बड़ी खबरें
पत्रकारिता और समाज सेवा जगत में शोक की लहर: 'सिटी दर्पण' के संस्थापक श्री सत पॉल शर्मा का निधन हरियाणा से शिमला लाए गए कांग्रेस विधायक कच्चे माल के दाम ज्यादा, सप्लाई में भी बाधा, फार्मा उद्योगों में बढ़ा संकट, 40 से 50 प्रतिशत तक बढ़े रेट हिमाचल में नहीं मिल रहे सिलेंडर, ठंडे पडऩे लगे चूल्हे, ढाबा संचालक परेशान, इंडक्शन से चला रहे काम Himachal Weather : कल से बारिश के आसार, तूफान के साथ बिजली गरजने की चेतावनी Panchayat Chunav: दो बार रिजर्व रही पंचायतें ओपन, पंचायत चुनाव नियमों में संशोधन का ड्राफ्ट जारी बदहाल जयनगर गौशाला पर कार्रवाई: 34 गोवंशों को मिली नई जिंदगी, नालागढ़ गौशाला में किया गया शिफ्ट स्कूल के 100 मीटर दायरे में तंबाकू बिक्री पर सख्ती: कुनिहार पुलिस की दुकानों पर बड़ी कार्रवाई दान प्राप्त कॉलेज में कथित नियुक्ति से सरकार को 60 लाख से अधिक का नुकसान “स्कूल मर्जर पर सरकार का यू-टर्न: बिलासपुर और मंडी में विलय रद्द, कई स्कूल बने को-एजुकेशनल” पत्रकारिता और समाज सेवा जगत में शोक की लहर: 'सिटी दर्पण' के संस्थापक श्री सत पॉल शर्मा का निधन हरियाणा से शिमला लाए गए कांग्रेस विधायक कच्चे माल के दाम ज्यादा, सप्लाई में भी बाधा, फार्मा उद्योगों में बढ़ा संकट, 40 से 50 प्रतिशत तक बढ़े रेट हिमाचल में नहीं मिल रहे सिलेंडर, ठंडे पडऩे लगे चूल्हे, ढाबा संचालक परेशान, इंडक्शन से चला रहे काम Himachal Weather : कल से बारिश के आसार, तूफान के साथ बिजली गरजने की चेतावनी Panchayat Chunav: दो बार रिजर्व रही पंचायतें ओपन, पंचायत चुनाव नियमों में संशोधन का ड्राफ्ट जारी बदहाल जयनगर गौशाला पर कार्रवाई: 34 गोवंशों को मिली नई जिंदगी, नालागढ़ गौशाला में किया गया शिफ्ट स्कूल के 100 मीटर दायरे में तंबाकू बिक्री पर सख्ती: कुनिहार पुलिस की दुकानों पर बड़ी कार्रवाई दान प्राप्त कॉलेज में कथित नियुक्ति से सरकार को 60 लाख से अधिक का नुकसान “स्कूल मर्जर पर सरकार का यू-टर्न: बिलासपुर और मंडी में विलय रद्द, कई स्कूल बने को-एजुकेशनल”
Himachal Weather : कल से बारिश के आसार, तूफान के साथ बिजली गरजने की चेतावनी
भारत

Himachal Weather : कल से बारिश के आसार, तूफान के साथ बिजली गरजने की चेतावनी

ब्यूरो रिपोर्ट | अपडेटेड: 14 Mar, 2026
इस लेख में

    ये भी पढ़ें

    Himachal Weather : कल से बारिश के आसार, तूफान के साथ बिजली गरजने की चेतावनी हिमाचल प्रदेश में लगातार मौसम का मिजाज करवट ले रहा है। जहां उंचाई वाले क्षेत्रों मे

    Himachal Weather : कल से बारिश के आसार, तूफान के साथ बिजली गरजने की चेतावनी


    हिमाचल प्रदेश में लगातार मौसम का मिजाज करवट ले रहा है। जहां उंचाई वाले क्षेत्रों में रुक -रुक कर बर्फबारी हो रही है। राज्य के कई क्षेत्रों में बारिश तो कहीं लू की चलने का भी पुर्वानूमान जारी किया गया है। राज्य में बीते 24 घंटों के दौरान लाहुल-स्पीति के हंसा में दस सेंटीमीटर और कोकसर में करीब चार सेंटीमीटर ताजा बर्फबारी दर्ज की गई। इसके अलावा प्रदेश के कई अन्य क्षेत्रों में हल्की बारिश भी रिकॉर्ड की गई। शुक्रवार को राज्य के कुछ हिस्सों में बादल छाए रहे। मौसम विभाग ने कांगड़ा, मंडी और सोलन जिले के कुछ क्षेत्रो में शनिवार को लू चलने की चेतावनी दी है, वहीं 15 मार्च से मौसम के बदलने और बारिश-बर्फबारी की संभावना जताई है। विभाग के मुताबिक 15 और 16 मार्च को कई जगहों पर अंधड़ के साथ बिजली कडकऩे की आशंका है और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।



    अनुमान है कि प्रदेश में 20 मार्च तक मौसम का मिजाज पूरी तरह स्थिर नहीं रहेगा और बीच-बीच में बादल, बारिश और तेज हवाओं का दौर बना रह सकता है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के वैज्ञानिक शोभित कटियार ने बताया कि उत्तर-पश्चिम भारत की ओर एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने वाला है, जिसका असर हिमाचल प्रदेश में भी देखने को मिलेगा। इसी वजह से 15 मार्च से मौसम में बदलाव शुरू होने की संभावना है। 15 और 16 मार्च को राज्य के कई स्थानों पर गरज के साथ बारिश, बिजली चमकने और अंधड़ चलने की चेतावनी जारी की गई है।