बड़ी खबरें
बी.एल. स्कूल कुनिहार के खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में लहराया परचम, 17 में से 12 ने जीते पदक* 2 सितंबर 2026 Gold Price: सोने के दाम में तेज गिरावट, 24K, 22K और 18K गोल्ड के रेट जानें नेपाल में फिर मंडराया बाढ़ का खतरा, भोटेकोशी नदी का जलस्तर बढ़ने से अलर्ट बिजली बोर्ड पेंशनर्स ने 1 सितंबर के शिमला धरना-प्रदर्शन को दिया समर्थन बिजली बोर्ड पेंशनर्स ने 1 सितंबर के शिमला धरना-प्रदर्शन को दिया समर्थन बिजली बोर्ड पेंशनर्स ने 1 सितंबर के शिमला धरना-प्रदर्शन को दिया समर्थन सोने में बड़ी गिरावट के बाद अब क्या होगा? Goldman Sachs की भविष्यवाणी ने बाजार को चौंकाया Bank Holidays September 2026: सितंबर में 15 दिन बंद रहेंगे बैंक! SBI-HDFC जाने से पहले देखें पूरी लिस्ट पश्चिम बंगाल सरकार लौटाएगी मेसी के कोलकाता इवेंट का पैसा, मुख्यमंत्री का बड़ा ऐलान; 33 हजार लोगों को मिलेगा रिफंड पश्चिम बंगाल सरकार लौटाएगी मेसी के कोलकाता इवेंट का पैसा, मुख्यमंत्री का बड़ा ऐलान; 33 हजार लोगों को मिलेगा रिफंड बी.एल. स्कूल कुनिहार के खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में लहराया परचम, 17 में से 12 ने जीते पदक* 2 सितंबर 2026 Gold Price: सोने के दाम में तेज गिरावट, 24K, 22K और 18K गोल्ड के रेट जानें नेपाल में फिर मंडराया बाढ़ का खतरा, भोटेकोशी नदी का जलस्तर बढ़ने से अलर्ट बिजली बोर्ड पेंशनर्स ने 1 सितंबर के शिमला धरना-प्रदर्शन को दिया समर्थन बिजली बोर्ड पेंशनर्स ने 1 सितंबर के शिमला धरना-प्रदर्शन को दिया समर्थन बिजली बोर्ड पेंशनर्स ने 1 सितंबर के शिमला धरना-प्रदर्शन को दिया समर्थन सोने में बड़ी गिरावट के बाद अब क्या होगा? Goldman Sachs की भविष्यवाणी ने बाजार को चौंकाया Bank Holidays September 2026: सितंबर में 15 दिन बंद रहेंगे बैंक! SBI-HDFC जाने से पहले देखें पूरी लिस्ट पश्चिम बंगाल सरकार लौटाएगी मेसी के कोलकाता इवेंट का पैसा, मुख्यमंत्री का बड़ा ऐलान; 33 हजार लोगों को मिलेगा रिफंड पश्चिम बंगाल सरकार लौटाएगी मेसी के कोलकाता इवेंट का पैसा, मुख्यमंत्री का बड़ा ऐलान; 33 हजार लोगों को मिलेगा रिफंड
कुनिहार में पुलिस की बड़ी कामयाबी: 3.83 ग्राम चिट्टे के साथ चार तस्कर गिरफ्तार, आल्टो कार जब्त
भारत

कुनिहार में पुलिस की बड़ी कामयाबी: 3.83 ग्राम चिट्टे के साथ चार तस्कर गिरफ्तार, आल्टो कार जब्त

ब्यूरो रिपोर्ट | अपडेटेड: 05 May, 2026
इस लेख में

    ये भी पढ़ें

    *कुनिहार से नेशन नियुज के लिए हरजिन्दर ठाकुर की रिपोर्ट*:-   कुनिहार में पुलिस की बड़ी कामयाबी: 3.83 ग्राम चिट्टे के साथ चार तस्कर गिरफ्तार, आल्टो कार जब्त *क
    विज्ञापन Website development Agency

    *कुनिहार से नेशन नियुज के लिए हरजिन्दर ठाकुर की रिपोर्ट*:-  


    कुनिहार में पुलिस की बड़ी कामयाबी: 3.83 ग्राम चिट्टे के साथ चार तस्कर गिरफ्तार, आल्टो कार जब्त


    *कुनिहार*: नशे के सौदागरों पर कड़ा प्रहार करते हुए कुनिहार पुलिस ने बीती रात जाडली में नाकाबंदी कर एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस टीम ने गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए एक आल्टो कार से *3.83 ग्राम हेरोइन (चिट्टा)* बरामद की और चार युवकों को मौके पर धर-दबोचा।


    *ऐसे बिछाया जाल*

    थाना प्रभारी कुनिहार को सूचना मिली थी कि इलाके से नशे की खेप गुजरने वाली है। सूचना को पुख्ता मानते हुए पुलिस टीम ने तुरंत *मुकाम जाडली* पर विशेष नाका लगाया। देर रात एक संदिग्ध आल्टो कार को रोककर तलाशी ली गई तो कार में सवार चारों युवकों के कब्जे से 3.83 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। पुलिस ने तत्काल नशे की खेप और तस्करी में प्रयुक्त आल्टो कार को कब्जे में ले लिया।

    *कौन हैं पकड़े गए आरोपी*

    1. *आदित्य शर्मा* (31 वर्ष) पुत्र कीर्ति प्रकाश, गांव व डा.ख. चुराग, तहसील करसोग, जिला मंडी  

    2. *इंद्र सिंह* (39 वर्ष) पुत्र प्रताप सिंह, गांव कमलाटू, डा.ख. क्यार कोटी, तहसील व जिला शिमला  

    3. *सौरभ* (31 वर्ष) पुत्र स्व. भगत राम कौशल, गांव व डा.ख. चुराग, जिला मंडी  

    4. *गौरव* (35 वर्ष) पुत्र स्व. भगत राम कौशल, गांव व डा.ख. चुराग, जिला मंडी

    *क्या हुई कानूनी कार्रवाई*

    पुलिस थाना कुनिहार में चारों आरोपियों के विरुद्ध *NDPS एक्ट की धारा 21 व 29* के तहत मामला दर्ज किया गया है। गहन पूछताछ के बाद *BNSS के नए प्रावधानों के अंतर्गत धारा 35(3) का नोटिस* देकर आरोपियों को पाबंद किया गया है।

    *अब जांच का दायरा बढ़ा*

    पुलिस अब चारों आरोपियों का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड खंगाल रही है। जांच का मुख्य फोकस इन बिंदुओं पर है:  

    1. यह गिरोह इस धंधे में कब से सक्रिय है?  

    2. नशे की यह खेप कहां से लाई गई थी?  

    3. इसे इलाके में किन-किन लोगों को सप्लाई किया जाना था?  

    थाना प्रभारी ने बताया कि नशा तस्करों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम किया जा रहा है। उन्होंने स्थानीय लोगों से अपील की कि नशे से जुड़ी कोई भी गुप्त सूचना तुरंत पुलिस से साझा करें। सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा l

    विज्ञापन web development agency