बड़ी खबरें
राष्ट्रगान के अपमान पर झूठ बोल रहे हैं मुख्यमंत्री, सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी पड़ेगी : जयराम ठाकुर प्रदेश में मजबूत हो रहा इलेक्ट्रिक बसों का चार्जिंग स्टेशन नेटवर्क, 80 स्थानों पर स्थापित हो रहे चार्जिंग स्टेशनः मुकेश अग्निहोत्री मुख्यमंत्री ने होटल एवं पर्यटन उद्योग से हिमाचल के नए पर्यटन गंतव्यों को बढ़ावा देने का किया आह्वान विकसित भारत के निर्माण में शिक्षण संस्थानों की महत्त्वपूर्ण भूमिकाः राज्यपाल शशि थरूर का बड़ा बयान: कांग्रेस को ‘CJP’ से सीखने और जाति से ऊपर उठने की सलाह Shivam ने विज्ञान प्रदर्शनी में प्रथम स्थान हासिल किया, नवोदय विद्यालय का नाम किया रोशन हिमाचल के पालमपुर में 24 अंगुलियों वाले अनोखे बच्चे ने लिया जन्म, डॉक्टर ने ये बताई वजह ग्राम पाथरू में ‘Pakistan’ लिखा गुब्बारा मिलने से हड़कंप, पंचायत से जाँच की मांग 2027 के चुनावी रण के लिए BJP की नई टीम तैयार, नितिन नबीन ने साधा संगठन और सियासत का संतुलन स्वतंत्रता दिवस पर ABVP शिमला महानगर ने निकाली भव्य 100 मीटर तिरंगा यात्रा राष्ट्रगान के अपमान पर झूठ बोल रहे हैं मुख्यमंत्री, सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी पड़ेगी : जयराम ठाकुर प्रदेश में मजबूत हो रहा इलेक्ट्रिक बसों का चार्जिंग स्टेशन नेटवर्क, 80 स्थानों पर स्थापित हो रहे चार्जिंग स्टेशनः मुकेश अग्निहोत्री मुख्यमंत्री ने होटल एवं पर्यटन उद्योग से हिमाचल के नए पर्यटन गंतव्यों को बढ़ावा देने का किया आह्वान विकसित भारत के निर्माण में शिक्षण संस्थानों की महत्त्वपूर्ण भूमिकाः राज्यपाल शशि थरूर का बड़ा बयान: कांग्रेस को ‘CJP’ से सीखने और जाति से ऊपर उठने की सलाह Shivam ने विज्ञान प्रदर्शनी में प्रथम स्थान हासिल किया, नवोदय विद्यालय का नाम किया रोशन हिमाचल के पालमपुर में 24 अंगुलियों वाले अनोखे बच्चे ने लिया जन्म, डॉक्टर ने ये बताई वजह ग्राम पाथरू में ‘Pakistan’ लिखा गुब्बारा मिलने से हड़कंप, पंचायत से जाँच की मांग 2027 के चुनावी रण के लिए BJP की नई टीम तैयार, नितिन नबीन ने साधा संगठन और सियासत का संतुलन स्वतंत्रता दिवस पर ABVP शिमला महानगर ने निकाली भव्य 100 मीटर तिरंगा यात्रा
कुनिहार पंचायत में ग्राम सभा की पहली बैठक संपन्न
भारत

कुनिहार पंचायत में ग्राम सभा की पहली बैठक संपन्न

ब्यूरो रिपोर्ट | अपडेटेड: 22 Jul, 2026
इस लेख में

    ये भी पढ़ें

    कुनिहार पंचायत में ग्राम सभा की पहली बैठक संपन्न *नशे के खिलाफ सख्त प्रस्ताव पास, 5 साल तक पंचायत सुविधाओं से वंचित रखने का निर्णय* कुनिहार से नेशन न्यूज के लिए
    विज्ञापन Website development Agency

    कुनिहार पंचायत में ग्राम सभा की पहली बैठक संपन्न

    *नशे के खिलाफ सख्त प्रस्ताव पास, 5 साल तक पंचायत सुविधाओं से वंचित रखने का निर्णय*

    कुनिहार से नेशन न्यूज के लिए हरजिन्दर ठाकुर की रिपोर्ट :-कुनिहार पंचायत के *तालाब मंदिर परिसर* में ग्राम सभा की पहली बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। बैठक के दौरान लोगों ने अपनी-अपनी समस्याएं एवं सुझाव पंचायत प्रतिनिधियों के समक्ष रखे।

    *विकास कार्यों पर हुई विस्तृत चर्चा*  

    ग्राम सभा में *सड़क, पेयजल, स्वच्छता, बिजली व अन्य विकास कार्यों* सहित विभिन्न जनहित से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। ग्रामीणों ने अपने क्षेत्रों की समस्याओं से पंचायत को अवगत कराया।

    *नशे के खिलाफ ऐतिहासिक निर्णय*  

    पंचायत की तरफ से नशे के खिलाफ छेड़ी गई मुहिम के अंतर्गत सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया गया कि *यदि कुनिहार पंचायत का कोई भी नागरिक नशे से संबंधित किसी कार्य में संलिप्त पाया गया, तो उस परिवार को अगले पांच वर्षों तक पंचायत से मिलने वाली सभी सुविधाओं से वंचित रखा जाएगा।* 

    पंचायत प्रतिनिधियों ने कहा कि युवाओं को नशे की लत से बचाना पंचायत की प्राथमिकता है और इस निर्णय से समाज में सकारात्मक संदेश जाएगा।

    पंचायत प्रतिनिधियों ने ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए उनका *उचित समाधान करने का आश्वासन* भी दिया।

    ग्राम सभा का उद्देश्य ग्रामीणों की सहभागिता सुनिश्चित करते हुए पंचायत स्तर पर विकास कार्यों को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाना रहा। बैठक में बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे l

    विज्ञापन web development agency