बड़ी खबरें
कुनिहार में नशे पर लगाम लगाने की मांग, संभव संस्था ने SHO को सौंपा ज्ञापन कुनिहार: डीजीपी के खिलाफ मनगढ़ंत बयानबाजी की निंदा, पुलिस पेंशनर एसोसिएशन ने सीएम से की कार्रवाई की मांग परिणाम की धूम: विद्यार्थियों ने किया शानदार प्रदर्शन पंजाब एंड सिंध बैंक में एलबीओ की 1000 वैकेंसी, योग्य उम्मीदवार इस डेट तक ऑनलाइन करें आवेदन पीजीटी और टीजीटी समेत कई पदों पर मांगे आवेदन, शानदार है सैलरी पैकेज SSB में 1060 पदों पर बंपर भर्ती, कांस्टेबल के 827-हैड कांस्टेबल के 233 पदों के लिए इस डेट तक करें आवेदन सनसनीखेज खुलासा: “देखते ही खोया आपा”… सिया के कातिल ने कबूला जुर्म, पर वजह अब भी रहस्य! इलाज नहीं, यहां तो डकैती है! जॉइनिंग के कुछ घंटों बाद ही लेडी डॉक्टर ने छोड़ी नौकरी, प्राइवेट अस्पताल के काले खेल का किया पर्दाफाश शिक्षा जगत में चमका कुनिहार: समीर गर्ग बने “हिमाचल आइकन अवॉर्ड 2026” के गौरवशाली विजेता राम जी वैसे तो इतनी मर्यादाओं का पालन करते हैं और यहां बाली को छुप करके मार रहे हैं। ऐसा क्यों? कुनिहार में नशे पर लगाम लगाने की मांग, संभव संस्था ने SHO को सौंपा ज्ञापन कुनिहार: डीजीपी के खिलाफ मनगढ़ंत बयानबाजी की निंदा, पुलिस पेंशनर एसोसिएशन ने सीएम से की कार्रवाई की मांग परिणाम की धूम: विद्यार्थियों ने किया शानदार प्रदर्शन पंजाब एंड सिंध बैंक में एलबीओ की 1000 वैकेंसी, योग्य उम्मीदवार इस डेट तक ऑनलाइन करें आवेदन पीजीटी और टीजीटी समेत कई पदों पर मांगे आवेदन, शानदार है सैलरी पैकेज SSB में 1060 पदों पर बंपर भर्ती, कांस्टेबल के 827-हैड कांस्टेबल के 233 पदों के लिए इस डेट तक करें आवेदन सनसनीखेज खुलासा: “देखते ही खोया आपा”… सिया के कातिल ने कबूला जुर्म, पर वजह अब भी रहस्य! इलाज नहीं, यहां तो डकैती है! जॉइनिंग के कुछ घंटों बाद ही लेडी डॉक्टर ने छोड़ी नौकरी, प्राइवेट अस्पताल के काले खेल का किया पर्दाफाश शिक्षा जगत में चमका कुनिहार: समीर गर्ग बने “हिमाचल आइकन अवॉर्ड 2026” के गौरवशाली विजेता राम जी वैसे तो इतनी मर्यादाओं का पालन करते हैं और यहां बाली को छुप करके मार रहे हैं। ऐसा क्यों?
हिमाचल में पेट्रोल-डीजल और LPG का पर्याप्त भंडारण, हड़बड़ाहट में अनावश्यक गैस बुकिंग करने से बचें’
भारत

हिमाचल में पेट्रोल-डीजल और LPG का पर्याप्त भंडारण, हड़बड़ाहट में अनावश्यक गैस बुकिंग करने से बचें’

ब्यूरो रिपोर्ट | अपडेटेड: 11 Mar, 2026
इस लेख में

    ये भी पढ़ें

    हिमाचल में पेट्रोल-डीजल और LPG का पर्याप्त भंडारण, हड़बड़ाहट में अनावश्यक गैस बुकिंग करने से बचें’ मुख्य सचिव संजय गुप्ता ने मध्य पूर्व में जारी संघर्ष के परिण

    हिमाचल में पेट्रोल-डीजल और LPG का पर्याप्त भंडारण, हड़बड़ाहट में अनावश्यक गैस बुकिंग करने से बचें’


    मुख्य सचिव संजय गुप्ता ने मध्य पूर्व में जारी संघर्ष के परिणामस्वरूप उत्पन्न स्थिति के दृष्टिगत आज यहां प्रदेश में पैट्रोल, डीजल, घरेलू व व्यावसायिक गैस ईधन की उपलब्धता के बारे में आयोजित समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में घरेलू रसोई गैस (LPG), पैट्रोल व डीजल के पर्याप्त भंडारण उपलब्ध हैं। प्रदेश में अभी केवल व्यावसायिक गैस सिलेंडर की आपूर्ति पर असर पड़ा है परन्तु निजी व सरकारी अस्पतालों व शैक्षणिक संस्थानों को प्राथमिकता के आधार पर व्यावसायिक गैस सिलेंडरों की आपूर्ति की जा रही है। इसके अतिरिक्त, प्रदेश में लगभग 15000 व्यावसायिक गैस सिलेंडर उपलब्ध हैं, जिन्हें होटल, रेस्टोरेंट व अन्य संस्थानों को उपलब्ध करवाया जा रहा है।

    उन्होंने घरेलू गैस उपभोक्ताओं से अनुरोध किया कि सोशल मीडिया में चल रहे भ्रामक प्रचार के चलते हड़बड़ाहट में अनावश्यक गैस बुकिंग करने से बचें व धैर्य बनाए रखें। उन्होंने सभी उपायुक्तों को निर्देश जारी किए कि वह प्रतिदिन इसकी समीक्षा करें। बैठक में अतिरिक्त मुख्य सचिव आर. डी. नजीम, निदेशक खाद्य आपूर्ति विभाग राम कुमार गौतम, अतिरिक्त निदेशक सुरेन्द्र राठौर, इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड शिमला के डिविजनल रिटेल सेल्स हेड इन्द्र लाल नेगी, इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड के मंडल एलपीजी विक्रय प्रमुख मोहम्मद आमीन व एल.पी.जी. शिमला के क्षेत्र अधिकारी नितिन टंडन ने भाग लिया।