बड़ी खबरें
● प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत - संजय अवस्थी ● कॉरपोरेट नौकरी छोड़ शुरू किया अपना बिजनेस, ‘Love Light’ से हर महीने लाखों की कमाई, 50 परिवारों को मिला रोजगार ● डॉलर के मुकाबले रुपये को संभालने के लिए RBI के 5 बड़े कदम, क्या थमेगी गिरावट? जानिए आम लोगों पर असर ● India Retail Inflation: सितंबर में महंगाई बढ़कर 5.54% हुई, खाने-पीने की चीजों ने बढ़ाया आम आदमी का खर्च ● Jammu Kashmir News: श्रीनगर में NIA का बड़ा एक्शन, कथित आतंकियों को पनाह देने के मामले में संपत्ति जब्त ● CJP Protest: दिल्ली में इंटरनेट सेवाओं पर 24 घंटे की पाबंदी, सुरक्षा के कड़े इंतजाम; छावनी में तब्दील हुई राजधानी ● Gold-Silver Price Today: दिल्ली में सोना ₹1,900 महंगा, लगातार दूसरे दिन तेजी; चांदी में भी उछाल, जानें आगे क्या संकेत ● पटटा बरावरी में विद्यार्थियों को नशा मुक्ति और आध्यात्मिकता का संदेश ● त्योहारी सीजन में कुनिहार बाजार को लेकर बड़ी राहत, 10 नवंबर तक सोमवार को भी खुला रहेगा बाजार ● पट्टाबरावरी में अंतरराष्ट्रीय वरिष्ठ जन दिवस धूमधाम से मनाया, बुजुर्गों का हुआ सम्मान ● प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत - संजय अवस्थी ● कॉरपोरेट नौकरी छोड़ शुरू किया अपना बिजनेस, ‘Love Light’ से हर महीने लाखों की कमाई, 50 परिवारों को मिला रोजगार ● डॉलर के मुकाबले रुपये को संभालने के लिए RBI के 5 बड़े कदम, क्या थमेगी गिरावट? जानिए आम लोगों पर असर ● India Retail Inflation: सितंबर में महंगाई बढ़कर 5.54% हुई, खाने-पीने की चीजों ने बढ़ाया आम आदमी का खर्च ● Jammu Kashmir News: श्रीनगर में NIA का बड़ा एक्शन, कथित आतंकियों को पनाह देने के मामले में संपत्ति जब्त ● CJP Protest: दिल्ली में इंटरनेट सेवाओं पर 24 घंटे की पाबंदी, सुरक्षा के कड़े इंतजाम; छावनी में तब्दील हुई राजधानी ● Gold-Silver Price Today: दिल्ली में सोना ₹1,900 महंगा, लगातार दूसरे दिन तेजी; चांदी में भी उछाल, जानें आगे क्या संकेत ● पटटा बरावरी में विद्यार्थियों को नशा मुक्ति और आध्यात्मिकता का संदेश ● त्योहारी सीजन में कुनिहार बाजार को लेकर बड़ी राहत, 10 नवंबर तक सोमवार को भी खुला रहेगा बाजार ● पट्टाबरावरी में अंतरराष्ट्रीय वरिष्ठ जन दिवस धूमधाम से मनाया, बुजुर्गों का हुआ सम्मान
HPSEB पेंशनर्स की मांग: 2016 से 2022 के बीच सेवानिवृत्त पेंशनरों के सभी देय लाभ तुरंत जारी किए जाएं
भारत

HPSEB पेंशनर्स की मांग: 2016 से 2022 के बीच सेवानिवृत्त पेंशनरों के सभी देय लाभ तुरंत जारी किए जाएं

ब्यूरो रिपोर्ट | अपडेटेड: 04 Aug, 2026
इस लेख में

    ये भी पढ़ें

    HPSEB पेंशनर्स की मांग: 2016 से 2022 के बीच सेवानिवृत्त पेंशनरों के सभी देय लाभ तुरंत जारी किए जाएं *कुनिहार, 4 अगस्त 2026।* हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड
    विज्ञापन Website development Agency

    HPSEB पेंशनर्स की मांग: 2016 से 2022 के बीच सेवानिवृत्त पेंशनरों के सभी देय लाभ तुरंत जारी किए जाएं


    *कुनिहार, 4 अगस्त 2026।* हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन की कुनिहार इकाई की मासिक बैठक रविवार को एक स्थानीय होटल में *इकाई प्रधान ई. रत्न तनवर* की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में इकाई क्षेत्र के लगभग *60 सदस्यों* ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

