीजन में कुनिहार बाजार को लेकर बड़ी राहत, 10 नवंबर तक सोमवार को भी खुला रहेगा बाजार ● पट्टाबरावरी में अंतरराष्ट्रीय वरिष्ठ जन दिवस धूमधाम से मनाया, बुजुर्गों का हुआ सम्मान ● प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत - संजय अवस्थी ● कॉरपोरेट नौकरी छोड़ शुरू किया अपना बिजनेस, ‘Love Light’ से हर महीने लाखों की कमाई, 50 परिवारों को मिला रोजगार ● डॉलर के मुकाबले रुपये को संभालने के लिए RBI के 5 बड़े कदम, क्या थमेगी गिरावट? जानिए आम लोगों पर असर ● India Retail Inflation: सितंबर में महंगाई बढ़कर 5.54% हुई, खाने-पीने की चीजों ने बढ़ाया आम आदमी का खर्च ● Jammu Kashmir News: श्रीनगर में NIA का बड़ा एक्शन, कथित आतंकियों को पनाह देने के मामले में संपत्ति जब्त ● CJP Protest: दिल्ली में इंटरनेट सेवाओं पर 24 घंटे की पाबंदी, सुरक्षा के कड़े इंतजाम; छावनी में तब्दील हुई राजधानी ● Gold-Silver Price Today: दिल्ली में सोना ₹1,900 महंगा, लगातार दूसरे दिन तेजी; चांदी में भी उछाल, जानें आगे क्या संकेत ● पटटा बरावरी में विद्यार्थियों को नशा मुक्ति और आध्यात्मिकता का संदेश ● त्योहारी सीजन में कुनिहार बाजार को लेकर बड़ी राहत, 10 नवंबर तक सोमवार को भी खुला रहेगा बाजार ● पट्टाबरावरी में अंतरराष्ट्रीय वरिष्ठ जन दिवस धूमधाम से मनाया, बुजुर्गों का हुआ सम्मान
बद्दी में 2.23 लाख से अधिक नशीली गोलियां बरामद, UP के 2 तस्कर गिरफ्तार
भारत

बद्दी में 2.23 लाख से अधिक नशीली गोलियां बरामद, UP के 2 तस्कर गिरफ्तार

ब्यूरो रिपोर्ट | अपडेटेड: 09 May, 2026
इस लेख में

    ये भी पढ़ें

    बद्दी में 2.23 लाख से अधिक नशीली गोलियां बरामद, UP के 2 तस्कर गिरफ्तार हिमाचल प्रदेश में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे सघन अभियान के तहत पुलिस और ड्रग विभाग को एक ब
    विज्ञापन Website development Agency

    बद्दी में 2.23 लाख से अधिक नशीली गोलियां बरामद, UP के 2 तस्कर गिरफ्तार


    हिमाचल प्रदेश में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे सघन अभियान के तहत पुलिस और ड्रग विभाग को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। शुक्रवार को बद्दी स्थित सालासर कॉम्प्लेक्स में दोनों विभागों की संयुक्त टीम ने छापेमारी कर भारी मात्रा में प्रतिबंधित और नशीली दवाइयों का जखीरा बरामद किया है। इस बड़ी कार्रवाई में पुलिस ने 2 लाख से अधिक नशीली गोलियां जब्त करते हुए 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

    पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार इस गुप्त सूचना के आधार पर की गई छापेमारी में कुल 2,23,084 नशीली गोलियां बरामद की गई हैं। पकड़ी गई खेप में 1,61,920 गोलियां ट्रामाडोल हाइड्रोक्लोराइड की और 61,164 गोलियां अल्प्राजोलम (अटरोक्स 0.5) की शामिल हैं। इतनी बड़ी मात्रा में नशीली दवाओं का मिलना इलाके में चल रहे एक बड़े रैकेट की ओर इशारा कर रहा है।

    कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके से जिन 2 लोगों को गिरफ्तार किया है, उनकी पहचान शिव पूजन प्रजापति निवासी उत्तर प्रदेश और अनुराग शुक्ला निवासी कानपुर (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि ये दोनों आरोपी बिना किसी वैध लाइसैंस और परमिट के इन प्रतिबंधित दवाइयों का अवैध भंडारण कर रहे थे और गुपचुप तरीके से इनका कारोबार चला रहे थे।

    बरामद की गई नशीली दवाइयों को पुलिस ने तुरंत अपने कब्जे में ले लिया है। आरोपियों के खिलाफ पुलिस थाना बद्दी में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई की जाएगी

    ✕
    विज्ञापन web development agency