ये भी पढ़ें
इंस्टाग्राम पर 10 करोड़ फॉलोअर्स वाले पहले नेता बने PM मोदी, दुनिया के पांच बड़े लीडर्स के कुल फॉलोअर्स भी पीछे छूटे
ट्रंप से दोगुनी संख्या, दुनिया के पांच बड़े लीडर्स के कुल फॉलोअर्स भी पीछे छूटे
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इंस्टाग्राम पर 100 मिलियन यानी 10 करोड़ फॉलोअर्स हो गए हैं। इस प्लेटफार्म पर यह उपलब्धि हासिल करने वाले वह दुनिया के पहले लीडर और पॉलिटिशियन बन गए हैं। पीएम मोदी 2014 में इंस्टाग्राम से जुड़े थे। यहां उनके अमरीकी प्रेजिडेंट डोनाल्ड ट्रंप से दोगुने से भी ज्यादा फॉलोअर्स हैं। ट्रंप 43.2 मिलियन फॉलोअर्स के साथ दूसरे नंबर पर हैं।
दुनिया के पांच बड़े लीडर्स के फॉलोअर्स की संख्या मोदी के अकेले फॉलोअर्स की संख्या से कम है। ट्रंप के बाद इंडोनेशिया के प्रेजिडेंट प्रबोवो सुबियांटो 15 मिलियन फॉलोअर्स का नंबर आता है। ब्राजील के प्रेजिडेंट लूला 14.4 मिलियन फॉलोअर्स के साथ चौथे, तुर्की के प्रेजिडेंट एर्दोगन के 11.6 मिलियन के साथ पांचवें नंबर पर हैं।