बड़ी खबरें
● प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत - संजय अवस्थी ● कॉरपोरेट नौकरी छोड़ शुरू किया अपना बिजनेस, ‘Love Light’ से हर महीने लाखों की कमाई, 50 परिवारों को मिला रोजगार ● डॉलर के मुकाबले रुपये को संभालने के लिए RBI के 5 बड़े कदम, क्या थमेगी गिरावट? जानिए आम लोगों पर असर ● India Retail Inflation: सितंबर में महंगाई बढ़कर 5.54% हुई, खाने-पीने की चीजों ने बढ़ाया आम आदमी का खर्च ● Jammu Kashmir News: श्रीनगर में NIA का बड़ा एक्शन, कथित आतंकियों को पनाह देने के मामले में संपत्ति जब्त ● CJP Protest: दिल्ली में इंटरनेट सेवाओं पर 24 घंटे की पाबंदी, सुरक्षा के कड़े इंतजाम; छावनी में तब्दील हुई राजधानी ● Gold-Silver Price Today: दिल्ली में सोना ₹1,900 महंगा, लगातार दूसरे दिन तेजी; चांदी में भी उछाल, जानें आगे क्या संकेत ● पटटा बरावरी में विद्यार्थियों को नशा मुक्ति और आध्यात्मिकता का संदेश ● त्योहारी सीजन में कुनिहार बाजार को लेकर बड़ी राहत, 10 नवंबर तक सोमवार को भी खुला रहेगा बाजार ● पट्टाबरावरी में अंतरराष्ट्रीय वरिष्ठ जन दिवस धूमधाम से मनाया, बुजुर्गों का हुआ सम्मान ● प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत - संजय अवस्थी ● कॉरपोरेट नौकरी छोड़ शुरू किया अपना बिजनेस, ‘Love Light’ से हर महीने लाखों की कमाई, 50 परिवारों को मिला रोजगार ● डॉलर के मुकाबले रुपये को संभालने के लिए RBI के 5 बड़े कदम, क्या थमेगी गिरावट? जानिए आम लोगों पर असर ● India Retail Inflation: सितंबर में महंगाई बढ़कर 5.54% हुई, खाने-पीने की चीजों ने बढ़ाया आम आदमी का खर्च ● Jammu Kashmir News: श्रीनगर में NIA का बड़ा एक्शन, कथित आतंकियों को पनाह देने के मामले में संपत्ति जब्त ● CJP Protest: दिल्ली में इंटरनेट सेवाओं पर 24 घंटे की पाबंदी, सुरक्षा के कड़े इंतजाम; छावनी में तब्दील हुई राजधानी ● Gold-Silver Price Today: दिल्ली में सोना ₹1,900 महंगा, लगातार दूसरे दिन तेजी; चांदी में भी उछाल, जानें आगे क्या संकेत ● पटटा बरावरी में विद्यार्थियों को नशा मुक्ति और आध्यात्मिकता का संदेश ● त्योहारी सीजन में कुनिहार बाजार को लेकर बड़ी राहत, 10 नवंबर तक सोमवार को भी खुला रहेगा बाजार ● पट्टाबरावरी में अंतरराष्ट्रीय वरिष्ठ जन दिवस धूमधाम से मनाया, बुजुर्गों का हुआ सम्मान
कण्डाघाट के प्लास्टा गांव, ममलीग में 18 मई से गूंजेगी भागवत कथा, अंतरराष्ट्रीय कथा वाचक श्री हरि जी महाराज करेंगे कथा वाचन
भारत

कण्डाघाट के प्लास्टा गांव, ममलीग में 18 मई से गूंजेगी भागवत कथा, अंतरराष्ट्रीय कथा वाचक श्री हरि जी महाराज करेंगे कथा वाचन

ब्यूरो रिपोर्ट | अपडेटेड: 01 May, 2026
इस लेख में

    ये भी पढ़ें

    कण्डाघाट के प्लास्टा गांव, ममलीग में 18 मई से गूंजेगी भागवत कथा, अंतरराष्ट्रीय कथा वाचक श्री हरि जी महाराज करेंगे कथा वाचन* सोलन से नेशन नियुज के लिए हरजिन्दर
    विज्ञापन Website development Agency

    कण्डाघाट के प्लास्टा गांव, ममलीग में 18 मई से गूंजेगी भागवत कथा, अंतरराष्ट्रीय कथा वाचक श्री हरि जी महाराज करेंगे कथा वाचन*


    सोलन से नेशन नियुज के लिए हरजिन्दर ठाकुर की रिपोर्ट :-सोलन जिले के कण्डाघाट विकास खण्ड की सतड़ोल पंचायत के गांव प्लास्ट में आगामी 18 मई से 24 मई, 2026 तक सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन किया जाएगा। 


    आयोजक श्रीमती सुषमा कश्यप ने बताया कि यह कथा उनके निवास स्थान गांव प्लास्टा , डाकघर ममलीग में होगी। कथा के लिए अंतरराष्ट्रीय सनातन धर्म प्रचारक तथा श्री हरि सेवा धाम ट्रस्ट के संस्थापक पूज्य श्री हरि जी महाराज विशेष रूप से पधार रहे हैं। वे अपनी अमृतमयी वाणी से श्रद्धालुओं को कथा का रसपान करवाएंगे।


    *कथा का कार्यक्रम इस प्रकार रहेगा*:

    18 मई को सुबह अखंड ज्योत प्रज्वलित की जाएगी। उसी दिन दोपहर 3 बजे श्री हरि जी महाराज के आगमन पर कलश यात्रा व फूल-मालाओं से भव्य स्वागत होगा। रात्रि 9 बजे से भगवती जागरण का आयोजन किया गया है।


    19 मई से 23 मई तक प्रतिदिन प्रातः 7 से 11 बजे तक मूल पाठ तथा दोपहर 4 से 6 बजे तक कथा प्रवचन होंगे। सायं 4 से 7 बजे तक प्रसाद एवं भंडारे का वितरण रोजाना किया जाएगा।


    24 मई को प्रातः 11 बजे हवन व पूर्णाहुति के साथ कथा का समापन होगा। दोपहर 12 से 1 बजे तक अंतिम प्रवचन और 2 बजे से विशाल भंडारे का आयोजन रहेगा।

    श्रीमती सुषमा कश्यप व महिला मंडल की सदस्य श्रीमती गोदावरी आर्य ने बताया कि कथा की तैयारियां जोरों पर हैं। गांव की सभी महिलाएं दिन-रात आयोजन को सफल बनाने में जुटी हैं। 


    आयोजकों ने सतड़ोल, ममलीग , बांशा व सायरी पंचायत के लोगों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कथा श्रवण व व्यास पीठ का आशीर्वाद लेने की अपील की है।

    ✕
    विज्ञापन web development agency