    *दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि*  

    बैठक की शुरुआत में *महासचिव आर. एन. कश्यप* ने इकाई के सदस्य *स्व. अनोखी राम वर्मा* तथा विद्युत बोर्ड के पूर्व सचिव व SJVNL के पूर्व अध्यक्ष *स्व. नंद लाल शर्मा* के दुखद निधन की सूचना दी। सभी सदस्यों ने खड़े होकर 2 मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि अर्पित की।

    *हमीरपुर बैठक की जानकारी*  

    *वरिष्ठ उप प्रधान रूपेंद्र कौशल* ने एसोसिएशन की केंद्रीय कार्यकारिणी की हमीरपुर में हुई त्रैमासिक कार्यकारी बैठक के बारे में सदन को अवगत करवाया। उन्होंने बताया कि कुनिहार इकाई के 5 सदस्यों ने बैठक में भाग लेकर सक्रिय भूमिका निभाई।

    *बैंकिंग सुविधाओं की जानकारी*  

    इकाई प्रधान रत्न तनवर ने बताया कि हिमाचल विद्युत बोर्ड ने 7 विभिन्न बैंकों के साथ कर्मचारियों तथा 2 बैंकों के साथ पेंशनरों के लिए *कार्पोरेट सैलरी पैकेज* का MoU साइन किया है। इसके तहत पेंशनरों को *व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा सहित अन्य बैंकिंग लाभ* बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के मिलेंगे।  

    इसके लिए सभी पेंशनरों को अपने जनरल सेविंग खातों को *पेंशनर सेविंग खाते* में बदलना होगा। इकाई द्वारा SBI व PNB की शाखाओं में बोर्ड के आदेशों की प्रति के साथ खाताधारकों की सूची भेज दी गई है।

    तनवर ने बताया कि बोर्ड प्रबंधन ने *70 वर्ष और उससे अधिक आयु वर्ग के पेंशनरों को 100% एरियर* का भुगतान कर दिया है, जिसके लिए प्रबंधन का आभार व्यक्त किया गया।

    *कोर्ट के फैसले पर नाराजगी*  

    उन्होंने हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट द्वारा कर्मचारियों के *15% लंबित DA* के मामले में दिए गए निर्णय की भी जानकारी दी। कोर्ट ने कर्मचारियों को सरकार के पास दोबारा अपील करने को कहा है और सरकार को 12 सप्ताह में निर्णय लेने के आदेश दिए हैं। इसे पेंशनर्स ने उचित नहीं बताया।

    *7 सूत्रीय मांगें पारित*  

    बैठक में विद्युत बोर्ड पेंशनरों की ज्वलंत समस्याओं पर विस्तार से चर्चा कर निम्न मांगें पारित की गईं:

    1. *नोशनल पे फिक्सेशन* के आदेशानुसार जल्द पे-फिक्सेशन किया जाए।

    2. *2016 से 2022 के बीच सेवानिवृत्त* पेंशनरों की रुकी हुई ग्रेच्युटी, लीव एनकैशमेंट व अन्य सभी वित्तीय लाभ व एरियर का भुगतान तुरंत किया जाए।

    3. *58 से 70 वर्ष* आयु वर्ग के सभी पेंशनरों के शेष एरियर का शीघ्र भुगतान हो।

    4. *जनवरी 2016 से सितंबर 2022* तक के पेंशन भत्ते का संशोधित पे-स्केल के अनुसार एरियर जारी करने के आदेश तुरंत हों।

    5. पिछले वर्षों में जारी DA/DR की किस्तों के *बकाया महीनों का एरियर* जारी किया जाए।

    6. *15% DA/DR* जारी करने के आदेश हिमाचल सरकार बिना देरी जारी करे।

    7. HPSEB प्रबंधन *केंद्रीय कार्यकारिणी* को बातचीत के लिए जल्द बुलाए।

    *जिला कार्यकारिणी के लिए नाम भेजे*  

    केंद्रीय कार्यकारिणी के आदेशानुसार बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने *सोलन जिला कार्यकारिणी* के गठन के लिए कुनिहार इकाई की ओर से *श्री देव रत्न, श्री देवी चन्द, भूपेंद्र पाठक, रूप राम पाल तथा सालिगराम* के नाम जिला प्रतिनिधि के रूप में भेजने का प्रस्ताव पारित किया। इसकी सूचना केंद्रीय कार्यकारिणी के उपप्रधान *श्री जे. सी. शर्मा* को दे दी गई है।

    ✕
    विज्ञापन web development agency