ये भी पढ़ें
राष्ट्रीय मंच पर गूंजेगी हिमाचली नाटी कुनिहार से नेशन न्यूज के लिए हरज़िन्दर ठाकुर की रिपोर्ट :-जवाहर नवोदय विद्यालय कुनिहार की छात्राएं 2 सितंबर को जवाहर नवोदय
राष्ट्रीय मंच पर गूंजेगी हिमाचली नाटी
कुनिहार से नेशन न्यूज के लिए हरज़िन्दर ठाकुर की रिपोर्ट :-जवाहर नवोदय विद्यालय कुनिहार की छात्राएं 2 सितंबर को जवाहर नवोदय विद्यालय संगरूर में आयोजित ऑल इंडिया नवोदय विद्यालय नेशनल गेम्स वॉलीबॉल प्रतियोगिता के समापन समारोह में हिमाचली लोकनृत्य नाटी की प्रस्तुति देंगी।
इस राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता में देशभर के जवाहर नवोदय विद्यालयों के आठ रीजन से खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। समापन समारोह में छात्राएं हिमाचल की समृद्ध लोक संस्कृति और परंपरा की झलक प्रस्तुत करेंगी।
नाटी टीम को संगीत शिक्षक नरेंद्र सिंह एवं योग शिक्षिका मीनाक्षी के मार्गदर्शन में तैयार किया गया है। छात्राओं की टीम 2 सितंबर को संगरूर के लिए रवाना होगी। राष्ट्रीय मंच पर हिमाचली संस्कृति की प्रस्तुति विद्यालय एवं क्षेत्र के लिए गौरव का विषय है।


