बड़ी खबरें
Gift Nifty के संकेत: क्या आज शेयर बाजार में आएगा तूफान या मिलेगी राहत? सेंसेक्स-निफ्टी की चाल पर रहेगी दुनिया की नजर! स्वर्गीय श्री एल.आर. भारद्वाज जी की चतुर्थ पुण्यतिथि पर श्रीमद्भागवत कथा में उमड़ा भक्तिसागर E20 पेट्रोल पर यू-टर्न! सौरव जोशी ने मानी गलती, Mercedes की जांच में सामने आई असली वजह सोलन जिला परिषद पर भाजपा का कब्जा: कुमारी शीला अध्यक्ष, पंकज शर्मा उपाध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित सोशल मीडिया विवाद: एक जैसे आरोप, अलग-अलग कार्रवाई? उठे कई कानूनी सवाल पुलिस पेंशनरों ने सरकार के सामने रखीं 6 बड़ी मांगें, लंबित DA एरियर और मेडिकल बिलों के जल्द भुगतान की उठी आवाज जिला परिषद सोलन के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के चुनाव सोमवार को सर्वसम्मति से संपन्न हुए जिला पटवारी एवं कानूनगो महासंघ सोलन की बैठक कुनिहार में आयोजित, लंबित भर्ती व भत्तों में बढ़ोतरी की मांग कुनिहार में श्रीमद्भागवत कथा का आध्यात्मिक संगम: तीसरे दिन हिरण्यकश्यप प्रसंग से गूंजा कथा पंडाल पुलिस पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन की त्रैमासिक बैठक 10 जुलाई को सोलन में Gift Nifty के संकेत: क्या आज शेयर बाजार में आएगा तूफान या मिलेगी राहत? सेंसेक्स-निफ्टी की चाल पर रहेगी दुनिया की नजर! स्वर्गीय श्री एल.आर. भारद्वाज जी की चतुर्थ पुण्यतिथि पर श्रीमद्भागवत कथा में उमड़ा भक्तिसागर E20 पेट्रोल पर यू-टर्न! सौरव जोशी ने मानी गलती, Mercedes की जांच में सामने आई असली वजह सोलन जिला परिषद पर भाजपा का कब्जा: कुमारी शीला अध्यक्ष, पंकज शर्मा उपाध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित सोशल मीडिया विवाद: एक जैसे आरोप, अलग-अलग कार्रवाई? उठे कई कानूनी सवाल पुलिस पेंशनरों ने सरकार के सामने रखीं 6 बड़ी मांगें, लंबित DA एरियर और मेडिकल बिलों के जल्द भुगतान की उठी आवाज जिला परिषद सोलन के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के चुनाव सोमवार को सर्वसम्मति से संपन्न हुए जिला पटवारी एवं कानूनगो महासंघ सोलन की बैठक कुनिहार में आयोजित, लंबित भर्ती व भत्तों में बढ़ोतरी की मांग कुनिहार में श्रीमद्भागवत कथा का आध्यात्मिक संगम: तीसरे दिन हिरण्यकश्यप प्रसंग से गूंजा कथा पंडाल पुलिस पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन की त्रैमासिक बैठक 10 जुलाई को सोलन में
दोस्ती का अनोखा नजारा, सूखे कुएं में 15 घंटे तक साथ रहे बछड़ा और तेंदुआ
भारत

दोस्ती का अनोखा नजारा, सूखे कुएं में 15 घंटे तक साथ रहे बछड़ा और तेंदुआ

ब्यूरो रिपोर्ट | अपडेटेड: 27 Apr, 2026
इस लेख में

    ये भी पढ़ें

    दोस्ती का अनोखा नजारा, सूखे कुएं में 15 घंटे तक साथ रहे बछड़ा और तेंदुआ मध्यप्रदेश के पन्ना जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक सूखे कुंए म

    दोस्ती का अनोखा नजारा, सूखे कुएं में 15 घंटे तक साथ रहे बछड़ा और तेंदुआ


    मध्यप्रदेश के पन्ना जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक सूखे कुंए में तेंदुआ और बछड़ा गिर गए, इस गहरे कुंए में दोनों तक़रीबन 15 घंटे तक साथ रहे। आश्चर्य की बात यह रही कि छोटे बछड़े को शिकारी तेंदुए ने किसी भी तरह का कोई नुकसान नहीं पहुंचाया। बछड़ा और तेंदुआ के कुंआ में गिरने की जानकारी मिलने के बाद वन विभाग की टीम ने इन दोनों को सुरक्षित कुएं से बाहर निकाला। यह वाकया इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है। संकट की घडी में दोनों के बीच बहुत ही आत्मीय और दोस्ताना रिश्ता कायम रहा, जबकि बछड़ा तेंदुए का पसंदीदा शिकार है।

    वन विभाग की टीम ने शुक्रवार को बड़ी सूझबूझ के साथ रेस्क्यू कर सुरक्षित बाहर निकालने में कामयाबी हासिल की। जानकारी के अनुसार पन्ना जिले के दक्षिण वनमंडल के रैपुरा रेंज अंतर्गत अलौनी बीट के ग्राम मक्केपाला में तेंदुआ और बछड़ा एक ही कुंए में गिर गए थे। करीब 15 घंटे तक दोनों साथ फंसे रहे, फिर भी तेंदुआ जो कि बछड़े का शिकारी माना जाता है, उसने बछड़े कोई नुकसान नहीं पहुंचाया। कुंए के भीतर अविश्वसनीय नजारा दिखाई दिया, कभी बछड़ा तेंदुए की पीठ पर बैठता तो कभी तेंदुआ उसके पास जाकर उसे चाटता नजर आया। दोनों के बीच संकट के समय बनी यह दोस्ती अब एक मिसाल बन चुकी है

    सूखे और गहरे कुंए से इन दोनों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए वन विभाग की रेस्क्यू टीम ने शानदार तरीका अपनाया। उन्होंने लकड़ी के लट्ठों और रस्सियों से अस्थायी सीढ़ी तैयार की, जिसके सहारे तेंदुआ सुरक्षित बाहर निकल आया। रेस्क्यू आपरेशन की रणनीति कुछ इस तरह बनाई गई कि बाहर निकलते ही तेंदुआ गांव की ओर न जाकर सीधे जंगल की तरफ जाए।