बड़ी खबरें
● प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत - संजय अवस्थी ● कॉरपोरेट नौकरी छोड़ शुरू किया अपना बिजनेस, ‘Love Light’ से हर महीने लाखों की कमाई, 50 परिवारों को मिला रोजगार ● डॉलर के मुकाबले रुपये को संभालने के लिए RBI के 5 बड़े कदम, क्या थमेगी गिरावट? जानिए आम लोगों पर असर ● India Retail Inflation: सितंबर में महंगाई बढ़कर 5.54% हुई, खाने-पीने की चीजों ने बढ़ाया आम आदमी का खर्च ● Jammu Kashmir News: श्रीनगर में NIA का बड़ा एक्शन, कथित आतंकियों को पनाह देने के मामले में संपत्ति जब्त ● CJP Protest: दिल्ली में इंटरनेट सेवाओं पर 24 घंटे की पाबंदी, सुरक्षा के कड़े इंतजाम; छावनी में तब्दील हुई राजधानी ● Gold-Silver Price Today: दिल्ली में सोना ₹1,900 महंगा, लगातार दूसरे दिन तेजी; चांदी में भी उछाल, जानें आगे क्या संकेत ● पटटा बरावरी में विद्यार्थियों को नशा मुक्ति और आध्यात्मिकता का संदेश ● त्योहारी सीजन में कुनिहार बाजार को लेकर बड़ी राहत, 10 नवंबर तक सोमवार को भी खुला रहेगा बाजार ● पट्टाबरावरी में अंतरराष्ट्रीय वरिष्ठ जन दिवस धूमधाम से मनाया, बुजुर्गों का हुआ सम्मान ● प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत - संजय अवस्थी ● कॉरपोरेट नौकरी छोड़ शुरू किया अपना बिजनेस, ‘Love Light’ से हर महीने लाखों की कमाई, 50 परिवारों को मिला रोजगार ● डॉलर के मुकाबले रुपये को संभालने के लिए RBI के 5 बड़े कदम, क्या थमेगी गिरावट? जानिए आम लोगों पर असर ● India Retail Inflation: सितंबर में महंगाई बढ़कर 5.54% हुई, खाने-पीने की चीजों ने बढ़ाया आम आदमी का खर्च ● Jammu Kashmir News: श्रीनगर में NIA का बड़ा एक्शन, कथित आतंकियों को पनाह देने के मामले में संपत्ति जब्त ● CJP Protest: दिल्ली में इंटरनेट सेवाओं पर 24 घंटे की पाबंदी, सुरक्षा के कड़े इंतजाम; छावनी में तब्दील हुई राजधानी ● Gold-Silver Price Today: दिल्ली में सोना ₹1,900 महंगा, लगातार दूसरे दिन तेजी; चांदी में भी उछाल, जानें आगे क्या संकेत ● पटटा बरावरी में विद्यार्थियों को नशा मुक्ति और आध्यात्मिकता का संदेश ● त्योहारी सीजन में कुनिहार बाजार को लेकर बड़ी राहत, 10 नवंबर तक सोमवार को भी खुला रहेगा बाजार ● पट्टाबरावरी में अंतरराष्ट्रीय वरिष्ठ जन दिवस धूमधाम से मनाया, बुजुर्गों का हुआ सम्मान
गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल कुनिहार में अंतर्राष्ट्रीय नृत्य दिवस पर हाउस वाइज प्रतियोगिता, ऋग्वेद और अथर्ववेद रहे अव्वल
भारत

गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल कुनिहार में अंतर्राष्ट्रीय नृत्य दिवस पर हाउस वाइज प्रतियोगिता, ऋग्वेद और अथर्ववेद रहे अव्वल

ब्यूरो रिपोर्ट | अपडेटेड: 29 Apr, 2026
इस लेख में

    ये भी पढ़ें

    गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल कुनिहार में अंतर्राष्ट्रीय नृत्य दिवस पर हाउस वाइज प्रतियोगिता, ऋग्वेद और अथर्ववेद रहे अव्वल कुनिहार से नेशन नियुज के लिए हरजिन्दर ठाकुर
    विज्ञापन Website development Agency

    गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल कुनिहार में अंतर्राष्ट्रीय नृत्य दिवस पर हाउस वाइज प्रतियोगिता, ऋग्वेद और अथर्ववेद रहे अव्वल

    कुनिहार से नेशन नियुज के लिए हरजिन्दर ठाकुर की रिपोर्ट :-


    अंतर्राष्ट्रीय नृत्य दिवस के उपलक्ष्य पर गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल, कुनिहार में मंगलवार को हाउस वाइज नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन बड़े उत्साह और उमंग के साथ किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के चारों हाउस—ऋग्वेद, सामवेद, यजुर्वेद और अथर्ववेद—के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी नृत्य प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।


    *दो वर्गों में हुई प्रतियोगिता*: प्रतियोगिता को जूनियर और सीनियर दो वर्गों में बांटा गया था। जूनियर वर्ग की थीम “फोक फिएस्टा – पारंपरिक थीम” रखी गई। इसमें विद्यार्थियों ने रंग-बिरंगी पारंपरिक वेशभूषा में भारत की समृद्ध लोक संस्कृति को मंच पर जीवंत कर दिया। हिमाचली नाटी से लेकर राजस्थानी घूमर तक की प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोह लिया।


    वहीं सीनियर वर्ग में “ट्रेडिशन मीट्स ट्रेंड” थीम पर शास्त्रीय और समकालीन नृत्य का अनूठा संगम देखने को मिला। विद्यार्थियों ने कथक-भरतनाट्यम के साथ हिप-हॉप और कंटेम्परेरी स्टाइल को मिलाकर दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं।


    *ये रहा परिणाम*: 

    - *जूनियर विंग*: अथर्ववेद हाउस प्रथम, यजुर्वेद द्वितीय तथा सामवेद तृतीय स्थान पर रहा।

    - *सीनियर विंग*: ऋग्वेद हाउस ने प्रथम, अथर्ववेद ने द्वितीय और सामवेद ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।


    *प्रधानाचार्या ने बताया नृत्य का महत्व*: विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती अलका भारद्वाज ने कहा, “नृत्य जीवन की लय है, जो मन, शरीर और आत्मा को जोड़ता है। यह हमारी संस्कृति से हमें जोड़ने का सशक्त माध्यम है।”


    *निदेशकों ने बढ़ाया हौसला*: विद्यालय के निदेशक श्री समीर गर्ग एवं श्रीमती अदिति गर्ग ने विद्यार्थियों के उत्साह और प्रतिभा की सराहना की। उन्होंने कहा कि नृत्य न केवल शारीरिक अभिव्यक्ति का माध्यम है, बल्कि यह अनुशासन, आत्मविश्वास, टीम भावना और रचनात्मकता को भी विकसित करता है। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को निरंतर अपनी प्रतिभा निखारने और नई ऊँचाइयों को छूने के लिए प्रेरित किया।


    कार्यक्रम का समापन तालियों की गड़गड़ाहट और उत्साहपूर्ण वातावरण में हुआ। निर्णायक मंडल ने विजेताओं को बधाई दी।

    ✕
    विज्ञापन web development agency