बड़ी खबरें
● प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत - संजय अवस्थी ● कॉरपोरेट नौकरी छोड़ शुरू किया अपना बिजनेस, ‘Love Light’ से हर महीने लाखों की कमाई, 50 परिवारों को मिला रोजगार ● डॉलर के मुकाबले रुपये को संभालने के लिए RBI के 5 बड़े कदम, क्या थमेगी गिरावट? जानिए आम लोगों पर असर ● India Retail Inflation: सितंबर में महंगाई बढ़कर 5.54% हुई, खाने-पीने की चीजों ने बढ़ाया आम आदमी का खर्च ● Jammu Kashmir News: श्रीनगर में NIA का बड़ा एक्शन, कथित आतंकियों को पनाह देने के मामले में संपत्ति जब्त ● CJP Protest: दिल्ली में इंटरनेट सेवाओं पर 24 घंटे की पाबंदी, सुरक्षा के कड़े इंतजाम; छावनी में तब्दील हुई राजधानी ● Gold-Silver Price Today: दिल्ली में सोना ₹1,900 महंगा, लगातार दूसरे दिन तेजी; चांदी में भी उछाल, जानें आगे क्या संकेत ● पटटा बरावरी में विद्यार्थियों को नशा मुक्ति और आध्यात्मिकता का संदेश ● त्योहारी सीजन में कुनिहार बाजार को लेकर बड़ी राहत, 10 नवंबर तक सोमवार को भी खुला रहेगा बाजार ● पट्टाबरावरी में अंतरराष्ट्रीय वरिष्ठ जन दिवस धूमधाम से मनाया, बुजुर्गों का हुआ सम्मान ● प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत - संजय अवस्थी ● कॉरपोरेट नौकरी छोड़ शुरू किया अपना बिजनेस, ‘Love Light’ से हर महीने लाखों की कमाई, 50 परिवारों को मिला रोजगार ● डॉलर के मुकाबले रुपये को संभालने के लिए RBI के 5 बड़े कदम, क्या थमेगी गिरावट? जानिए आम लोगों पर असर ● India Retail Inflation: सितंबर में महंगाई बढ़कर 5.54% हुई, खाने-पीने की चीजों ने बढ़ाया आम आदमी का खर्च ● Jammu Kashmir News: श्रीनगर में NIA का बड़ा एक्शन, कथित आतंकियों को पनाह देने के मामले में संपत्ति जब्त ● CJP Protest: दिल्ली में इंटरनेट सेवाओं पर 24 घंटे की पाबंदी, सुरक्षा के कड़े इंतजाम; छावनी में तब्दील हुई राजधानी ● Gold-Silver Price Today: दिल्ली में सोना ₹1,900 महंगा, लगातार दूसरे दिन तेजी; चांदी में भी उछाल, जानें आगे क्या संकेत ● पटटा बरावरी में विद्यार्थियों को नशा मुक्ति और आध्यात्मिकता का संदेश ● त्योहारी सीजन में कुनिहार बाजार को लेकर बड़ी राहत, 10 नवंबर तक सोमवार को भी खुला रहेगा बाजार ● पट्टाबरावरी में अंतरराष्ट्रीय वरिष्ठ जन दिवस धूमधाम से मनाया, बुजुर्गों का हुआ सम्मान
बी.एल. स्कूल कुनिहार के पूर्व छात्र आयुष ठाकुर बने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट
भारत

बी.एल. स्कूल कुनिहार के पूर्व छात्र आयुष ठाकुर बने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट

ब्यूरो रिपोर्ट | अपडेटेड: 02 Oct, 2026
इस लेख में

    ये भी पढ़ें

    *बी.एल. स्कूल कुनिहार के पूर्व छात्र आयुष ठाकुर बने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट* कुनिहार से नेशन न्यूज के लिए हरज़िन्दर ठाकुर की रिपोर्ट :-बी.एल. स्कूल कुनिहार के
    विज्ञापन Website development Agency

    *बी.एल. स्कूल कुनिहार के पूर्व छात्र आयुष ठाकुर बने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट*

    कुनिहार से नेशन न्यूज के लिए हरज़िन्दर ठाकुर की रिपोर्ट :-बी.एल. स्कूल कुनिहार के पूर्व होनहार छात्र आयुष ठाकुर ने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बनकर कुनिहार, विद्यालय, अपने क्षेत्र, हिमाचल प्रदेश तथा अपने माता-पिता और गुरुजनों का नाम रोशन किया है। आयुष की इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार के साथ-साथ क्षेत्र में भी खुशी की लहर है।

    विद्यालय अध्यक्ष गोपाल शर्मा ने आयुष ठाकुर की इस शानदार उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह पूरे विद्यालय परिवार के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने बताया कि आयुष विद्यालय के एक मेहनती, कर्मठ और होनहार छात्र रहे हैं। अपने विद्यार्थी जीवन में उन्होंने पढ़ाई के साथ-साथ अनुशासन और लगन का परिचय दिया, जिसका परिणाम आज भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट के रूप में उनके चयन के रूप में सामने आया है।

    गोपाल शर्मा ने कहा कि आयुष ठाकुर ने CDS परीक्षा पास करके अपनी मेहनत और लगन से न केवल अपने माता-पिता, बल्कि अपने विद्यालय, गुरुजनों और पूरे क्षेत्र को गौरवान्वित किया है। उन्होंने आयुष ठाकुर तथा उनके माता-पिता को इस उपलब्धि पर बधाई दी और बताया कि पिता महेंद्र ठाकुर सरकारी विद्यालय में इतिहास के प्रवक्ता हैं और माता अर्चना ठाकुर एक आदर्श गृहणी है I

    उन्होंने बताया कि आयुष ठाकुर अब चेन्नई में प्रतिष्ठित सैन्य प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे और प्रशिक्षण पूरा करने के बाद भारतीय सेना में अपनी सेवाएं देते हुए देश की रक्षा एवं भारत माता की सेवा करेंगे।

    अपनी सफलता पर आयुष ठाकुर ने इसका श्रेय अपने माता-पिता, विद्यालय और गुरुजनों को दिया। उन्होंने कहा कि उनके माता-पिता के सहयोग, गुरुजनों के मार्गदर्शन और विद्यालय में मिले संस्कारों ने उन्हें इस मुकाम तक पहुंचने के लिए प्रेरित किया।

    आयुष ठाकुर की इस उपलब्धि पर पी टी ए अध्यक्ष , विद्यालय के समस्त अध्यापकों , क्षेत्रवासियों और उनके शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

    ✕
    विज्ञापन web development agency