बड़ी खबरें
गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल में मातृ दिवस पर बच्चों ने बांधा समां, माताओं के लिए हुए विशेष गेम्स शनि जयंती पर शनि मंदिर हाटकोट में 16 मई को होगा भंडारे का आयोजन पंचायती राज चुनावों में पहली बार 2 दिन मिलेगा नाम वापसी का समय किसी कर्मचारी को निलंबित करने से पहले कारण बताओ नोटिस जारी करना अनिवार्य नहीं : हाईकोर्ट CRPF में 9195 कांस्टेबलोंं की भर्ती, 10वीं पास युवाओं के लिए मौका, इस डेट तक करें अप्लाई बी.एल. स्कूल कुनिहार का दसवीं बोर्ड में उत्कृष्ट प्रदर्शन, शत-प्रतिशत परिणाम के साथ 25 विद्यार्थियों ने 600 से अधिक अंक पाए शिमला के रोहड़ू की ग्राम पंचायत जगोठी बनी निर्विरोध पंचायत Himachal Weather : हिमाचल में 17 मई तक बारिश-अंधड़ का अलर्ट, जानिए अपने यहां का हाल जमा दो में भी ड्यूल एग्जाम, शिक्षा बोर्ड का फैसला, दो विषयों में फेल छात्रों को जून में परीक्षा देने का मौका अब फेल होने पर भी मिलेंगे पांच मौके, एम्स MBBS छात्रों के लिए खुशखबरी, इसी सत्र से लागू होंगे नियम गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल में मातृ दिवस पर बच्चों ने बांधा समां, माताओं के लिए हुए विशेष गेम्स शनि जयंती पर शनि मंदिर हाटकोट में 16 मई को होगा भंडारे का आयोजन पंचायती राज चुनावों में पहली बार 2 दिन मिलेगा नाम वापसी का समय किसी कर्मचारी को निलंबित करने से पहले कारण बताओ नोटिस जारी करना अनिवार्य नहीं : हाईकोर्ट CRPF में 9195 कांस्टेबलोंं की भर्ती, 10वीं पास युवाओं के लिए मौका, इस डेट तक करें अप्लाई बी.एल. स्कूल कुनिहार का दसवीं बोर्ड में उत्कृष्ट प्रदर्शन, शत-प्रतिशत परिणाम के साथ 25 विद्यार्थियों ने 600 से अधिक अंक पाए शिमला के रोहड़ू की ग्राम पंचायत जगोठी बनी निर्विरोध पंचायत Himachal Weather : हिमाचल में 17 मई तक बारिश-अंधड़ का अलर्ट, जानिए अपने यहां का हाल जमा दो में भी ड्यूल एग्जाम, शिक्षा बोर्ड का फैसला, दो विषयों में फेल छात्रों को जून में परीक्षा देने का मौका अब फेल होने पर भी मिलेंगे पांच मौके, एम्स MBBS छात्रों के लिए खुशखबरी, इसी सत्र से लागू होंगे नियम
कुनिहार की शिक्षा जगत को मिला सम्मान: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर बी.एल. स्कूल की मुख्याध्यापिका सुषमा शर्मा सम्मानित  
भारत

कुनिहार की शिक्षा जगत को मिला सम्मान: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर बी.एल. स्कूल की मुख्याध्यापिका सुषमा शर्मा सम्मानित 

ब्यूरो रिपोर्ट | अपडेटेड: 11 Mar, 2026
इस लेख में

    ये भी पढ़ें

    कुनिहार की शिक्षा जगत को मिला सम्मान: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर बी.एल. स्कूल की मुख्याध्यापिका सुषमा शर्मा सम्मानित समाचार: कुनिहार से नेशन न्यूज़ के लिए


    कुनिहार की शिक्षा जगत को मिला सम्मान: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर बी.एल. स्कूल की मुख्याध्यापिका सुषमा शर्मा सम्मानित


    समाचार:

    कुनिहार से नेशन न्यूज़ के लिए हरजिन्दर ठाकुर की रिपोर्ट:

    अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर बी.एल. सेंट्रल पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल, कुनिहार के लिए यह गर्व का क्षण रहा, जब विद्यालय की मुख्याध्यापिका एवं स्कूल प्रबंधन समिति की सचिव सुषमा शर्मा को शिक्षा के क्षेत्र में तीन दशकों से अधिक समय तक दी गई उनकी उत्कृष्ट एवं समर्पित सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया।

    यह सम्मान हिमाचल प्रदेश सरकार के राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास एवं आरपीजी मंत्री जगत सिंह नेगी द्वारा फर्स्ट वर्डिक्ट न्यूज़पेपर के माध्यम से प्रदान किया गया। यह सम्मान उनके निरंतर परिश्रम, अनुकरणीय नेतृत्व और शिक्षा के प्रति उनकी गहरी प्रतिबद्धता का प्रतीक है।

    सुषमा शर्मा वर्ष 1995 से बी.एल. सेंट्रल पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल, कुनिहार में निष्ठा और समर्पण के साथ अपनी सेवाएँ दे रही हैं। उनके दूरदर्शी नेतृत्व में विद्यालय ने शैक्षणिक क्षेत्र के साथ-साथ सह-पाठयक्रम गतिविधियों में भी उल्लेखनीय उपलब्धियाँ हासिल की हैं। उनके कुशल मार्गदर्शन में विद्यार्थियों ने बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट परिणाम प्राप्त किए हैं तथा सांस्कृतिक, खेल और अन्य गतिविधियों में भी विद्यालय का नाम रोशन किया है।

    अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने शिक्षा की गुणवत्ता को सुदृढ़ करने के साथ-साथ विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर विशेष बल दिया है। वे विद्यार्थियों और शिक्षकों के लिए सदैव प्रेरणास्रोत और एक कुशल मार्गदर्शक रही हैं। उनकी सकारात्मक सोच और प्रेरणादायी कार्यशैली ने विद्यालय के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

    सुषमा शर्मा विद्यार्थियों को आध्यात्मिक रूप से सशक्त, अनुशासित और तनावमुक्त जीवन जीने के लिए भी प्रेरित करती हैं, जिससे विद्यालय में सकारात्मक और सहयोगात्मक शैक्षणिक वातावरण विकसित हुआ है।

    विद्यालय के आदरणीय अध्यक्ष गोपाल शर्मा के मार्गदर्शन में बी.एल. स्कूल, कुनिहार शिक्षा, अनुशासन और उत्कृष्टता के नए आयाम स्थापित कर रहा है। इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर विद्यालय परिवार ने हर्ष व्यक्त करते हुए श्रीमती सुषमा शर्मा को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ दीं तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

    इस अवसर पर पीटीए अध्यक्ष रतन तंवर सहित अन्य सदस्यों और समस्त अध्यापक वर्ग ने भी मुख्याध्यापिका सुषमा शर्मा को इस सम्मान के लिए बधाई दी।