बड़ी खबरें
गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल में मातृ दिवस पर बच्चों ने बांधा समां, माताओं के लिए हुए विशेष गेम्स शनि जयंती पर शनि मंदिर हाटकोट में 16 मई को होगा भंडारे का आयोजन पंचायती राज चुनावों में पहली बार 2 दिन मिलेगा नाम वापसी का समय किसी कर्मचारी को निलंबित करने से पहले कारण बताओ नोटिस जारी करना अनिवार्य नहीं : हाईकोर्ट CRPF में 9195 कांस्टेबलोंं की भर्ती, 10वीं पास युवाओं के लिए मौका, इस डेट तक करें अप्लाई बी.एल. स्कूल कुनिहार का दसवीं बोर्ड में उत्कृष्ट प्रदर्शन, शत-प्रतिशत परिणाम के साथ 25 विद्यार्थियों ने 600 से अधिक अंक पाए शिमला के रोहड़ू की ग्राम पंचायत जगोठी बनी निर्विरोध पंचायत Himachal Weather : हिमाचल में 17 मई तक बारिश-अंधड़ का अलर्ट, जानिए अपने यहां का हाल जमा दो में भी ड्यूल एग्जाम, शिक्षा बोर्ड का फैसला, दो विषयों में फेल छात्रों को जून में परीक्षा देने का मौका अब फेल होने पर भी मिलेंगे पांच मौके, एम्स MBBS छात्रों के लिए खुशखबरी, इसी सत्र से लागू होंगे नियम गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल में मातृ दिवस पर बच्चों ने बांधा समां, माताओं के लिए हुए विशेष गेम्स शनि जयंती पर शनि मंदिर हाटकोट में 16 मई को होगा भंडारे का आयोजन पंचायती राज चुनावों में पहली बार 2 दिन मिलेगा नाम वापसी का समय किसी कर्मचारी को निलंबित करने से पहले कारण बताओ नोटिस जारी करना अनिवार्य नहीं : हाईकोर्ट CRPF में 9195 कांस्टेबलोंं की भर्ती, 10वीं पास युवाओं के लिए मौका, इस डेट तक करें अप्लाई बी.एल. स्कूल कुनिहार का दसवीं बोर्ड में उत्कृष्ट प्रदर्शन, शत-प्रतिशत परिणाम के साथ 25 विद्यार्थियों ने 600 से अधिक अंक पाए शिमला के रोहड़ू की ग्राम पंचायत जगोठी बनी निर्विरोध पंचायत Himachal Weather : हिमाचल में 17 मई तक बारिश-अंधड़ का अलर्ट, जानिए अपने यहां का हाल जमा दो में भी ड्यूल एग्जाम, शिक्षा बोर्ड का फैसला, दो विषयों में फेल छात्रों को जून में परीक्षा देने का मौका अब फेल होने पर भी मिलेंगे पांच मौके, एम्स MBBS छात्रों के लिए खुशखबरी, इसी सत्र से लागू होंगे नियम
चम्बा गैस्ट हाऊस में पुलिस की रेड से मचा हड़कंप चिटे के साथ 2 युवक गिरफ्तार
भारत

चम्बा गैस्ट हाऊस में पुलिस की रेड से मचा हड़कंप चिटे के साथ 2 युवक गिरफ्तार

ब्यूरो रिपोर्ट | अपडेटेड: 10 Feb, 2026
इस लेख में

    ये भी पढ़ें

    चम्बा गैस्ट हाऊस में पुलिस की रेड से मचा हड़कंप चिटे के साथ 2 युवक गिरफ्तार हिमाचल प्रदेश के जिला चम्बा में पुलिस ने नशे के सौदागरों पर शिकंजा कसते हुए 2 युवको

    चम्बा गैस्ट हाऊस में पुलिस की रेड से मचा हड़कंप चिटे के साथ 2 युवक गिरफ्तार


    हिमाचल प्रदेश के जिला चम्बा में पुलिस ने नशे के सौदागरों पर शिकंजा कसते हुए 2 युवकों को चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पठानकोट-चम्बा-भरमौर नेशनल हाईवे-154ए पर स्थित गंदियार के एक गैस्ट हाऊस में अमल में लाई गई है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 5.49 ग्राम चिट्टा बरामद करने में सफलता हासिल की है।

    पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि गंदियार स्थित एक गैस्ट हाऊस में नशीले पदार्थ की मौजूदगी है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने सक्रियता दिखाई और उक्त गैस्ट हाऊस में अचानक दबिश दी। तलाशी के दौरान कमरे में मौजूद 2 युवकों के पास से 5.49 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें मौके पर ही हिरासत में ले लिया।

    पकड़े गए आरोपियों की पहचान 32 वर्षीय अनिल ठाकुर पुत्र रोशन लाल ठाकुर निवासी ग्राम व डाकघर सिमनी, तहसील सलूणी और 23 वर्षीय राकेश कुमार पुत्र बिंदु राम निवासी गांव काकियाना, डाकघर शेरपुर, तहसील डल्हौजी के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ डल्हौजी थाना में मादक द्रव्य अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

    एसपी चम्बा विजय कुमार सकलानी ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। उन्होंने कहा कि पुलिस इस बात का पता लगा रही है कि आरोपी यह खेप कहां से लाए थे और आगे किसे सप्लाई करने वाले थे। मामले में आगामी तफ्तीश जारी है