बड़ी खबरें
अमृत कलश | सुंदरकांड का महत्व RBI Loan Recovery Rules: EMI नहीं चुकाई तो क्या बैंक आपका मोबाइल या लैपटॉप लॉक कर सकता है? जानिए 1 जनवरी 2027 से बदलेंगे ये नियम अमृत कथा: जब श्रीकृष्ण गुरु दक्षिणा के लिए यमलोक पहुंच गए अमृत कथा: जब महादेव को भी मांगनी पड़ी मां अन्नपूर्णा से भिक्षा पेट बाहर निकलना सिर्फ खूबसूरती की समस्या नहीं! जानिए क्यों बढ़ती है तोंद और इसे कम करने का सही तरीका चंबा में बड़ा बस हादसा: 10 लोगों की मौत, कई घायल ₹2,000 से अधिक के UPI भुगतान पर लग सकता है शुल्क! केंद्र सरकार ने संसद में पेश किया नया विधेयक HPSEB पेंशनर्स की मांग: 2016 से 2022 के बीच सेवानिवृत्त पेंशनरों के सभी देय लाभ तुरंत जारी किए जाएं फर्जी PhD विवाद में बड़ा मोड़: हाईकोर्ट से अंतरिम राहत के बाद 3 असिस्टेंट प्रोफेसरों ने फिर संभाला कार्यभार, 3 अगस्त को होगी अगली सुनवाई ओडिशा में बाढ़ का कहर: क्या पीड़ितों तक समय पर पहुंच पाएगी राहत? अमृत कलश | सुंदरकांड का महत्व RBI Loan Recovery Rules: EMI नहीं चुकाई तो क्या बैंक आपका मोबाइल या लैपटॉप लॉक कर सकता है? जानिए 1 जनवरी 2027 से बदलेंगे ये नियम अमृत कथा: जब श्रीकृष्ण गुरु दक्षिणा के लिए यमलोक पहुंच गए अमृत कथा: जब महादेव को भी मांगनी पड़ी मां अन्नपूर्णा से भिक्षा पेट बाहर निकलना सिर्फ खूबसूरती की समस्या नहीं! जानिए क्यों बढ़ती है तोंद और इसे कम करने का सही तरीका चंबा में बड़ा बस हादसा: 10 लोगों की मौत, कई घायल ₹2,000 से अधिक के UPI भुगतान पर लग सकता है शुल्क! केंद्र सरकार ने संसद में पेश किया नया विधेयक HPSEB पेंशनर्स की मांग: 2016 से 2022 के बीच सेवानिवृत्त पेंशनरों के सभी देय लाभ तुरंत जारी किए जाएं फर्जी PhD विवाद में बड़ा मोड़: हाईकोर्ट से अंतरिम राहत के बाद 3 असिस्टेंट प्रोफेसरों ने फिर संभाला कार्यभार, 3 अगस्त को होगी अगली सुनवाई ओडिशा में बाढ़ का कहर: क्या पीड़ितों तक समय पर पहुंच पाएगी राहत?
नालागढ़ में रिश्वत लेते फॉरेस्ट गार्ड गिरफ्तार, 5 हजार रुपए के साथ विजिलेंस ने दबोचा
भारत

नालागढ़ में रिश्वत लेते फॉरेस्ट गार्ड गिरफ्तार, 5 हजार रुपए के साथ विजिलेंस ने दबोचा

ब्यूरो रिपोर्ट | अपडेटेड: 18 Feb, 2026
इस लेख में

    ये भी पढ़ें

    नालागढ़ में रिश्वत लेते फॉरेस्ट गार्ड गिरफ्तार, 5 हजार रुपए के साथ विजिलेंस ने दबोचा* औद्योगिक क्षेत्र बद्दी-नालागढ़ में भ्रष्टाचार के खिलाफ विजिलेंस ने बड़ी क

    नालागढ़ में रिश्वत लेते फॉरेस्ट गार्ड गिरफ्तार, 5 हजार रुपए के साथ विजिलेंस ने दबोचा*


    औद्योगिक क्षेत्र बद्दी-नालागढ़ में भ्रष्टाचार के खिलाफ विजिलेंस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए वन विभाग के एक फॉरेस्ट गार्ड को रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ लिया। विजिलेंस थाना बद्दी की टीम ने दभोटा बीट में तैनात फॉरेस्ट गार्ड समीर को 5 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई डीएसपी विजिलेंस डॉ. प्रतिभा चौहान के नेतृत्व में की गई। जानकारी के अनुसार आरोपी नालागढ़ वन मंडल के अधीन दभोटा बीट में तैनात था और उस पर पेड़ कटान से जुड़े केस को रफा-दफा करने के एवज में शिकायतकर्ता से रिश्वत मांगने का आरोप है

    शिकायत मिलने पर विजिलेंस विभाग ने योजनाबद्ध तरीके से जाल बिछाया और शिकायतकर्ता को चिह्नित नोट देकर भेजा। जैसे ही आरोपी ने रकम ली, टीम ने मौके पर दबिश देकर उसे पकड़ लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। विजिलेंस अब यह भी खंगाल रही है कि कहीं इस प्रकरण में अन्य कर्मचारी या कोई संगठित नेटवर्क तो शामिल नहीं है।

    कल अदालत में पेशी, रिमांड मांगेगी टीम

    विजिलेंस टीम आरोपी को बुधवार को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड की मांग करेगी, ताकि मामले से जुड़े अन्य पहलुओं, पूर्व शिकायतों और संभावित लेन-देन की भी जांच की जा सके।

    वन विभाग फिर सवालों के घेरे में

    उल्लेखनीय है कि दिसंबर 2025 में भी विजिलेंस थाना बद्दी की टीम ने 50 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए वन विभाग के एक अन्य फॉरेस्ट गार्ड को गिरफ्तार किया था। लगातार सामने आ रहे मामलों के बाद बीबीएन औद्योगिक क्षेत्र में वन विभाग की कार्यप्रणाली फिर सवालों के घेरे मे