बड़ी खबरें
Gift Nifty के संकेत: क्या आज शेयर बाजार में आएगा तूफान या मिलेगी राहत? सेंसेक्स-निफ्टी की चाल पर रहेगी दुनिया की नजर! स्वर्गीय श्री एल.आर. भारद्वाज जी की चतुर्थ पुण्यतिथि पर श्रीमद्भागवत कथा में उमड़ा भक्तिसागर E20 पेट्रोल पर यू-टर्न! सौरव जोशी ने मानी गलती, Mercedes की जांच में सामने आई असली वजह सोलन जिला परिषद पर भाजपा का कब्जा: कुमारी शीला अध्यक्ष, पंकज शर्मा उपाध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित सोशल मीडिया विवाद: एक जैसे आरोप, अलग-अलग कार्रवाई? उठे कई कानूनी सवाल पुलिस पेंशनरों ने सरकार के सामने रखीं 6 बड़ी मांगें, लंबित DA एरियर और मेडिकल बिलों के जल्द भुगतान की उठी आवाज जिला परिषद सोलन के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के चुनाव सोमवार को सर्वसम्मति से संपन्न हुए जिला पटवारी एवं कानूनगो महासंघ सोलन की बैठक कुनिहार में आयोजित, लंबित भर्ती व भत्तों में बढ़ोतरी की मांग कुनिहार में श्रीमद्भागवत कथा का आध्यात्मिक संगम: तीसरे दिन हिरण्यकश्यप प्रसंग से गूंजा कथा पंडाल पुलिस पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन की त्रैमासिक बैठक 10 जुलाई को सोलन में Gift Nifty के संकेत: क्या आज शेयर बाजार में आएगा तूफान या मिलेगी राहत? सेंसेक्स-निफ्टी की चाल पर रहेगी दुनिया की नजर! स्वर्गीय श्री एल.आर. भारद्वाज जी की चतुर्थ पुण्यतिथि पर श्रीमद्भागवत कथा में उमड़ा भक्तिसागर E20 पेट्रोल पर यू-टर्न! सौरव जोशी ने मानी गलती, Mercedes की जांच में सामने आई असली वजह सोलन जिला परिषद पर भाजपा का कब्जा: कुमारी शीला अध्यक्ष, पंकज शर्मा उपाध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित सोशल मीडिया विवाद: एक जैसे आरोप, अलग-अलग कार्रवाई? उठे कई कानूनी सवाल पुलिस पेंशनरों ने सरकार के सामने रखीं 6 बड़ी मांगें, लंबित DA एरियर और मेडिकल बिलों के जल्द भुगतान की उठी आवाज जिला परिषद सोलन के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के चुनाव सोमवार को सर्वसम्मति से संपन्न हुए जिला पटवारी एवं कानूनगो महासंघ सोलन की बैठक कुनिहार में आयोजित, लंबित भर्ती व भत्तों में बढ़ोतरी की मांग कुनिहार में श्रीमद्भागवत कथा का आध्यात्मिक संगम: तीसरे दिन हिरण्यकश्यप प्रसंग से गूंजा कथा पंडाल पुलिस पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन की त्रैमासिक बैठक 10 जुलाई को सोलन में
बोर्ड पेंशनर्ज़ को अक्टूबर 2022 से पहले का संशोधित पेंशन अलाउंस का एरियर बिना देरी किए जारी करे"
भारत

बोर्ड पेंशनर्ज़ को अक्टूबर 2022 से पहले का संशोधित पेंशन अलाउंस का एरियर बिना देरी किए जारी करे"

ब्यूरो रिपोर्ट | अपडेटेड: 05 Jul, 2026
इस लेख में

    ये भी पढ़ें

    "बोर्ड पेंशनर्ज़ को अक्टूबर 2022 से पहले का संशोधित पेंशन अलाउंस का एरियर बिना देरी किए जारी करे" कुनिहार से नेशन न्यूज के लिए हरजिन्दर ठाकुर की रिपोर्ट :- हि.प

