बड़ी खबरें
● प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत - संजय अवस्थी ● कॉरपोरेट नौकरी छोड़ शुरू किया अपना बिजनेस, ‘Love Light’ से हर महीने लाखों की कमाई, 50 परिवारों को मिला रोजगार ● डॉलर के मुकाबले रुपये को संभालने के लिए RBI के 5 बड़े कदम, क्या थमेगी गिरावट? जानिए आम लोगों पर असर ● India Retail Inflation: सितंबर में महंगाई बढ़कर 5.54% हुई, खाने-पीने की चीजों ने बढ़ाया आम आदमी का खर्च ● Jammu Kashmir News: श्रीनगर में NIA का बड़ा एक्शन, कथित आतंकियों को पनाह देने के मामले में संपत्ति जब्त ● CJP Protest: दिल्ली में इंटरनेट सेवाओं पर 24 घंटे की पाबंदी, सुरक्षा के कड़े इंतजाम; छावनी में तब्दील हुई राजधानी ● Gold-Silver Price Today: दिल्ली में सोना ₹1,900 महंगा, लगातार दूसरे दिन तेजी; चांदी में भी उछाल, जानें आगे क्या संकेत ● पटटा बरावरी में विद्यार्थियों को नशा मुक्ति और आध्यात्मिकता का संदेश ● त्योहारी सीजन में कुनिहार बाजार को लेकर बड़ी राहत, 10 नवंबर तक सोमवार को भी खुला रहेगा बाजार ● पट्टाबरावरी में अंतरराष्ट्रीय वरिष्ठ जन दिवस धूमधाम से मनाया, बुजुर्गों का हुआ सम्मान ● प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत - संजय अवस्थी ● कॉरपोरेट नौकरी छोड़ शुरू किया अपना बिजनेस, ‘Love Light’ से हर महीने लाखों की कमाई, 50 परिवारों को मिला रोजगार ● डॉलर के मुकाबले रुपये को संभालने के लिए RBI के 5 बड़े कदम, क्या थमेगी गिरावट? जानिए आम लोगों पर असर ● India Retail Inflation: सितंबर में महंगाई बढ़कर 5.54% हुई, खाने-पीने की चीजों ने बढ़ाया आम आदमी का खर्च ● Jammu Kashmir News: श्रीनगर में NIA का बड़ा एक्शन, कथित आतंकियों को पनाह देने के मामले में संपत्ति जब्त ● CJP Protest: दिल्ली में इंटरनेट सेवाओं पर 24 घंटे की पाबंदी, सुरक्षा के कड़े इंतजाम; छावनी में तब्दील हुई राजधानी ● Gold-Silver Price Today: दिल्ली में सोना ₹1,900 महंगा, लगातार दूसरे दिन तेजी; चांदी में भी उछाल, जानें आगे क्या संकेत ● पटटा बरावरी में विद्यार्थियों को नशा मुक्ति और आध्यात्मिकता का संदेश ● त्योहारी सीजन में कुनिहार बाजार को लेकर बड़ी राहत, 10 नवंबर तक सोमवार को भी खुला रहेगा बाजार ● पट्टाबरावरी में अंतरराष्ट्रीय वरिष्ठ जन दिवस धूमधाम से मनाया, बुजुर्गों का हुआ सम्मान
कुनिहार: बी.एल. सेंट्रल स्कूल में पृथ्वी दिवस पर छात्रों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
भारत

कुनिहार: बी.एल. सेंट्रल स्कूल में पृथ्वी दिवस पर छात्रों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

ब्यूरो रिपोर्ट | अपडेटेड: 22 Apr, 2026
इस लेख में

    ये भी पढ़ें

    *कुनिहार: बी.एल. सेंट्रल स्कूल में पृथ्वी दिवस पर छात्रों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश*   कुनिहार से नेशन नियुज के लिए हरजिन्दर ठाकुर की रिपोर्ट :- बी.एल.
    विज्ञापन Website development Agency

    *कुनिहार: बी.एल. सेंट्रल स्कूल में पृथ्वी दिवस पर छात्रों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश*  

    कुनिहार से नेशन नियुज के लिए हरजिन्दर ठाकुर की रिपोर्ट :-

    बी.एल. सेंट्रल पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल, कुनिहार में मंगलवार को पृथ्वी दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान पूरे परिसर में पर्यावरण संरक्षण को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला।


    कार्यक्रम की शुरुआत लायन ईको क्लब के सदस्यों द्वारा पर्यावरण संरक्षण की शपथ के साथ हुई। इसके बाद छात्रों ने जागरूकता रैली निकाली। रैली में “पेड़ लगाओ, पृथ्वी बचाओ”, “प्लास्टिक मुक्त बनाओ संसार” जैसे नारों के माध्यम से लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक किया गया।


    मंच संचालन शिवानी शर्मा ने किया। उन्होंने सभी बच्चों को पृथ्वी दिवस की बधाई देते हुए कार्यक्रम की शुरुआत करवाई।


    *प्रतियोगिताओं में दिखाया हुनर*  

    इस मौके पर पोस्टर मेकिंग, नारा लेखन और भाषण प्रतियोगिताएं भी करवाई गईं। विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मक प्रस्तुतियों से पर्यावरण से जुड़े अहम मुद्दों को उजागर किया। 


    ईको क्लब प्रभारी दिनाक्षी ठाकुर के मार्गदर्शन में छात्रों ने पेड़-पौधों के महत्व, जल संरक्षण और स्वच्छता पर जोर दिया। छात्रों ने संदेश दिया कि यदि आज प्रकृति की रक्षा नहीं की गई तो आने वाली पीढ़ियों के लिए संकट खड़ा हो सकता है। प्लास्टिक का उपयोग कम करने और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली अपनाने पर भी बल दिया गया।


    *प्रबंधन ने सराहे प्रयास*  

    विद्यालय प्रबंधन अध्यक्ष गोपाल शर्मा ने विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों को पृथ्वी दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने लायन ईको क्लब के प्रयासों की सराहना की। कहा कि पृथ्वी को स्वच्छ और सुरक्षित रखना एक दिन का काम नहीं, बल्कि रोज की जिम्मेदारी है। पेड़ लगाना, जल बचाना और स्वच्छता जैसे छोटे प्रयास भविष्य में बड़ा बदलाव ला सकते हैं।


    कार्यक्रम के अंत में सभी विद्यार्थियों और शिक्षकों ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। आयोजन ने छात्रों में प्रकृति के प्रति प्रेम, जागरूकता और जिम्मेदारी की भावना को और मजबूत किया।

    ✕
    विज्ञापन web development agency