बड़ी खबरें
धुंधली नजर से परेशान? रोज़ करें ये 8 Eye Exercises—बिना दवा बढ़ेगी आंखों की रोशनी! कुनिहार में CBSE की मांग पर बवाल: “नालागढ़-कुल्लू में बदलाव संभव, तो यहाँ क्यों नहीं?” 8वीं के छात्र शुभम शर्मा ने किया कमाल! NMMS स्कॉलरशिप परीक्षा पास, अब +2 तक हर साल ₹12,000 मिलेगी मदद  5वीं इंडियन ओपन जंप कम्पटीशन में तमन्ना हरियाणा ने जीता स्वर्ण पदक। चंडीगढ़ का ‘नींबू पानी वाला’ निकला करोड़ों का खेलाड़ी! 782 करोड़ गबन कांड में बड़ा खुलासा, पूछताछ में खुलेंगे कई राज; नगर निगम के दो अधिकारी सस्पेंड पटियाला विजेता एवं हिंसार उप विजेता कुनिहार में चल रहे एचपी यूनिवर्सिटी कर्मचारी मैत्री क्रिकेट टूर्नामेंट का हुआ समापन वर्ल्ड हिमाचली ऑर्गनाइजेशन की बैठक में भविष्य की योजनाओं पर मंथन पत्रकारिता और समाज सेवा जगत में शोक की लहर: 'सिटी दर्पण' के संस्थापक श्री सत पॉल शर्मा का निधन हरियाणा से शिमला लाए गए कांग्रेस विधायक कच्चे माल के दाम ज्यादा, सप्लाई में भी बाधा, फार्मा उद्योगों में बढ़ा संकट, 40 से 50 प्रतिशत तक बढ़े रेट धुंधली नजर से परेशान? रोज़ करें ये 8 Eye Exercises—बिना दवा बढ़ेगी आंखों की रोशनी! कुनिहार में CBSE की मांग पर बवाल: “नालागढ़-कुल्लू में बदलाव संभव, तो यहाँ क्यों नहीं?” 8वीं के छात्र शुभम शर्मा ने किया कमाल! NMMS स्कॉलरशिप परीक्षा पास, अब +2 तक हर साल ₹12,000 मिलेगी मदद  5वीं इंडियन ओपन जंप कम्पटीशन में तमन्ना हरियाणा ने जीता स्वर्ण पदक। चंडीगढ़ का ‘नींबू पानी वाला’ निकला करोड़ों का खेलाड़ी! 782 करोड़ गबन कांड में बड़ा खुलासा, पूछताछ में खुलेंगे कई राज; नगर निगम के दो अधिकारी सस्पेंड पटियाला विजेता एवं हिंसार उप विजेता कुनिहार में चल रहे एचपी यूनिवर्सिटी कर्मचारी मैत्री क्रिकेट टूर्नामेंट का हुआ समापन वर्ल्ड हिमाचली ऑर्गनाइजेशन की बैठक में भविष्य की योजनाओं पर मंथन पत्रकारिता और समाज सेवा जगत में शोक की लहर: 'सिटी दर्पण' के संस्थापक श्री सत पॉल शर्मा का निधन हरियाणा से शिमला लाए गए कांग्रेस विधायक कच्चे माल के दाम ज्यादा, सप्लाई में भी बाधा, फार्मा उद्योगों में बढ़ा संकट, 40 से 50 प्रतिशत तक बढ़े रेट
कुनिहार में CBSE की मांग पर बवाल: “नालागढ़-कुल्लू में बदलाव संभव, तो यहाँ क्यों नहीं?”
भारत

कुनिहार में CBSE की मांग पर बवाल: “नालागढ़-कुल्लू में बदलाव संभव, तो यहाँ क्यों नहीं?”

ब्यूरो रिपोर्ट | अपडेटेड: 17 Mar, 2026
इस लेख में

    ये भी पढ़ें

    कुनिहार में CBSE की मांग पर बवाल: “नालागढ़-कुल्लू में बदलाव संभव, तो यहाँ क्यों नहीं?” कुनिहार से नेशन न्यूज के लिए हरजिंदर ठाकुर की रिपोर्ट :- कुनिहार क्षेत्र

    कुनिहार में CBSE की मांग पर बवाल: “नालागढ़-कुल्लू में बदलाव संभव, तो यहाँ क्यों नहीं?”

    कुनिहार से नेशन न्यूज के लिए हरजिंदर ठाकुर की रिपोर्ट :-

    कुनिहार क्षेत्र में शिक्षा व्यवस्था को लेकर एक बार फिर बड़ा मुद्दा सामने आया है। 17 मार्च 2026 को कुनिहार विकास सभा ने संयुक्त बयान जारी करते हुए सरकार से मांग की है कि कुनिहार के बॉयज सीनियर सेकेंडरी स्कूल और गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल उचागांव को भी CBSE बोर्ड में परिवर्तित किया जाए।

    सभा के प्रधान धनीराम तंवर सहित कार्यकारिणी के सदस्य—बाबूराम तंवर, नागेंद्र ठाकुर, भागमल तंवर, दीप राम ठाकुर, सनी राघव, ओम प्रकाश ठाकुर, जगदीश ठाकुर, बलबीर चौधरी, प्रेम चौधरी, मोहन सिंह चौधरी, देवी राम मेहता, राजेश, धर्म सिंह, ज्ञान ठाकुर, ज्ञान गर्ग, दिनेश तंवर आदि ने कहा कि जब 11 मार्च 2026 को सरकार द्वारा कुल्लू जिला और नालागढ़ के स्कूलों में बोर्ड परिवर्तन के आदेश संशोधित किए जा सकते हैं, तो कुनिहार को इससे वंचित क्यों रखा जा रहा है।

    उन्होंने स्पष्ट किया कि तीनों पंचायतों और आसपास के क्षेत्रों के लोगों की एकजुट मांग है कि नालागढ़ की तर्ज पर यहां भी स्कूलों में बोर्ड परिवर्तन किया जाए। उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि नालागढ़ में PM Shri गवर्नमेंट मॉडल बॉयज सीनियर सेकेंडरी स्कूल को CBSE और गवर्नमेंट गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल को HP Bose में परिवर्तित किया जा सकता है, तो कुनिहार में भी ऐसा ही निर्णय लिया जाना चाहिए।

    कुनिहार विकास सभा, जो पिछले 38 वर्षों से क्षेत्र की आवाज उठाती आ रही है, ने कहा कि वह एक बार फिर जनता की भावनाओं को सरकार तक पहुंचा रही है। सभा ने यह भी चेतावनी दी कि सरकार को निर्णय लेते समय जनता की इच्छा का सम्मान करना चाहिए, न कि किसी विशेष व्यक्ति या अपने स्तर पर लिए गए फैसलों को थोपना चाहिए, जिनका क्षेत्र में विरोध हो रहा है।

    सभा ने 11 मार्च 2026 के आदेश की प्रति भी संलग्न की है, जिसमें अन्य क्षेत्रों में किए गए बोर्ड परिवर्तन का उल्लेख है, और इसी आधार पर कुनिहार के लिए भी समान नीति लागू करने की मांग दोहराई है।