बड़ी खबरें
● प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत - संजय अवस्थी ● कॉरपोरेट नौकरी छोड़ शुरू किया अपना बिजनेस, ‘Love Light’ से हर महीने लाखों की कमाई, 50 परिवारों को मिला रोजगार ● डॉलर के मुकाबले रुपये को संभालने के लिए RBI के 5 बड़े कदम, क्या थमेगी गिरावट? जानिए आम लोगों पर असर ● India Retail Inflation: सितंबर में महंगाई बढ़कर 5.54% हुई, खाने-पीने की चीजों ने बढ़ाया आम आदमी का खर्च ● Jammu Kashmir News: श्रीनगर में NIA का बड़ा एक्शन, कथित आतंकियों को पनाह देने के मामले में संपत्ति जब्त ● CJP Protest: दिल्ली में इंटरनेट सेवाओं पर 24 घंटे की पाबंदी, सुरक्षा के कड़े इंतजाम; छावनी में तब्दील हुई राजधानी ● Gold-Silver Price Today: दिल्ली में सोना ₹1,900 महंगा, लगातार दूसरे दिन तेजी; चांदी में भी उछाल, जानें आगे क्या संकेत ● पटटा बरावरी में विद्यार्थियों को नशा मुक्ति और आध्यात्मिकता का संदेश ● त्योहारी सीजन में कुनिहार बाजार को लेकर बड़ी राहत, 10 नवंबर तक सोमवार को भी खुला रहेगा बाजार ● पट्टाबरावरी में अंतरराष्ट्रीय वरिष्ठ जन दिवस धूमधाम से मनाया, बुजुर्गों का हुआ सम्मान ● प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत - संजय अवस्थी ● कॉरपोरेट नौकरी छोड़ शुरू किया अपना बिजनेस, ‘Love Light’ से हर महीने लाखों की कमाई, 50 परिवारों को मिला रोजगार ● डॉलर के मुकाबले रुपये को संभालने के लिए RBI के 5 बड़े कदम, क्या थमेगी गिरावट? जानिए आम लोगों पर असर ● India Retail Inflation: सितंबर में महंगाई बढ़कर 5.54% हुई, खाने-पीने की चीजों ने बढ़ाया आम आदमी का खर्च ● Jammu Kashmir News: श्रीनगर में NIA का बड़ा एक्शन, कथित आतंकियों को पनाह देने के मामले में संपत्ति जब्त ● CJP Protest: दिल्ली में इंटरनेट सेवाओं पर 24 घंटे की पाबंदी, सुरक्षा के कड़े इंतजाम; छावनी में तब्दील हुई राजधानी ● Gold-Silver Price Today: दिल्ली में सोना ₹1,900 महंगा, लगातार दूसरे दिन तेजी; चांदी में भी उछाल, जानें आगे क्या संकेत ● पटटा बरावरी में विद्यार्थियों को नशा मुक्ति और आध्यात्मिकता का संदेश ● त्योहारी सीजन में कुनिहार बाजार को लेकर बड़ी राहत, 10 नवंबर तक सोमवार को भी खुला रहेगा बाजार ● पट्टाबरावरी में अंतरराष्ट्रीय वरिष्ठ जन दिवस धूमधाम से मनाया, बुजुर्गों का हुआ सम्मान
कुनिहार का नाम रोशन! बीएल स्कूल को मिला राष्ट्रीय ‘ग्रीन स्कूल अवॉर्ड’, देशभर में चमकी पहचान
भारत

कुनिहार का नाम रोशन! बीएल स्कूल को मिला राष्ट्रीय ‘ग्रीन स्कूल अवॉर्ड’, देशभर में चमकी पहचान

ब्यूरो रिपोर्ट | अपडेटेड: 25 Mar, 2026
इस लेख में

    ये भी पढ़ें

    कुनिहार का नाम रोशन! बीएल स्कूल को मिला राष्ट्रीय ‘ग्रीन स्कूल अवॉर्ड’, देशभर में चमकी पहचान कुनिहार से नेशन न्यूज़ के लिए हरजिन्दर ठाकुर की रिपोर्ट दिनांक:
    विज्ञापन Website development Agency

    कुनिहार का नाम रोशन! बीएल स्कूल को मिला राष्ट्रीय ‘ग्रीन स्कूल अवॉर्ड’, देशभर में चमकी पहचान


    कुनिहार से नेशन न्यूज़ के लिए हरजिन्दर ठाकुर की रिपोर्ट

    दिनांक: 25-03-2026

    बीएल सेंट्रल पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल, कुनिहार के लिए यह अत्यंत गर्व और सम्मान का क्षण है कि विद्यालय को सेंटर फॉर साइंस एंड एनवायरमेंट, नई दिल्ली द्वारा प्रतिष्ठित ग्रीन स्कूल अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। यह उपलब्धि न केवल स्कूल बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए गौरव का विषय बनी है।

    इस सम्मान के उपलक्ष्य में विद्यालय को “वायु प्रदूषण और स्कूल” तथा “इलेक्ट्रिक मोबिलिटी की भविष्य की भूमिका” जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर आयोजित तीन दिवसीय राष्ट्रीय स्तरीय आवासीय कार्यशाला में भाग लेने का आमंत्रण मिला है। यह कार्यशाला 23 से 25 मार्च 2026 तक राजस्थान स्थित अनिल अग्रवाल पर्यावरण प्रशिक्षण संस्थान में आयोजित हो रही है, जहां देशभर के शिक्षक और विशेषज्ञ मिलकर स्कूलों में वायु गुणवत्ता सुधार के व्यावहारिक उपायों पर चर्चा कर रहे हैं।

    सीएसई, नई दिल्ली के समन्वयक नीरज कुमार ने जानकारी दी कि विद्यालय के उप-प्रधानाचार्य एवं भौतिकी प्रवक्ता पुरषोत्तम लाल इस राष्ट्रीय कार्यशाला में हिमाचल प्रदेश का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।

    विज्ञान पर्यवेक्षक एवं उप निदेशक प्रारंभिक शिक्षा, सोलन कार्यालय के अमरीश ने इसे जिला सोलन के लिए एक महत्वपूर्ण और गर्वपूर्ण अवसर बताया। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि उप निदेशक विद्यालय शिक्षा (प्रारंभिक), सोलन के मार्गदर्शन और सेंटर फॉर साइंस एंड एनवायरमेंट, नई दिल्ली के सहयोग से संभव हो पाई है।

    विद्यालय के अध्यक्ष गोपाल शर्मा ने श्री पुरषोत्तम लाल, समस्त स्टाफ, ईको क्लब प्रभारी सुश्री दिनाक्षी ठाकुर तथा सभी विद्यार्थियों को इस उल्लेखनीय सफलता के लिए हार्दिक बधाई दी।

    यह उपलब्धि न केवल विद्यालय की प्रतिबद्धता को दर्शाती है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण के प्रति छात्रों और शिक्षकों की जागरूकता का भी प्रतीक है—वास्तव में यह पूरे कुनिहार के लिए गर्व का पल है। 🌱

    ✕
    विज्ञापन web development agency