    "बोर्ड पेंशनर्ज़ को अक्टूबर 2022 से पहले का संशोधित पेंशन अलाउंस का एरियर बिना देरी किए जारी करे"

    कुनिहार से नेशन न्यूज के लिए हरजिन्दर ठाकुर की रिपोर्ट :-

    हि.प्र. राज्य विद्युत बोर्ड पेंशनर्ज़ वेलफेयर एसोसिएशन उप इकाई कुनिहार की मासिक बैठक इकाई प्रधान *ई. रतन तनवर* की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में सुबाथू, पट्टा बरावरी, कुफ्टू, शारड़ाघाट, जाड़ली, बनोह, डुमैहर, पोखटू, सेरी, घाघर तथा कुनिहार से लगभग *60 सदस्यों* ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

    बैठक की शुरुआत में *ई. रुपेन्द्र कौशल* ने सभी सदस्यों का स्वागत एवं आभार व्यक्त किया। उन्होंने इकाई के सदस्य *श्री दुनी चंद वर्मा, लाइनमैन, ऊंचागांव कुनिहार* के असामयिक निधन पर शोक व्यक्त किया। दिवंगत आत्मा की शांति के लिए सभी सदस्यों ने 2 मिनट का मौन रखा।

    *बैठक में लिए गए प्रमुख निर्णय एवं मांगे:*

    1. *एरियर भुगतान*: प्रधान ई. रतन तनवर ने कहा कि विद्युत बोर्ड ने 1-1-2016 से संशोधित वेतनमानों की एरियर गणना की है, लेकिन उसमें पेंशन अलाउंस की गणना नए वेतनमान से नहीं की गई है। RTI से प्राप्त सूचना से यह स्पष्ट हुआ है। मांग की गई कि इस एरियर की गणना तुरंत कर संबंधित पेंशनर्ज़ को अदा किया जाए।

    2. *सेवानिवृत्त कर्मियों का बकाया*: 1-1-2016 से 31-1-2022 के मध्य सेवानिवृत्त हुए पेंशनर्ज़ को उनका संशोधित सभी प्रकार का बकाया हि.प्र. सरकार के आदेशानुसार जल्द से जल्द दिया जाए।


    3. *वरिष्ठ पेंशनर्ज़ की मांग*: 58 वर्ष से 70 वर्ष तक के पेंशनर्ज़ को उनकी जिम्मेदारियों को देखते हुए संशोधित वेतनमानों का एरियर शीघ्र अदा किया जाए।


    4. *OPS की मांग*: विद्युत बोर्ड कर्मियों के लिए अन्य विभागों की तर्ज पर बिना समय गंवाए *OPS लागू* की जाए।

    5. *बिजली बिल में अतिरिक्त शुल्क का विरोध*: बिजली के बिलों में सरकार की योजनाओं को चलाने के लिए लगाए गए *फ्यूल चार्ज एवं मिल्क सेस* का विरोध किया गया। कहा गया कि इससे विद्युत बोर्ड की छवि जनता के बीच खराब हो रही है, अतः इन शुल्कों को तुरंत हटाया जाए।

    *बैठक में उपस्थित प्रमुख सदस्य*  

    ई. रतन तनवर, ई. रुपेन्द्र कौशल, ई. आर.पी. तनवर, ई. राजेन्द्र कुमार तनवर, आर.एन. कश्यप, प्रेम चौहान, देव रतन, राम प्रकाश, रामरत्न, रूपराम पाल, ओमीदत्त, ओम प्रकाश तनवर, सुरेश मेहता, सुरेश शर्मा, कृष्ण चंद, परमानंद, देवी सिंह तनवर, रामदास तनवर, गोपाल चंद गर्ग, कश्मीर सिंह, ओम प्रकाश, नरेन्द्र सिंह पाल, संतराम कश्यप सहित अन्य सदस्य।