बड़ी खबरें
● प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत - संजय अवस्थी ● कॉरपोरेट नौकरी छोड़ शुरू किया अपना बिजनेस, ‘Love Light’ से हर महीने लाखों की कमाई, 50 परिवारों को मिला रोजगार ● डॉलर के मुकाबले रुपये को संभालने के लिए RBI के 5 बड़े कदम, क्या थमेगी गिरावट? जानिए आम लोगों पर असर ● India Retail Inflation: सितंबर में महंगाई बढ़कर 5.54% हुई, खाने-पीने की चीजों ने बढ़ाया आम आदमी का खर्च ● Jammu Kashmir News: श्रीनगर में NIA का बड़ा एक्शन, कथित आतंकियों को पनाह देने के मामले में संपत्ति जब्त ● CJP Protest: दिल्ली में इंटरनेट सेवाओं पर 24 घंटे की पाबंदी, सुरक्षा के कड़े इंतजाम; छावनी में तब्दील हुई राजधानी ● Gold-Silver Price Today: दिल्ली में सोना ₹1,900 महंगा, लगातार दूसरे दिन तेजी; चांदी में भी उछाल, जानें आगे क्या संकेत ● पटटा बरावरी में विद्यार्थियों को नशा मुक्ति और आध्यात्मिकता का संदेश ● त्योहारी सीजन में कुनिहार बाजार को लेकर बड़ी राहत, 10 नवंबर तक सोमवार को भी खुला रहेगा बाजार ● पट्टाबरावरी में अंतरराष्ट्रीय वरिष्ठ जन दिवस धूमधाम से मनाया, बुजुर्गों का हुआ सम्मान ● प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत - संजय अवस्थी ● कॉरपोरेट नौकरी छोड़ शुरू किया अपना बिजनेस, ‘Love Light’ से हर महीने लाखों की कमाई, 50 परिवारों को मिला रोजगार ● डॉलर के मुकाबले रुपये को संभालने के लिए RBI के 5 बड़े कदम, क्या थमेगी गिरावट? जानिए आम लोगों पर असर ● India Retail Inflation: सितंबर में महंगाई बढ़कर 5.54% हुई, खाने-पीने की चीजों ने बढ़ाया आम आदमी का खर्च ● Jammu Kashmir News: श्रीनगर में NIA का बड़ा एक्शन, कथित आतंकियों को पनाह देने के मामले में संपत्ति जब्त ● CJP Protest: दिल्ली में इंटरनेट सेवाओं पर 24 घंटे की पाबंदी, सुरक्षा के कड़े इंतजाम; छावनी में तब्दील हुई राजधानी ● Gold-Silver Price Today: दिल्ली में सोना ₹1,900 महंगा, लगातार दूसरे दिन तेजी; चांदी में भी उछाल, जानें आगे क्या संकेत ● पटटा बरावरी में विद्यार्थियों को नशा मुक्ति और आध्यात्मिकता का संदेश ● त्योहारी सीजन में कुनिहार बाजार को लेकर बड़ी राहत, 10 नवंबर तक सोमवार को भी खुला रहेगा बाजार ● पट्टाबरावरी में अंतरराष्ट्रीय वरिष्ठ जन दिवस धूमधाम से मनाया, बुजुर्गों का हुआ सम्मान
Chitkara विश्वविद्यालय बद्दी में एनसी शिविर शुरू, बी.एल. स्कूल कुनिहार के 26 कैडेट्स लेंगे भाग
भारत

Chitkara विश्वविद्यालय बद्दी में एनसी शिविर शुरू, बी.एल. स्कूल कुनिहार के 26 कैडेट्स लेंगे भाग

ब्यूरो रिपोर्ट | अपडेटेड: 14 Jun, 2026
इस लेख में

    ये भी पढ़ें

    Chitkara विश्वविद्यालय बद्दी में एनसी शिविर शुरू, बी.एल. स्कूल कुनिहार के 26 कैडेट्स लेंगे भाग* कुनिहार से नेशन न्यूज के लिए हरजिन्दर ठाकुर की रिपोर्ट :-चितकारा
    विज्ञापन Website development Agency

    Chitkara विश्वविद्यालय बद्दी में एनसी शिविर शुरू, बी.एल. स्कूल कुनिहार के 26 कैडेट्स लेंगे भाग*

    कुनिहार से नेशन न्यूज के लिए हरजिन्दर ठाकुर की रिपोर्ट :-चितकारा विश्वविद्यालय बद्दी में एनसी का 10 दिवसीय वार्षिक प्रशिक्षण शिविर (ATC-225) आज से शुरू हो गया है। शिविर में बी.एल. सेंट्रल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कुनिहार के 26 कैडेट्स छात्र-छात्राएं भाग ले रहे हैं।


    शिविर का आयोजन 14 से 23 जून 2026 तक प्रथम छात्र वाहिनी एनसी सोलन के तत्वावधान में किया जा रहा है। विद्यालय अध्यक्ष *गोपाल शर्मा* ने बताया कि विद्यालय के कैडेट्स हर साल विभिन्न शिविरों में हिस्सा लेकर बेहतर प्रदर्शन करते हैं। इस बार भी 26 कैडेट्स पूरे उत्साह के साथ शामिल हुए हैं। उनके साथ एएनओ *अमर देव* भी शिविर में मौजूद रहकर मार्गदर्शन कर रहे हैं।


    इस शिविर में प्रदेश के विभिन्न स्कूलों, कॉलेजों और विश्वविद्यालयों से कुल 588 एनसी कैडेट्स हिस्सा ले रहे हैं। संचालन प्रथम छात्र वाहिनी एनसी सोलन के कमांडिंग ऑफिसर *कर्नल राजीव थॉमस* के नेतृत्व में हो रहा है।


    10 दिनों तक कैडेट्स को ड्रिल, हथियार संचालन व फायरिंग, खेलकूद, सामाजिक सेवा, व्यक्तित्व विकास, नेतृत्व प्रशिक्षण और सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसका उद्देश्य अनुशासन, राष्ट्रभक्ति, नेतृत्व क्षमता और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना विकसित करना है।


    विद्यालय अध्यक्ष गोपाल शर्मा, पीटीए अध्यक्ष और समस्त स्टाफ ने सभी कैडेट्स को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि एनसी युवाओं में आत्मविश्वास और राष्ट्रसेवा की भावना पैदा करने का सशक्त माध्यम है।


    कैडेट्स में भी शिविर को लेकर खासा उत्साह है। उन्हें उम्मीद है कि यहां से मिला अनुभव उनके व्यक्तित्व विकास में मदद करेगा और वे स्कूल, कुनिहार व प्रदेश का नाम रोशन करेंगे।

    ✕
    विज्ञापन web development agency