बड़ी खबरें
बी.एल. स्कूल कुनिहार के खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में लहराया परचम, 17 में से 12 ने जीते पदक* 2 सितंबर 2026 Gold Price: सोने के दाम में तेज गिरावट, 24K, 22K और 18K गोल्ड के रेट जानें नेपाल में फिर मंडराया बाढ़ का खतरा, भोटेकोशी नदी का जलस्तर बढ़ने से अलर्ट बिजली बोर्ड पेंशनर्स ने 1 सितंबर के शिमला धरना-प्रदर्शन को दिया समर्थन बिजली बोर्ड पेंशनर्स ने 1 सितंबर के शिमला धरना-प्रदर्शन को दिया समर्थन बिजली बोर्ड पेंशनर्स ने 1 सितंबर के शिमला धरना-प्रदर्शन को दिया समर्थन सोने में बड़ी गिरावट के बाद अब क्या होगा? Goldman Sachs की भविष्यवाणी ने बाजार को चौंकाया Bank Holidays September 2026: सितंबर में 15 दिन बंद रहेंगे बैंक! SBI-HDFC जाने से पहले देखें पूरी लिस्ट पश्चिम बंगाल सरकार लौटाएगी मेसी के कोलकाता इवेंट का पैसा, मुख्यमंत्री का बड़ा ऐलान; 33 हजार लोगों को मिलेगा रिफंड पश्चिम बंगाल सरकार लौटाएगी मेसी के कोलकाता इवेंट का पैसा, मुख्यमंत्री का बड़ा ऐलान; 33 हजार लोगों को मिलेगा रिफंड बी.एल. स्कूल कुनिहार के खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में लहराया परचम, 17 में से 12 ने जीते पदक* 2 सितंबर 2026 Gold Price: सोने के दाम में तेज गिरावट, 24K, 22K और 18K गोल्ड के रेट जानें नेपाल में फिर मंडराया बाढ़ का खतरा, भोटेकोशी नदी का जलस्तर बढ़ने से अलर्ट बिजली बोर्ड पेंशनर्स ने 1 सितंबर के शिमला धरना-प्रदर्शन को दिया समर्थन बिजली बोर्ड पेंशनर्स ने 1 सितंबर के शिमला धरना-प्रदर्शन को दिया समर्थन बिजली बोर्ड पेंशनर्स ने 1 सितंबर के शिमला धरना-प्रदर्शन को दिया समर्थन सोने में बड़ी गिरावट के बाद अब क्या होगा? Goldman Sachs की भविष्यवाणी ने बाजार को चौंकाया Bank Holidays September 2026: सितंबर में 15 दिन बंद रहेंगे बैंक! SBI-HDFC जाने से पहले देखें पूरी लिस्ट पश्चिम बंगाल सरकार लौटाएगी मेसी के कोलकाता इवेंट का पैसा, मुख्यमंत्री का बड़ा ऐलान; 33 हजार लोगों को मिलेगा रिफंड पश्चिम बंगाल सरकार लौटाएगी मेसी के कोलकाता इवेंट का पैसा, मुख्यमंत्री का बड़ा ऐलान; 33 हजार लोगों को मिलेगा रिफंड
बिजली बोर्ड पेंशनर्स ने 1 सितंबर के शिमला धरना-प्रदर्शन को दिया समर्थन
भारत

बिजली बोर्ड पेंशनर्स ने 1 सितंबर के शिमला धरना-प्रदर्शन को दिया समर्थन

ब्यूरो रिपोर्ट | अपडेटेड: 30 Aug, 2026
इस लेख में

    ये भी पढ़ें

    बिजली बोर्ड पेंशनर्स ने 1 सितंबर के शिमला धरना-प्रदर्शन को दिया समर्थन कुनिहार से नेशन न्यूज के लिए हरज़िन्दर ठाकुर की रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश स्टेट इलेक्ट्रिसि
    विज्ञापन Website development Agency

    बिजली बोर्ड पेंशनर्स ने 1 सितंबर के शिमला धरना-प्रदर्शन को दिया समर्थन


    कुनिहार से नेशन न्यूज के लिए हरज़िन्दर ठाकुर की रिपोर्ट।


    हिमाचल प्रदेश स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन, कुनिहार यूनिट की कार्यकारिणी की बैठक प्रधान ई. रतन तंवर की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में पेंशनरों की विभिन्न लंबित नीतिगत मांगों एवं समस्याओं के समाधान को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।


    प्रदेश कार्यकारिणी की वर्चुअल बैठक में लिए गए निर्णय के अनुसार, हिमाचल प्रदेश पेंशनर्स संयुक्त संघर्ष समिति द्वारा 1 सितंबर 2026 को शिमला में विधानसभा के समक्ष आयोजित किए जाने वाले धरना एवं विरोध-प्रदर्शन को कुनिहार यूनिट ने सर्वसम्मति से समर्थन देने का निर्णय लिया। साथ ही, प्रदर्शन में प्रत्यक्ष रूप से भाग लेने और अधिक से अधिक पेंशनरों को शिमला ले जाने का फैसला किया गया।


    केंद्रीय कार्यकारिणी के आह्वान पर बैठक में सदस्यों से धरना-प्रदर्शन में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की गई। संगठन ने कहा कि पेंशनरों की लंबित समस्याओं के समाधान के लिए संगठित, लोकतांत्रिक और शांतिपूर्ण तरीके से अपनी आवाज उठाना आवश्यक है।


    बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि हिमाचल प्रदेश स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड के अभियंताओं एवं कर्मचारियों के संयुक्त मोर्चे द्वारा अपनी मांगों को लेकर 2 सितंबर 2026 को प्रस्तावित धरना-प्रदर्शन को भी नैतिक समर्थन दिया जाएगा।


    एसोसिएशन ने कहा कि कर्मचारियों, अभियंताओं और पेंशनरों से जुड़े मुद्दों के समाधान के लिए आपसी सहयोग, समन्वय और एकजुटता बेहद जरूरी है। इसी भावना के तहत संगठन ने 1 सितंबर के पेंशनर्स आंदोलन में सक्रिय भागीदारी और 2 सितंबर के कर्मचारी-अभियंता आंदोलन को नैतिक समर्थन देने का निर्णय लिया है।

    विज्ञापन web development agency